Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उपराष्ट्रपति ने LBSNAA, मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया
    • मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
    • उत्तराखंड में 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, दिसंबर तक पूरा होगा आवास निर्माण
    • पिंडर घाटी में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश
    • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
    • भागवत कथा में महिलाओं की चेन चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, पंजाब के 4 आरोपी दबोचे
    • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
    • दिव्यांगजनों को योजनाओं एवं पुनर्वास सेवाओं का समयबद्ध और सुगम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें-सचिव समाज कल्याण
    • मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर: NH-707A का बड़ा हिस्सा टूटा, कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पूरी तरह बंद
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Thursday, August 20
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home » पिंडर घाटी में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश
    उत्तराखंड

    पिंडर घाटी में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsAugust 20, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने गुरुवार को पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों और विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, यातायात व्यवस्था, आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग के किमी 7 पर स्थित भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग से मलबा हटाने के लिए उपलब्ध जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग बाधित होने की स्थिति में यातायात को जल्द सुचारू किया जा सके।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग में बने कॉजवे, कलमठों और सड़क की स्थिति भी देखी। खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क और पुलिया निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

    इसके बाद जिलाधिकारी ने खाती के समीप वाचम क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति को लेकर उन्होंने पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं से सुझाव लिए तथा मार्ग को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

    जिलाधिकारी खरकिया गांव भी पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने धकौरी पैदल ट्रेक रूट की मरम्मत की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रेक रूट को जल्द सुचारू कराने के निर्देश दिए।

    उन्होंने सुराग पुल और उससे पहले आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ठोस एवं दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से विद्युत और पेयजल आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पर्यटन की संभावनाओं के विस्तार पर भी ग्रामीणों एवं अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिंडर घाटी जैसे दुर्गम क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ स्थानीय संसाधनों और पर्यटन क्षमता का बेहतर उपयोग कर रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।

    इस दौरान उपजिलाधिकारी अनिल सिंह चनियाल, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अम्बरीश रावत, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमित पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    August 20, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read
    Read More

    उपराष्ट्रपति ने LBSNAA, मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया

    August 20, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read
    Read More

    मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक

    August 20, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Weather
    Top Posts

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    August 20, 2026

    उपराष्ट्रपति ने LBSNAA, मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया

    August 20, 2026

    मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक

    August 20, 2026

    उत्तराखंड में 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, दिसंबर तक पूरा होगा आवास निर्माण

    August 20, 2026

    पिंडर घाटी में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा प्रभावित सड़कों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश

    August 20, 2026

    महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा

    August 20, 2026
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: dainikuttarakhandnewsuk@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    August 20, 2026

    उपराष्ट्रपति ने LBSNAA, मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया

    August 20, 2026

    मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक

    August 20, 2026
    एडीटर स्पेशल

    ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड को मिली नई रफ्तार, इस एलिवेटेड रोड पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन

    January 25, 2026

    देहरादून-ऋषिकेश हाईवे बनेगा फोर-सिक्स लेन, ₹743 करोड़ की मेगा परियोजना को मिली रफ्तार

    July 8, 2026

    सीएम धामी के नेतृत्व में आपदा राहत कार्य तेज, प्रदेश में 95% से अधिक बाधित सड़कों पर यातायात बहाल

    September 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?