Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • देहरादून में CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, पर्यटन को बताया बड़ा अवसर
    • आधी रात SSP का बड़ा एक्शन: हरिद्वार में कई थानेदार बदले
    • उत्तराखंड में ‘न्याय आपके द्वार’: 210 केंद्रों पर राजस्व लोक अदालत शुरू
    • देहरादून समेत उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, येलो चेतावनी जारी
    • जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए 34 उड़ानें, पिथौरागढ़–नवी मुंबई–जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू
    • देहरादून: विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख की ठगी, वीजा कंसलटेंसी के 7 कर्मचारियों पर केस दर्ज
    • रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, हवालात में फंदा लगाकर दी जान
    • देहरादून में ‘अर्थ आवर’ का असर: 1 घंटे में 600 मेगावाट बिजली बचत
    • देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
    • देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Sunday, March 29
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, हवालात में फंदा लगाकर दी जान
    उत्तराखंड

    रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, हवालात में फंदा लगाकर दी जान

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsMarch 29, 2026Updated:March 29, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून। रायपुर थाने के हवालात में पीआरडी जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। शराब पीकर पेट्रोल पंप पर हंगामा करने पर पुलिस उसे थाने लाई थी।

    थाने में भी जवान ने हंगामा किया तो पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। इसी दौरान जवान ने कंबल फाड़कर फंदा बनाया और हवालात के गेट से लटक गया।

    सूचना पाकर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने एसपी देहात से रिपोर्ट तलब की है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सुनील रतूड़ी पीआरडी में प्रधान लिपिक पद पर तैनात थे। दोपहर को वह रायपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवा रहे थे।

    शराब के नशे में उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उनके पास एक नकली पिस्टल भी थी।

    पेट्रोल पंप कर्मियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी तो रायपुर थाने से चीता पुलिस मौके पर भेजी गई, जोकि सुनील रतूड़ी को थाने लेकर आ गई।

    थाने में भी उन्होंने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस मेडिकल करवाने के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले गई, वहां भी सुनील ने हंगामा किया।

    मेडिकल में शराब की पुष्टि होने पर पुलिस उसे थाने लेकर आई और हवालात में बंद कर दिया। कुछ देर बाद सुनील रतूड़ी ने हवालात में रखे कंबल को फाड़कर फंदा बनाया और हवालात के गेट से लटक गया।

    थानाध्यक्ष गिरीश नेगी उसे तत्काल कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट की ओर से भरा जाएगा व प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच करवाई जाएगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सक के पैनल से कराया जाएगा।

    पेट्रोल भरवाकर नहीं दिए पैसे

    पुलिस के अनुसार, पीआरडी कालोनी निवासी सुनील रतूड़ी लाडपुर स्थित महादेव फ्यूल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे नहीं दिए और हंगामा शुरू कर दिया।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, पर्यटन को बताया बड़ा अवसर

    March 29, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    आधी रात SSP का बड़ा एक्शन: हरिद्वार में कई थानेदार बदले

    March 29, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News1 Min Read1
    Read More

    उत्तराखंड में ‘न्याय आपके द्वार’: 210 केंद्रों पर राजस्व लोक अदालत शुरू

    March 29, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025334

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    देहरादून में CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, पर्यटन को बताया बड़ा अवसर

    March 29, 2026

    आधी रात SSP का बड़ा एक्शन: हरिद्वार में कई थानेदार बदले

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में ‘न्याय आपके द्वार’: 210 केंद्रों पर राजस्व लोक अदालत शुरू

    March 29, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 20268

    उत्तराखंड: सहकारिता मॉडल पर लॉन्च होगी भारत टैक्सी सेवा, ड्राइवर बनेंगे मालिक

    February 6, 20266

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 20266
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?