सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर विकसित की जा रही प्लॉटिंग तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर स्पष्ट संदेश दिया कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला…
Author: Dainik Uttarakhand News
देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित एससी-एसटी छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 13.83 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत ईडी के देहरादून सब-जोनल कार्यालय द्वारा की गई है। यह मामला वर्ष 2011-12 से 2016-17 के बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए संचालित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में हुए कथित फर्जीवाड़े और सरकारी धन के गबन से जुड़ा है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमों के आधार पर ईडी ने धनशोधन के पहलुओं की…
उत्तराखंड में राशन कार्ड बनाने की प्रप्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और विडिजिटल कर दिया गया है। राशन कार्ड बबनवाने, स्थानांतरण, यूनिट जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया अब ओटीपी और ई-केवाईसी के बिना पूरी नहीं होगी। सभी कार्ड आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से लिंक किए गए हैं। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए दस्तावेज ऑनलाइन स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है। आय निर्धारण के लिए अब केवल शपथ पत्र मान्य नहीं होगा, बल्कि सक्षम प्राधिकारी का प्रमाणित आय प्रमाण पत्र ओटीपी और ई-केवाईसी के बिना नहीं बनेंगे कार्ड प्रमाणित आय प्रमाण पत्र को अनिवार्य किया गया है। नौकरीपेशा लोगों को सैलरी स्लिप…
एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ – सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक आज आईएचएम गढ़ीकैंट, पर्यटन मुख्यालय, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा की गई। बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों अथवा उनके नामित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। श्री धीराज सिंह गर्ज्याल, IAS CEO एवं सचिव पर्यटन (सदस्य सचिव, UTDB) श्री संदीप तिवारी, IAS – ACEO (UTDB) / प्रबंध निदेशक, GMVN श्री विनीत तोमर, IAS प्रबंध निदेशक, KMVN वित्त, परिवहन एवं ऊर्जा विभागों के नामित प्रतिनिधि…
अल्मोड़ा में बोलेरो 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी श्रद्धालु कैंची धाम के दर्शन करने के बाद जागेश्वर धाम जा रहे थे। हादसा मंगलवार को धौलछीना क्षेत्र के बाड़ेछीना के पास अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर हुआ। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत खाई से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बाड़ेछीना अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश हित से संबंधित मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए सहयोग एवं सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यूपी मुरादाबाद के पर्यटकों से भरी कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे सरिता ताल झील में जा गिरी. कार में चार लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस के चलते सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी चार पर्यटक नैनीताल घूमने के बाद कार से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नैनीताल-मुरादाबाद मार्ग पर सरिता ताल क्षेत्र के पास…
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है. कर्णप्रयाग शहर में आज मंगलवार 16 जून को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. कुछ ही देर में इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई. इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर जाम भी लगा दिया था. हाईवे पर जाम लगने का कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आने-जाने वाले भक्तों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी…
ऑपरेशन प्रहार के तहत “नशे के सौदागरों पर बागेश्वर पुलिस का प्रहार… पुलिस ने तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को 300 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए । उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में एस0ओ0जी0 बागेश्वर की टीम ने दिनांक-15/05/2026 को चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK02-4430 पर सवार दो अभियुक्त बबलू काण्डपाल पुत्र कैलाश चन्द्र व भोला राम पुत्र जोगा राम के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी…
देहरादून: थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत बैरागीवाला में युवक विनोद कश्यप की हत्या के बाद गांव में हिंसा, आगजनी और पुलिस पर पथराव करने वाली भीड़ पर एक्शन तेज हो गया है. पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. बैरागी वाला गांव में रविवार को हुए बावल में शामिल लोगों को मौके पर की गई वीडियोग्राफी से करीब 150 उपद्रवियों को चिन्हित किया है. जिन्होंने हत्या के मामले में आरोपी के घरों में आगजनी तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव करने के साथ-साथ रास्ते को भी जाम कर दिया था. जिन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार को बिजली विभाग से जुड़े कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत बिजली का खंभा लगाने के दौरान पांच कर्मचारी हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के पथरीबाग क्षेत्र…
मसूरी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ घूमने के लिए मसूरी आई थी और दोनों धनौल्टी मार्ग स्थित एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह महिला अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिली। पति ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो उसकी पत्नी फर्श पर पड़ी हुई थी। महिला के नाक से खून निकल रहा था और शरीर में कोई हरकत नहीं थी। इसके बाद तुरंत होमस्टे प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना और राज्य सरकारी स्वास्थ्य योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। कैशलेस इलाज से इनकार और मानक संचालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद तीन अस्पतालों की संबद्धता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है, जबकि एक अस्पताल पर 86,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सूचीबद्ध अस्पतालों पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की प्राधिकरण के अनुसार, बरेली स्थित एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज तथा देहरादून के ओजस्वी और अरिहंत अस्पतालों की संबद्धता निलंबित की गई है। वहीं, बलूनी अस्पताल को…
कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित, सीएम ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय विकास को बताया राज्य की प्राथमिकता पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत…
रक्तदान शिविर में किया गया 40 यूनिट रक्त संग्रहित, एक यूनिट रक्त से बच सकती हैं 3 जिंदगियां देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में आज कैलाशी देवी वेलफेयर सोसायटी व मान्या चैरेटेबिल ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित इस पहल में प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में सहायता मिल सकती…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया। खटीमा मुख्य मार्ग पर आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, मातृशक्ति, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति, विकास और जनसमर्थन का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। प्रगति पथ यात्रा मुख्य चौराहे से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत यात्रा का समापन शहीद स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर…














