Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • Big breaking :-मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि
    • 15 लाख की ठगी: रुद्रपुर का युवक इथियोपिया में फंसा, बंधक बनाकर पीटा
    • मसूरी को मिलेगी ‘हरित’ सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान
    • मा० प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; डीएम ने रेखीय विभागों के अधिकारी संग की समीक्षा बैठक
    • रिश्वत लेते पकड़ा गया सरकारी अकाउंटेंट, अल्मोड़ा में सतर्कता की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना शुरू, राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना से शुभारंभ
    • पेंशन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
    • पीपलकोटी-जोशीमठ मार्ग पर सुविधाओं के अभाव की खबरें निराधार, जिलाधिकारी ने किया खंडन
    • ऋषिकेश में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: हरियाणा का आरोपी इमरान फायरिंग के बाद गिरफ्तार
    • 5 साल के तेजस तिवारी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में हासिल की FIDE रैंक
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Thursday, April 9
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में मौसम का कहर: अप्रैल में लौटी सर्दी, बारिश-ओलावृष्टि से अलर्ट जारी
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: अप्रैल में लौटी सर्दी, बारिश-ओलावृष्टि से अलर्ट जारी

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsApril 8, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई है पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे अप्रैल के महीने में ही कड़ाके की ठंड लौट आई है। राजधानी देहरादून में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    नैनीताल जिले के हल्द्वानी की बात करें झोंकेदार हवाओं के साथ रात भर बारिश रही वहीं सुबह से बादलों का डेरा और रिमझिम बारिश का दौर जारी है। अप्रैल के महीने में ठंड का अहसास हो रहा है।

    देहरादून नैनीताल समेत कई इलाकों में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होती रही, लेकिन शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। रात में भी हल्की बौछारों का दौर जारी रहा, जिससे मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया।

    ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
    केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्के से मध्यम हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की सूचना है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर फिर से महसूस किया जा रहा है।

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट
    देहरादून में लगातार बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास हो रहा है।

    किसानों के लिए बढ़ी परेशानी

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है और कई जगहों पर कटाई भी चल रही है। ऐसे में तेज हवाएं और ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा बागवानी पर भी इस मौसम का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

    पहाड़ों में लगातार बारिश और बर्फबारी

    पर्वतीय इलाकों में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी जारी है। अप्रैल के महीने में इस तरह का मौसम असामान्य माना जा रहा है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

    पश्चिमी विक्षोभ का असर

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार प्रदेश में मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।

    मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है. अलर्ट के तहत देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    Big breaking :-मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

    April 8, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    15 लाख की ठगी: रुद्रपुर का युवक इथियोपिया में फंसा, बंधक बनाकर पीटा

    April 8, 2026 अंतर्राष्ट्रीय By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    मसूरी को मिलेगी ‘हरित’ सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान

    April 8, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News5 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025334

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    Big breaking :-मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

    April 8, 2026

    15 लाख की ठगी: रुद्रपुर का युवक इथियोपिया में फंसा, बंधक बनाकर पीटा

    April 8, 2026

    मसूरी को मिलेगी ‘हरित’ सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान

    April 8, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202610

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 20268

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 20268
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?