Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई
    • मसूरी में वीकेंड महाजाम: रेंग रही गाड़ियां, पर्यटन छवि पर लग रहा दाग
    • सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई
    • सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी
    • मौसम खराब: केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रुकी, गढ़वाल कमिश्नर ने दिए निर्देश
    • 4-5 जून को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारी
    • CM धामी ने छात्राओं संग सुना ‘मन की बात’, बताया प्रेरणा का सशक्त माध्यम
    • एसडीआरएफ की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को किया सकुशल रेस्क्यू
    • मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें- डीएम
    • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Monday, June 1
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तर प्रदेश»महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए RSS ने भी कमर कस ली, बन सकता है वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड
    उत्तर प्रदेश

    महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए RSS ने भी कमर कस ली, बन सकता है वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJanuary 4, 2025Updated:April 8, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
     महाकुंभनगर। दिव्य, भव्य, नव्य महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार के साथ आरएसएस ने भी कमर कस ली है। 1800 गंगा सेवा दूत मोर्चा संभालने की तैयारी में जुट गए हैं। उन्हें 250-250 के समूह में बांटकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये सभी मेला क्षेत्र में पालीथिन के प्रयोग को रोकने में सहयोग देंगे। विशेष तौर पर शौचालय, सड़कों की सफाई व्यवस्था, टेंट सिटी का निरीक्षण करेंगे।अगर कहीं भी गंदगी व पालीथिन का प्रयोग होता मिलेगा तो इन्फार्मेशन, कम्युनिकेशन टेक्नोलाजी (आईसीटी) सिस्टम के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जनमानस को पर्यावरण के प्रति सचेत भी करेंगे। शहर में सभी पालीथिन के थोक विक्रेताओं को हिदायत दी गई है कि वे पालीथिन की सप्लाई न करें। प्रमुख स्नान पर्व पर स्थानीय उद्योग अस्थायी रूप से बंद रखे जाएंगे जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनी रहे।

    व‍िभ‍िन्‍न जगहों पर खड़े रहेंगे स्‍वयं सेवक

    आरएसएस के पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के संयोजक डा. अमित पांडेय ने शुक्रवार को अनौपचारिक बातचीत में बताया कि संगठन की ओर से मेला क्षेत्र में सक्रिय स्वयंसेवक जगह जगह पर खड़े रहेंगे। श्रद्धालुओं और दुकानदारों से कहेंगे कि अपनी पालीथिन हमे दें और बदले में झोला ले लें। देशभर से थालियां और थैले एकत्र करने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 15 लाख थालियां व थैले आ चुके हैं।

    लिमका बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में म‍िल सकती है जगह

    इसमें से एक लाख 50 हजार का वितरण हो चुका है। कुल 21 लाख थालियां वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को लिमका बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया जा सकता है। थैले एकत्र करने के साथ प्रदेश के 75 जिलों सहित बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कश्मीर, कन्याकुमारी और उत्तराखंड की महिलाओं को तमाम जगहों पर जिम्मेदारी दी गई है कि वे थैला बनाएं।

    इकोलाजी सिस्टम को बचाने पर जोर

    इसके अतिरिक्त दोने-पत्तल, कुल्हड़ आदि भी बनवाए जा रहे हैं। इन्हें मेला क्षेत्र में बांटा जाएगा। संगठन ने तय किया है कि सनातनी संस्कारों की जड़ों को गहरा करने के साथ इकोलाजी सिस्टम के बचाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी के जरिए हरितकुंभ की परिकल्पना को मूर्तरूप दिया जाएगा। अभियान को बल देने के लिए संगठन के अखिल भारतीय पर्यावरण संयोजक गोपाल आर्य, अजय व अन्य पदाधिकारियों ने शहर में डेरा डाल दिया है।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    4-5 जून को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारी

    May 31, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read2
    Read More

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर बूथ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद

    May 30, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज पहुंचेंगे देहरादून:25 जगहों पर होगा पारंपरिक स्वागत; सीधे कार्यालय जाकर करेंगे कोर कमेटी की बैठक

    May 28, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025340

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026128

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

    May 31, 2026

    मसूरी में वीकेंड महाजाम: रेंग रही गाड़ियां, पर्यटन छवि पर लग रहा दाग

    May 31, 2026

    सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई

    May 31, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202617

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202616

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202615
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?