Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • बड़ी खबर: लैंसडौन में महिला पर जंगल में अचानक भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर
    • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में हादसा, सुरंग में मिट्टी धंसी
    • प्रधानमंत्री का दौरा “विकसित उत्तराखंड” के लक्ष्य को धरातल पर उतारेगा: महाराज
    • घोषणाओं की प्रगति पर CM सख्त, अधिकारियों को निर्देश
    • 1 बेटी खो चुकी, 1 नन्ही नातिन व 3 अविवाहित बेटियों की असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज एनओसी;
    • Haldwani Jail Breaking: बीमार विचाराधीन कैदी की STH में इलाज के दौरान मौत, HIV समेत कई गंभीर बीमारियों से था ग्रसित
    • कांग्रेस में घमासान: ‘देवी’ बयान पर भड़की मीना शर्मा, ठुकराल की माफी ठुकराई
    • रुद्रपुर में स्पा के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़: 19 युवतियां रेस्क्यू, 10 गिरफ्तार
    • देहरादून में हंगामा: युवक महापौर की कुर्सी पर बैठा, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट के बाद गिरफ्तार
    • हरिद्वार स्टेशन पर हैवानियत! महिला शौचालय में 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, April 8
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»देहरादून में शादी के लिए गैस सिलेंडर पर नया नियम: अब सिर्फ 2 सिलेंडर मिलेंगे, आवेदन अनिवार्य
    उत्तराखंड

    देहरादून में शादी के लिए गैस सिलेंडर पर नया नियम: अब सिर्फ 2 सिलेंडर मिलेंगे, आवेदन अनिवार्य

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsApril 7, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Dehradun News: देहरादून में शादी के लिए गैस सिलेंडर लेने के नए नियम लागू। अब केवल 2 व्यावसायिक सिलेंडर मिलेंगे। आवेदन के लिए शपथपत्र, आधार और शादी कार्ड जरूरी हैं।

    देहरादून: Dehradun में विवाह समारोहों के लिए गैस सिलिंडर प्राप्त करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब गैस सिलिंडर केवल निर्धारित नियमों के तहत ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आपूर्ति में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिल सके।

    New LPG Rules for Weddings in Dehradun

    जिलाधिकारी Savin Bansal के नए निर्देशों के अनुसार, किसी भी शादी या विवाह समारोह के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक गैस सिलिंडर ही दिए जाएंगे। यह निर्णय गैस की उपलब्धता को संतुलित रखने और अनावश्यक भंडारण को रोकने के लिए लिया गया है। गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसमें 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र, शादी का कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं। साथ ही, आवेदन कार्यक्रम की तिथि से 10 से 12 दिन पहले करना अनिवार्य होगा।

    यहां जमा करने होंगे आवेदन

    जिलाधिकारी Savin Bansal के निर्देशानुसार, आवेदन जिला पूर्ति कार्यालय और सभी तहसीलों में स्थित खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक कार्यालयों में जमा किए जाएंगे। आवेदन स्वीकृत होने के बाद ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से सिलेंडर अस्थायी रूप से दिया जाएगा। उपयोग के बाद इसे एजेंसी को वापस करना अनिवार्य होगा, जिससे अन्य जरूरतमंदों को भी समय पर गैस मिल सके। जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक 75 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और संबंधित गैस एजेंसियों को आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। साथ ही एजेंसियों को अपने कुल व्यावसायिक स्टॉक का 10 प्रतिशत हिस्सा इस व्यवस्था के लिए आरक्षित रखने को कहा गया है।

    छात्रों और श्रमिकों के लिए राहत व्यवस्था

    प्रशासन ने छोटे दुकानदारों, विद्यार्थियों और श्रमिकों की सुविधा के लिए 5 किलो गैस सिलिंडर की व्यवस्था भी शुरू की है। इससे ऐसे लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें छोटे स्तर पर गैस की जरूरत होती है।
    जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) लगातार निगरानी और कार्रवाई में जुटी हुई है। सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से चार घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसी दौरान जिला नियंत्रण कक्ष में एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी 13 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका तुरंत निस्तारण किया गया।जिला प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में गैस की आपूर्ति सामान्य है। हाल ही में हजारों घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों की आपू

    गैस आपूर्ति और स्टॉक की स्थिति

    र्ति की गई है और पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सोमवार को 13,388 घरेलू और 807 व्यावसायिक सिलेंडर वितरित किए गए। फिलहाल जिले में 16,767 घरेलू और 4,442 व्यावसायिक सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर: लैंसडौन में महिला पर जंगल में अचानक भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर

    April 7, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News1 Min Read0
    Read More

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में हादसा, सुरंग में मिट्टी धंसी

    April 7, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    प्रधानमंत्री का दौरा “विकसित उत्तराखंड” के लक्ष्य को धरातल पर उतारेगा: महाराज

    April 7, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025334

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    बड़ी खबर: लैंसडौन में महिला पर जंगल में अचानक भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर

    April 7, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में हादसा, सुरंग में मिट्टी धंसी

    April 7, 2026

    प्रधानमंत्री का दौरा “विकसित उत्तराखंड” के लक्ष्य को धरातल पर उतारेगा: महाराज

    April 7, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202610

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 20268

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 20267
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?