Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • कुछ ही सेकेंड में आए दो भूकंप से डोली धरती, 32 की मौत, 700 से ज्यादा घायल, गैस सप्लाई बंद Earthquake Today
    • उत्तराखंड में आज पंजाब के निहंगों की बैठक:बॉर्डर पर ITBP-PAC तैनात, गाड़ियों की चेकिंग की जा रही
    • “साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।
    • एम्स, ऋषिकेश ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में 192 पव्वे अवैध विदेशी शराब और 72 केन बीयर बरामद
    • नैनीताल: निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की होगी सुरक्षा जांच, गंभीर खामियां मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
    • उत्तराखंड को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, विकास कार्यों के लिए मिले ₹2355 करोड़
    • दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को अंतिम नमन, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    • चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में धमकी भरे ईमेल से हड़कंप, सीएम धामी बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
    • STF का बड़ा प्रहार फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड सतानन्द शर्मा गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Thursday, June 25
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए बनी योजना पर सवाल, उत्तराखंड में छात्रवृत्ति क्यों नहीं पहुँची ज़मीनी स्तर तक
    उत्तराखंड

    ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए बनी योजना पर सवाल, उत्तराखंड में छात्रवृत्ति क्यों नहीं पहुँची ज़मीनी स्तर तक

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJanuary 28, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून: उत्तराखंड में जन्म से ट्रांसजेंडर और ट्रांसजेंडर पहचान के साथ रह रहे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और विशेषज्ञों के साथ एक अहम बैठक की।

    Transgender children are being neglected in Uttarakhand

    इस बैठक में ट्रांसजेंडर बच्चों के संरक्षण, समावेशन और समग्र विकास में आ रही चुनौतियों पर गहन मंथन किया गया। बैठक में सामने आया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना का अब तक एक भी बच्चे ने लाभ नहीं लिया है। विभाग के अनुसार, कक्षा 9वीं और 10वीं के ट्रांसजेंडर बच्चों को 13,500 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जा रही है, लेकिन जानकारी और पंजीकरण की कमी के कारण योजना जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं हो पाई है।

    मानसिक यातना और सामाजिक भेदभाव बड़ी बाधा

    बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि ट्रांसजेंडर बच्चे जन्म से ही तानों, सामाजिक कुरितियों और मानसिक यातना का सामना करते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि उन्हें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षित वातावरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में विशेष सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि पहचान पत्र, दस्तावेजीकरण, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, पारिवारिक अस्वीकार्यता, परित्याग, संस्थागत देखभाल, उत्पीड़न और हिंसा—ये सभी गंभीर चुनौतियां हैं।

    सजेंडर प्रतिनिधियों ने रखी जमीनी सच्चाई

    ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधि ओशीन और अदिति ने बताया कि समाज में उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक समावेशन आज भी सहजता से नहीं मिल पाता। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रांसजेंडर पर्सन्स (Protection of Rights) Act, 2019 लागू होने के बावजूद कई शिक्षण संस्थानों में आईडी कार्ड और नामांकन फॉर्म में ट्रांसजेंडर का विकल्प उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें महिला या पुरुष श्रेणी में नामांकन के लिए मजबूर होना पड़ता है।

    राज्य में करीब 1000 ट्रांसजेंडर, प्रमाणित केवल 76

    समाज कल्याण विभाग ने बताया कि राज्य में अनुमानित करीब 1000 ट्रांसजेंडर हैं, लेकिन पिछले 6 वर्षों में केवल 76 ट्रांसजेंडरों का ही पंजीकरण और प्रमाणन हो पाया है। इसका मुख्य कारण पहचान उजागर करने का भय और सामाजिक दबाव है। विभाग ने पारिवारिक और व्यक्तिगत काउंसलिंग की आवश्यकता पर जोर दिया।

    ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए कोई ‘गरिमा गृह’ नहीं

    बाल कल्याण समिति ने बताया कि अन्य राज्यों में ट्रांसजेंडर वयस्कों के लिए गरिमा गृह संचालित हैं, लेकिन उत्तराखंड में ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए कोई सुरक्षित गृह उपलब्ध नहीं है। इस पर आयोग अध्यक्ष ने बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग और बाल कल्याण समिति के समन्वय से फिट फैसिलिटी (सुरक्षित गृह) विकसित करने के निर्देश दिए।

    AIIMS ऋषिकेश में ट्रांसजेंडर क्लीनिक की तैयारी

    एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने बताया कि संस्थान में ट्रांसजेंडर बच्चों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग, हार्मोन थेरेपी और सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एक पृथक ट्रांसजेंडर क्लीनिक स्थापित करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

    यू-डाईस पोर्टल पर नामांकन बेहद कम

    शिक्षा विभाग ने जानकारी दी कि यू-डाईस पोर्टल पर पूरे राज्य में केवल 3 ट्रांसजेंडर बच्चे ही नामांकित हैं। जानकारी के अभाव और सामाजिक असंवेदनशीलता के कारण विद्यालयों में नामांकन नहीं हो पा रहा है।

    कानूनी अधिकार हैं, जागरूकता की कमी

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ने बताया कि NALSA बनाम भारत संघ (2014) में सुप्रीम कोर्ट ने थर्ड जेंडर को मूल अधिकारों में शामिल किया। ट्रांसजेंडर पर्सन्स एक्ट, 2019 के तहत उनके अधिकार संरक्षित हैं। हालांकि, जागरूकता की भारी कमी है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में ट्रांसजेंडर बच्चों के पारिवारिक समावेशन के लिए आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है, जिसे उत्तराखंड में भी लागू करने की आवश्यकता बताई गई।

    दिशा-निर्देश बनाने के निर्देश

    सभी विभागों से प्राप्त फीडबैक के बाद आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए राज्य स्तरीय दिशा-निर्देश तैयार करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक बुलाने के निर्देश दिए।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    कुछ ही सेकेंड में आए दो भूकंप से डोली धरती, 32 की मौत, 700 से ज्यादा घायल, गैस सप्लाई बंद Earthquake Today

    June 25, 2026 अंतर्राष्ट्रीय By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    उत्तराखंड में आज पंजाब के निहंगों की बैठक:बॉर्डर पर ITBP-PAC तैनात, गाड़ियों की चेकिंग की जा रही

    June 25, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    “साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।

    June 24, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025343

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    कुछ ही सेकेंड में आए दो भूकंप से डोली धरती, 32 की मौत, 700 से ज्यादा घायल, गैस सप्लाई बंद Earthquake Today

    June 25, 2026

    उत्तराखंड में आज पंजाब के निहंगों की बैठक:बॉर्डर पर ITBP-PAC तैनात, गाड़ियों की चेकिंग की जा रही

    June 25, 2026

    “साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।

    June 24, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?