Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
    • अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक
    • रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा
    • दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए
    • हल्द्वानी में 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार
    • चकराता हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 400 मीटर नीचे गिरी कार – ड्राइवर की मौत
    • डंपर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, युवती की हालत नाज़ुक
    • महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया
    • विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
    • धामी सरकार का बड़ा फैसला: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर से जीवित
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Sunday, March 1
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»प्रधानमंत्री मंत्री बोले सशक्त महिलाएं विकसित भारत का प्रमुख आधार
    उत्तराखंड

    प्रधानमंत्री मंत्री बोले सशक्त महिलाएं विकसित भारत का प्रमुख आधार

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsSeptember 2, 2025Updated:November 27, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ

    अनंत आवाज ब्यूरो

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस शुभ मंगलवार को अत्यंत आशाजनक पहल की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने अपनी घोषणा में कहा कि बिहार में माताओं और बहनों को जीविका निधि साख सहकारी संघ के माध्यम से एक नई सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पहल से गांवों में जीविका से जुड़ी महिलाओं को सुगमता से वित्तीय सहायता मिलेगी, जो उनके काम और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जीविका निधि प्रणाली पूरी तरह डिजिटल है, जिससे संबंधित काम के लिए जाने की आवश्यकता नहीं होगी और सब कुछ मोबाइल फोन के माध्यम से ही किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने जीविका निधि साख सहकारी संघ के शुभारंभ पर बिहार की माताओं और बहनों को बधाई देते हुए इस उल्लेखनीय पहल के लिए श्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार की सराहना की।

    जीविका निधि स्थापित करने का उद्देश्य जीविका से जुड़े सामुदायिक सदस्यों को कम ब्याज दरों पर सुगमता से धन उपलब्ध कराना है। इस संस्था में जीविका के सभी पंजीकृत संकुल-स्तरीय संघ सदस्य होंगे। इसके संचालन के लिए बिहार सरकार और केंद्र सरकार धनराशि देगी।

    जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं में पिछले कुछ वर्षों में उद्यमिता काफी बढ़ी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कई लघु उद्यम और उत्पादक कंपनियां स्थापित की गई हैं। हालांकि महिला उद्यमियों को प्रायः 18 प्रतिशत से 24 प्रतिशत के उच्च ब्याज दर पर ऋण देने वाली सूक्ष्म वित्त संस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। इसी हेतु वैकल्पिक वित्तीय प्रणाली के रूप में जीविका निधि की परिकल्पना की गई है ताकि सूक्ष्म वित्त संस्थाओं पर उनकी निर्भरता कम हो और कम ब्याज दरों पर बड़ी राशि उन्हें समय पर उपलब्ध हो सके।

    यह प्रणाली पूर्णतः डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर संचालित होगी, जिससे जीविका दीदियों के बैंक खातों में जल्द और सीधे तथा अधिक पारदर्शी उपायों से धनराशि अंतरण सुनिश्चित होगा। इस प्रणाली की सुगमता के लिए, 12,000 सामुदायिक कार्यकर्ताओं को टैबलेट (पोर्टेबल पर्सनल कंप्यूटर) से लैस किया जा रहा है।

    इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और समुदाय-आधारित उद्यम तेज़ी से विकसित होंगे। बिहार में लगभग 20 लाख महिलाएं इस पहल की साक्षी बनेंगी।

    श्री मोदी ने कहा कि सशक्त महिलाएं विकसित भारत का प्रमुख आधार हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनके जीवन की कठिनाइयां कम करना आवश्यक है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि सरकार माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन को सुगम बनाने हेतु कई पहल कर रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि खुले में शौच बाध्यता से मुक्ति के लिए महिलाओं के लिए करोड़ों शौचालयों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों पक्के घर बनाए गए हैं, और जिसमें विशेष ध्यान रखा गया है कि ये घर महिलाओं के नाम पर पंजीकृत हों। उन्होंने कहा कि जब एक महिला गृहस्वामिनी बनती है, तो उसकी बातों की अहमियत भी बढ़ जाती है।

    श्री मोदी ने स्वच्छ पेयजल की समस्या के समाधान के लिए सरकार की “हर घर जल” पहल का उल्लेख किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि माताओं और बहनों को स्वास्थ्य सेवा की कठिनाईयां दूर करने के लिए आयुष्मान भारत योजना आरंभ की गई है, जिसके अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की निःशुल्क राशन योजना भी चल रही है, जिससे हर मां अपने बच्चों का पेट भरने की चिंता से मुक्त हो गई है। महिलाओं की आय में बढ़ोतरी के लिए, उन्होंने लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और बैंक सखी जैसी पहल का उल्लेख किया, जो देश भर में महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही हैं। उन्होंने इन योजनाओं को मां और बहनों की सेवा के लिए समर्पित महाअभियान का हिस्सा बताया। श्री मोदी ने जनसमूह को आश्वस्त किया कि आगामी महीनों में, उनकी सरकार बिहार में इस मिशन में और तेजी लाएगी।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार एक ऐसी धरती है, जहां मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और मां का सम्मान सदैव सर्वोपरि रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में गंगा मैया, कोसी मैया, गंडकी मैया और पुनपुन मैया जैसी देवी-देवताओं की गहरी श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है। श्री मोदी ने कहा कि मां जानकी बिहार की पुत्री थीं, जो इसी भूमि की सांस्कृतिक परंपराओं में पली-बढ़ी और जिन्हें दुनिया भर में सीता माता के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि छठी मैया की पूजा सबके लिए वरदान माना जाता है। श्री मोदी ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व निकट आ रहा है, जिसमें देश भर में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है और बिहार तथा पूर्वांचल क्षेत्र में सतबहिनी पूजा की भी पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा है, जिसमें सात बहनों को दिव्य मां के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि मां के प्रति गहरी आस्था और भक्ति बिहार की एक विशिष्ट पहचान है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका

    March 1, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा

    March 1, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read1
    Read More

    दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए

    March 1, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025333

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Bank Colony, Ajabpur Kalan
    Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका

    March 1, 2026

    अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक

    March 1, 2026

    रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा

    March 1, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 20266

    उत्तराखंड: सहकारिता मॉडल पर लॉन्च होगी भारत टैक्सी सेवा, ड्राइवर बनेंगे मालिक

    February 6, 20264

    उत्तराखंड में ग्रीन सेस लागू: दिल्ली–मेरठ से आने वाले वाहनों पर शुल्क, हरिद्वार में ANPR कैमरों का दायरा बढ़ेगा

    January 22, 20264
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?