Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए-यशपाल आर्य
    • मणिपुर में आतंकी हमला, उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह समेत दो जवान शहीद
    • अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई
    • देहरादून में धूमधाम से मनेगा कारगिल विजय दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शहीदों के परिजनों को सम्मानित
    • धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम: महाराज
    • स्कूटी टक्कर के बाद विवाद में युवक को बंधक बनाकर मारा-पीटा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
    • उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ मे खुलेगा सेंट्रल स्कूल,सीएम ने दिया आश्वासन: चौहान
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्य एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • उत्तराखंड Weather Alert: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड को मिलेंगी 140 इलेक्ट्रिक बसें, पहाड़ों पर दौड़ेंगी 50 नई मिनी बसें; परिवहन मंत्री ने दिए बड़े निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 8
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड Weather Alert: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड Weather Alert: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJuly 7, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

    देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार सुबह मौसम ने करवट ली और देहरादून समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों का डेरा रहा। कई स्थानों पर झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान सामान्य बना रहा और दिनभर मौसम काफी सुहावना रहा। हालांकि शाम होते-होते आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने से एक बार फिर उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा।

    मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार यानी 7 जुलाई के लिए उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर तेज से अति तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    दो जिलों में बिजली गिरने का खतरा

    मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। ऐसे में लोगों से खुले स्थानों, खेतों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

    सोमवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी देखने को मिली। कई स्थानों पर तेज बारिश की बौछारें भी पड़ीं, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक महसूस की गई, लेकिन शाम को धूप निकलने से उमस फिर बढ़ गई।

    मौसम विभाग की आम लोगों से अपील

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित स्थानों और उफनते नदी-नालों से दूरी बनाए रखें। मौसम की ताजा जानकारी पर लगातार नजर रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    बीते सोमवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना बना रहा।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए-यशपाल आर्य

    July 7, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read1
    Read More

    मणिपुर में आतंकी हमला, उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह समेत दो जवान शहीद

    July 7, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई

    July 7, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News5 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025344

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: dainikuttarakhandnewsuk@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए-यशपाल आर्य

    July 7, 2026

    मणिपुर में आतंकी हमला, उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह समेत दो जवान शहीद

    July 7, 2026

    अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई

    July 7, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?