Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी मामले में CM धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से की बात, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
    • चमोली में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया CHC ज्योतिर्मठ का निरीक्षण: स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
    • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु तैयारियां तेज: सीडीओ ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
    • जूडिशियम 2.0 में सीएम धामी की बड़ी घोषणा, जज कल्याण निधि को 5 करोड़
    • बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 1000+ पदों पर होगी भर्ती
    • आज से महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट
    • उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: हिंदी के साथ अब संस्कृत में भी होंगे सरकारी बोर्ड
    • 39 श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक पलटी, तोता घाटी में अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री
    • रुद्रप्रयाग हादसा: नदी किनारे गिरी कार से 5 लोगों को SDRF ने दिया जीवनदान
    • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»रुद्रप्रयाग हादसा: नदी किनारे गिरी कार से 5 लोगों को SDRF ने दिया जीवनदान
    उत्तराखंड

    रुद्रप्रयाग हादसा: नदी किनारे गिरी कार से 5 लोगों को SDRF ने दिया जीवनदान

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJune 7, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    आज दिनांक 07 जून 2026 को प्रातः 05:10 बजे डीसीआर रुद्रप्रयाग के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी है।

    सूचना प्राप्त होते ही श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि की टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

    घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UP16-DK0856 (SUV 700) सड़क से लगभग 50-60 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरा था। वाहन में 02 महिलाओं एवं 03 पुरुषों सहित कुल 05 व्यक्ति सवार थे, जो दुर्घटना के उपरांत घायल अवस्था में खाई में फंसे हुए थे।

    SDRF टीम ने जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया। विषम भू-भाग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम गहरी खाई में उतरी तथा अथक प्रयासों से सभी घायलों तक पहुंच बनाई।

    रेस्क्यू टीम द्वारा एक-एक कर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। संकट की उस घड़ी में SDRF टीम घायलों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई और समयबद्ध कार्रवाई के चलते सभी घायलों को शीघ्र चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

    SDRF के त्वरित, साहसिक एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप वाहन में सवार सभी 05 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

    घायलों का विवरण

    प्रिंस सिंह पुत्र रमाकांत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी भसेनिया मोहम्मद गंज, थाना मोहम्मद गंज, पलामू, झारखंड।

    सभीमा सिंह पुत्री विनोद सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी सी-21 समरपाली, थाना संभरपाली, पश्चिम बंगाल।

    सुजोन मुखर्जी पुत्री राजेंद्र मुखर्जी, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगंज, रायगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम।

    ऋजा मुखर्जी पुत्र उदय गोह, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम।

    प्रदीप कुमार पुत्र गंगाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम लंगड़ा, पोस्ट औरैया, जनपद औरैया, उत्तर प्रदेश (वाहन चालक)।

    एक बार फिर SDRF उत्तराखण्ड ने अपने ध्येय “सेवा, सुरक्षा एवं मानवता” को चरितार्थ करते हुए यह सिद्ध किया कि आपदा और विपत्ति की हर घड़ी में SDRF जनता की सुरक्षा हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ तत्पर है।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी मामले में CM धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से की बात, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

    June 7, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    चमोली में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया CHC ज्योतिर्मठ का निरीक्षण: स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

    June 7, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु तैयारियां तेज: सीडीओ ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश

    June 7, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025340

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026128

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी मामले में CM धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से की बात, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

    June 7, 2026

    चमोली में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया CHC ज्योतिर्मठ का निरीक्षण: स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

    June 7, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु तैयारियां तेज: सीडीओ ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश

    June 7, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202617

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202616

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202615
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?