लालकुआं। ग्रामीण क्षेत्र से लगे जंगल में हिंसक जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, एक के बाद एक रोजाना जंगली जानवरों के हिंसक हमलों से ग्रामीणों के मरने की खबरें अब तेज होती जा रही है, आज फिर से किशनपुर रेंज के अंतर्गत रैखाल खत्ता निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद ताहिर उम्र 45 वर्ष जोकि रैखाल खत्ता में पशुपालक है, अपने दुधारू पशुओं को देखने गत रात्रि निकट ही जंगल में गया था तभी अचानक उस पर भालू ने हमला कर दिया, भालू ने उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक उसकी जान नहीं चली गई, इसके बाद उक्त गुर्जर द्वारा मचाए गए शोर को सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों को देखकर भालू भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना किशनपुर रेंज के वन अधिकारियों एवं तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बंगड़ी और एसडीओ अनिल कुमार जोशी को दी। जिन्होंने मौके में पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया तथा मृत युवक के परिजनों को ढांढस बधाया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और पत्नी को छोड़ गया है। घटना की सूचना चोरगलिया पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
LIVE UPDATES
- बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
- शादी की सालगिरह पर विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या व दहेज प्रताड़ना की आशंका
- उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर
- पेयजल निगम में भ्रष्टाचार, इंजीनियर पर FIR के आदेश
- देहरादून: बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर गुंडा एक्ट का नोटिस, जिला बदर की तैयारी
- हल्द्वानी जनसुनवाई: लैंड फ्रॉड पर सख्त रुख, मौके पर राहत; अवैध कनेक्शन और सोलर कंपनियों पर भी कार्रवाई
- हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर CM धामी से अहम बैठक
- भालू के हमले में पशुपालक की मौत, लालकुआं के जंगल में दहशत
- प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से CM ने लिया संदेश
- विजन 2047 पर IIT रुड़की का रोडमैप, 61 करोड़ रोजगार का लक्ष्य
Sunday, April 26





