मुंबई,12 जून। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार सपाट पर खुला. बीएसई पर सेंसेक्स 56 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 82,571.67 पर ओपन हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,164.45 पर खुला.
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर गुरुवार को सुर्खियों में रहने की संभावना है, क्योंकि ब्लैकरॉक के साथ इसके संयुक्त उद्यम को भारत में निवेश सलाहकार परिचालन शुरू करने के लिए नियामक मंजूरी मिल गई है.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 85.46 पर पहुंचा.
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 123 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 82,515.14 पर क्लोज हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,141.40 पर बंद हुआ.
कारोबार के दौरान सेंसेक्स पर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे. जबकि पावर ग्रिड कॉर्प, अडाणी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे.
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई. क्षेत्रीय मोर्चे पर, एफएमसीजी, पावर, पीएसयू बैंक 0.5-1 फीसदी नीचे रहे, जबकि तेल एवं गैस, फार्मा, आईटी 0.5-1.2 फीसदी ऊपर रहे.
अमेरिका और भारत और चीन जैसे प्रमुख साझेदारों के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेतों के बीच अन्य एशियाई बाजारों में देखी गई बढ़त को दिखाते हुए, बुधवार को भारत के बेंचमार्क सूचकांक में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई.
LIVE UPDATES
- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
- प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
- दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
- देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
- देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
- हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
- चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
- रुद्रपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 5 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
- Almora–Pantnagar Heli Service शुरू: 5 घंटे का सफर अब 30 मिनट में, किराया ₹3800
Thursday, April 16





