Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र
    • देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
    • ग्राफिक एरा की बड़ी पहल: गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा
    • गैरसैंण बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
    • रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक में कारों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर
    • गैरसैंण बजट सत्र आज से: धामी पेश करेंगे 1.10 लाख करोड़ का बजट
    • उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, सरकार पर दबाव
    • हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा: बस, ट्रॉली और कई वाहन भिड़े, आग में घिरी गाड़ियां
    • देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू: 94 फीट ऊंचे झंडेजी के आरोहण से गूंजा दरबार साहिब
    • देहरादून: महिला दिवस पर CM धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Monday, March 9
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, सरकार पर दबाव
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, सरकार पर दबाव

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsMarch 9, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून। प्रदेश के 1385 राजकीय इंटर कालेजों में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। नये शैक्षणिक सत्र से पहले इन पदों के भरने की संभावना कम दिखाई दे रही है। वर्तमान में राज्य के विद्यालयों में प्रवक्ता के कुल 3670 पद खाली चल रहे हैं, जो एक अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाले नए सत्र में भी भरे नहीं जा सकेंगे

     

    दरअसल एलटी संवर्ग से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति का मामला उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में लंबित है, जिसके कारण पदोन्नति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। वहीं दूसरी ओर इस वर्ष प्रवक्ता पदों पर नई भर्ती की भी कोई स्पष्ट संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में प्रदेश के अनेक राजकीय इंटर कालेजों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी बनी रहेगी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।

     

    शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में पहले से ही शिक्षकों की कमी रही है। दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित दुर्गम विद्यालयों में यह समस्या और गंभीर है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

     

    देहरादून, हरिद्वार व नैनीताल में अपेक्षाकृत कम पद रिक्त

     

    प्रदेश के कई शिक्षक सुगम क्षेत्रों में रहने की प्रवृत्ति के कारण देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जैसे मैदानी जिलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। इसी कारण इन जनपदों के इंटर कालेजों में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान के शिक्षकों के पद अपेक्षाकृत कम रिक्त हैं। दूसरी ओर उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत और चमोली जैसे दूरस्थ पर्वतीय जनपदों में रिक्त पदों की संख्या अधिक बनी हुई है।

     

    814 शिक्षक अप्रैल में उत्कृष्ट विद्यालयों को होंगे कार्यमुक्त

     

    उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध राजकीय इंटर कालेजों के 814 एलटी और प्रवक्ता शिक्षकों को अप्रैल माह में अपने वर्तमान विद्यालयों से कार्यमुक्त किया जाएगा। ये शिक्षक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और बढ़ने की आशंका है।

     

    अतिथि शिक्षकों को लेकर भी नीति स्पष्ट नहीं

     

    प्रदेश में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अक्सर अस्थायी व्यवस्था के तहत अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाती रही है। हाल ही में 1346 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति के बाद 205 अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। जबकि, पहले आश्वासन दिया गया था कि स्थायी नियुक्ति होने पर अतिथि शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर अतिथि शिक्षकों में नाराजगी बनी हुई है।

     

    शिक्षा मंत्री ने दिया समाधान का आश्वासन

     

    शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार गंभीर है। उन्होंने बताया कि पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के साथ ही नई भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी, ताकि विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

    March 9, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    ग्राफिक एरा की बड़ी पहल: गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा

    March 9, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025333

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Bank Colony, Ajabpur Kalan
    Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

    March 9, 2026

    देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    ग्राफिक एरा की बड़ी पहल: गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा

    March 9, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 20266

    उत्तराखंड: सहकारिता मॉडल पर लॉन्च होगी भारत टैक्सी सेवा, ड्राइवर बनेंगे मालिक

    February 6, 20265

    उत्तराखंड में ग्रीन सेस लागू: दिल्ली–मेरठ से आने वाले वाहनों पर शुल्क, हरिद्वार में ANPR कैमरों का दायरा बढ़ेगा

    January 22, 20264
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?