Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • ऋषिकेश में विदेशी महिला की संदिग्ध मौत, होटल की तीसरी मंजिल से गिरी
    • CM के निर्देश: शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें
    • खनन के दौरान खतरा: अचानक बढ़ा जलस्तर, अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने किया रेस्क्यू
    • चारधाम रूट की सभी सड़कें 15 अप्रैल तक हो जायेंगी दुरुस्त: महाराज
    • बागेश्वर में जनगणना 2026 की शुरुआत: 25 अप्रैल से घर-घर सर्वे, 10 अप्रैल से Self Enumeration शुरू
    • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़कर अपनी ABHA ID अवश्य बनाएं : उनियाल
    • धामी सरकार का बड़ा कदम: ‘श्रमिक सेवा ऐप’ लॉन्च, 8 हजार मजदूरों के खातों में 17 करोड़ ट्रांसफर
    • रुद्रपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, दो किशोरों पर केस
    • धामी सरकार का बड़ा कदम: 12 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया बल
    • UK Board Result Update: मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट की तैयारी शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Friday, April 10
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»चारधाम रूट की सभी सड़कें 15 अप्रैल तक हो जायेंगी दुरुस्त: महाराज
    उत्तराखंड

    चारधाम रूट की सभी सड़कें 15 अप्रैल तक हो जायेंगी दुरुस्त: महाराज

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsApril 10, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    यात्रा रुट के वैकल्पिक मार्गो को भी ठीक रखने के निर्देश

    देहरादून। चारधाम यात्रा रुट पर सड़कों के रखरखाव और वैकल्पिक मार्गो को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग विंग दोनों मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। 15 अप्रैल तक सभी सड़कों को दुरुस्त करने करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

    उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 15 अप्रैल तक चारधाम रूट की सभी सड़कों से जुड़े कार्य पूरे करने का लक्ष्य है। इस संबंध में समय-समय पर हुई समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को चिन्हित कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्थानों पर सड़क निर्माण व मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। 207 भूस्खलन जोन चिन्हित हैं। इनमें से 88 स्लोप का ट्रीटमेंट पूरा किया जा चुका है और 119 स्लोप पर काम पूर्णता की ओर है। यमुनोत्री और केदारनाथ मार्ग सबसे संवेदनशील माने गए हैं।

    ऋषिकेश-बदरीनाथ NH-7 पर 45 डेंजर जोन में से 22 पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सड़क, पानी, शौचालय, स्वास्थ्य और ट्रैफिक मैनेजमेंट चाक-चौबंद रखने को कहा है। ऑल वेदर रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है। लोनिवि 15 अप्रैल तक सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने, 119 स्लोप का ट्रीटमेंट पूरा करने और सभी वैकल्पिक मार्गों को चालू रखने में जुटा है।

    श्री महाराज ने कहा कि यात्रा मार्ग पर QR कोड और साइन बोर्ड लगाने का कार्य प्रगति पर है। ताकि श्रद्धालुओं को रियल टाइम जानकारी मिल सके। व्हाट्सएप अलर्ट जाम, भीड़ या आपात स्थिति की सूचना यात्रियों को व्हाट्सएप से तुरंत दी जाएगी। मार्ग पर मशीनें और जरूरी संसाधन पहले से तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। वैकल्पिक रूट NH-07 ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग के अंतर्गत ऋषिकेश-खाड़ी गजा-देवप्रयाग मोटर मार्ग, ऋषिकेश-चंबा-गाडोलिया मलेथा NH 707A, स्वीट ब्रिज-राजराजेश्वरी मंदिर-चमधार-श्रीनगर-खिरसू-खाखरा मोटर मार्ग, देवप्रयाग-तिलवाड़ा-घनसाल-टिहरी-ऋषिकेश, डूंगरीपंत-छतीखाल-खाखरा मोटर मार्ग और उत्तरकाशी-लम्बगांव-घनसाली-तिलवाडा मोटर मार्ग, NH 107, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड के अन्तर्गत भैंसगांव-पोखरी मोटर मार्ग, विजयनगर-पठालीधार-बसुकेदार मोटर मार्ग, बांसवाड़ा-बस्ती-बसुकेदार मोटर मार्ग, गुप्तकाशी-मयाली मोटर मार्ग और गंगोत्री मार्ग, NH 134 धरासू-फूलचट्टी के अन्तर्गत नौगांव-पौंटी-राजगढ़ी मोटर रोड से राजतर मोटर रोड और NH-507 हरबर्टपुर-बड़कोट बैंड, कुंवा-कफनौल से राड़ी मोटर मार्ग, बर्नीगाड़-कालसी-चकराता-ललाखा मण्डल मोटर मार्ग सहित सभी वैकल्पिक रूट दुरुस्त किए गए हैं ताकि मुख्य मार्ग ब्लॉक होने पर यातायात चलता रहे। नई सुरंगें और बाईपास सिलक्यारा टनल ब्रेकथ्रू हो चुका है। बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर
    सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश में विदेशी महिला की संदिग्ध मौत, होटल की तीसरी मंजिल से गिरी

    April 10, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    CM के निर्देश: शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें

    April 10, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    खनन के दौरान खतरा: अचानक बढ़ा जलस्तर, अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने किया रेस्क्यू

    April 10, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News1 Min Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025334

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    ऋषिकेश में विदेशी महिला की संदिग्ध मौत, होटल की तीसरी मंजिल से गिरी

    April 10, 2026

    CM के निर्देश: शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें

    April 10, 2026

    खनन के दौरान खतरा: अचानक बढ़ा जलस्तर, अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने किया रेस्क्यू

    April 10, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202611

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 20269

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 20269
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?