Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
    • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
    • धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
    • ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
    • देहरादून में सनसनी: नवविवाहिता के घर घुसा सिरफिरा, तेजाब फेंकने और पति को काटने की दी धमकी
    • अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर हाई अलर्ट, सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक
    • देहरादून में दर्दनाक हादसा: डंपर ने छात्र को कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
    • गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
    • CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Monday, March 2
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»सीएम धामी ने पोखरी की साहसी छात्राओं को बताया राज्य का गौरव
    उत्तराखंड

    सीएम धामी ने पोखरी की साहसी छात्राओं को बताया राज्य का गौरव

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsDecember 23, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून।
    जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी अंतर्गत विद्यालय परिसरों के समीप भालू के हमले की घटनाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने भालू के हमले में घायल छात्र आरव और साहस का परिचय देने वाली छात्राओं से दूरभाष पर बातचीत की। सीएम ने घायल छात्र का हाल जानने के साथ आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। कहा उपचार व सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने घटना के दौरान अदम्य साहस, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए भालू से बच्चों की जान बचाने वाली साहसी छात्राओं दिव्या और दीपिका से भी फोन पर बातचीत की। उन्होंने छात्राओं की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में जिस साहस, धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय उन्होंने दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

    धामी ने कहा कि संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना अन्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना असाधारण साहस का उदाहरण है। छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार ऐसे साहसी बच्चों को सदैव प्रोत्साहित करेगी।

    मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन व वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से गश्त बढ़ाई जाए। विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आबादी क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा के अतिरिक्त पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी आवश्यक और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

    उन्होंने घायल छात्र को उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के भी निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से नियमित निगरानी बनाए रखने और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास कायम करने को कहा।

    मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार के लिए बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों की जान-माल की रक्षा के लिए सरकार हर परिस्थिति में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून

    March 2, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

    March 2, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read1
    Read More

    धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए

    March 2, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025333

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Bank Colony, Ajabpur Kalan
    Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून

    March 2, 2026

    उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

    March 2, 2026

    धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए

    March 2, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 20266

    उत्तराखंड: सहकारिता मॉडल पर लॉन्च होगी भारत टैक्सी सेवा, ड्राइवर बनेंगे मालिक

    February 6, 20264

    उत्तराखंड में ग्रीन सेस लागू: दिल्ली–मेरठ से आने वाले वाहनों पर शुल्क, हरिद्वार में ANPR कैमरों का दायरा बढ़ेगा

    January 22, 20264
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?