Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
    • देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
    • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
    • हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
    • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
    • दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
    • देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
    • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
    • हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
    • चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Thursday, April 16
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»राष्ट्रीय»सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी पर बनी सहमति
    राष्ट्रीय

    सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी पर बनी सहमति

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsSeptember 4, 2025Updated:April 8, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भारत दौरे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई कई मुद्दों पर चर्चा

    अनंत आवाज ब्यूरो
    नई दिल्ली। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग तीन दिनों के भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर व्यापार निवेश और रक्षा सहयोग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी को बढ़ावा देने पर सहमति बनी और हरित व डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर पर समझौता हुआ। डिजिटल परिसंपत्ति नवाचार और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में सहयोग पर भी चर्चा हुई।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सिंगापुर के रिश्तों में हमारे राज्य भी अहम हिस्सेदार होंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी में, जब राष्ट्रपति थरमन भारत यात्रा पर आये थे, वे ओडिशा भी गए थे। पिछले एक साल में ओडिशा, तेलंगाना, असम और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंगापुर जा चुके हैं। गुजरात का जीआईएफटी सिटी, हमारे स्टॉक मार्केट को जोड़ने का एक और नया सेतु बना है। गत वर्ष हुए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी समझौते ने रिसर्च और विकास को भी नई दिशा दी है। ‘सेमीकॉन इंडिया’ कांफ्रेंस में सिंगापुर की कंपनियों का बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना, यह अपने आप में एक बड़ी बात है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि चेन्नई में, सिंगापुर एक राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने में सहयोग देगा। यह सेंटर उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में स्किल्ड मैनपावर तैयार करेगा। प्रौद्योगिकी और नवाचार हमारी साझेदारी के मजबूत स्तंभ है। हमने तय किया है कि एआई, क्वांटम और अन्य डिजिटल प्रौद्योगिकि में सहयोग को बढ़ाया जायेगा। आज स्पेस सेक्टर में हुए समझौते से अन्तरिक्ष विज्ञान क्षेत्र सहयोग में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। हमने निर्णय लिया है कि हमारे युवाओं की प्रतिमा को जोड़ने के लिए, इस साल के अंत में, भारत-सिंगापुर हैकाथॉन का अगला राउंड किया जायेगा।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि ‘यूपीआई’ और ‘पे नाउ’, हमारे डिजिटल कनेक्टिविटी के सफल उदाहरण हैं। प्रसन्नता का विषय है कि इसमें 13 नए भारतीय बैंक्स जुड़े हैं। आज हरित और डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर के लिए हुए समझौते से, समुद्रतटवर्ती सेक्टर में हरित ईंधन आपूर्ति श्रृंखला और डिजिटल पोर्ट क्लियरेंस को बल मिलेगा। भारत अपने पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में तेजी से काम कर रहा है। इसमें सिंगापुर का अनुभव अत्यंत उपयोगी है। आज हमने सिंगापुर की कंपनी एसपीए इंटरनेशनल द्वारा विकसित, भारत मुंबई कंटेनर टर्मिनल चरण-2 का उद्घाटन किया। यह हमारे कंटेनर हैंडलिंग की क्षमता को और बढ़ाएगा।

    उन्होंने कहा कि सिंगापुर हमारी एक्ट ईस्ट नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हम आसियान के साथ सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता के संयुक्त विज़न को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। आतंकवाद को लेकर हमारी समान चिंताएं हैं। हम मानते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से लड़ना सभी मानवतावादी देशों का कर्तव्य है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के लोगों के प्रति संवेदना, और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन के लिए, मैं प्रधानमंत्री वॉन्ग और सिंगापुर सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी विजिट + एक्सप्रेसवे: डाट काली मंदिर को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

    April 14, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read0
    Read More

    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष में निधन

    April 12, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read1
    Read More

    धामी की केंद्र से बड़ी मांग: हरिद्वार विकास के लिए ₹750 करोड़ का प्रस्ताव

    April 4, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News1 Min Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025340

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026128

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री

    April 16, 2026

    देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

    April 16, 2026

    उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

    April 16, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202615

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202614

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202613
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?