आपदा की घड़ी में जनसेवा की मिसाल बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर से पहुँचे हरिद्वार के लक्सर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में, स्थलीय निरीक्षण कर राहत कार्यों को गति देने के दिए निर्देश कठिन परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर के माध्यम से ग्रामीण और जलमग्न क्षेत्रों तक पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया राज्य में जारी भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के चलते उत्पन्न संकट की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज सबसे पहले हरिद्वार जिले के लक्सर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे। कठिन परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर…
Author: Dainik Uttarakhand News
देश के 10 असुरक्षित शहरों में देहरादून को शामिल करना गलत अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। विगत दिनों एक निजी सर्वे कम्पनी/डेटा साइंस कम्पनी “पी वैल्यू एनालिटिक्स“ द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से NARI-2025 शीर्षक के साथ एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में सम्मिलित किया गया है। राज्य महिला आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त सर्वेक्षण न तो राष्ट्रीय महिला आयोग अथवा राज्य महिला आयोग द्वारा कराया गया है, और न ही किसी अन्य सरकारी सर्वेक्षण संस्थान द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा भी उक्त सम्बन्ध में…
बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ अनंत आवाज ब्यूरो नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस शुभ मंगलवार को अत्यंत आशाजनक पहल की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने अपनी घोषणा में कहा कि बिहार में माताओं और बहनों को जीविका निधि साख सहकारी संघ के माध्यम से एक नई सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पहल से गांवों में जीविका से जुड़ी महिलाओं को सुगमता से वित्तीय सहायता मिलेगी, जो उनके काम…
झमाझम बारिश के चलते गरमा गरम जलेबी, मसाला डोसा, वेज कबाब के अलावा अन्य कई स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद लेने के लिए उमड़े लोग मेले में सिरकटा,भूत प्रेत की शक्ल नुमा काल्पनिक सिर देख कर सिंहर उठ रहे लोग देहरादून, 1 सितम्बर I रेस कोर्स स्थित विशाल ग्राउंड में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर में आज भी भारी भरकम बारिश होने के बावजूद खरीदारों का उत्साह जहां देखने को मिला, वही स्वादिष्ट पकवानों का भी स्वाद लेने में लोग पीछे नहीं रहे I आयोजित इस विशाल मेले में शानदार एवं भिन्न-भिन्न कलाओं से उकेरी गई आकर्षक एवं बेहतरीन…
पर्वतमाला परियोजना के तहत रोपवे के विकास हेतु हुआ समझौता अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। हम सभी जानते हैं कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक संरचना अनेक अवसरों के साथ-साथ कई प्रकार की चुनौतियाँ भी प्रस्तुत करती है। दूरस्थ क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और पर्वतीय पर्यटन स्थलों तक सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण-संतुलित पहुँच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। आज रोपवे के विकास हेतु राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच जो समझौता हुआ है उससे हम उस आवश्यकता की पूर्ति की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बढ़ा रहे हैं। उक्त बात प्रदेश के…
आंदोलनकारियों की स्मृति को समर्पित होगी मसूरी की मॉल रोड, मुख्यमंत्री धामी ने की बड़ी घोषणाएं मसूरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारी बारिष के बीच मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर ऐतिहासिक घोषणाएं करते हुए शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में कई कदमों का ऐलान किया। इस अवसर पर उन्होंने जहां आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं मसूरी के विकास और सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए मॉल रोड का नाम बदलकर आंदोलनकारी मॉल रोड रखने की घोषणा कर दी। यह ऐलान सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में उत्साह…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मंगलवार को सचिवालय में पर्वतमाला परियोजना के अन्तर्गत केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे के विकास के लिए राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच समझौता हुआ। इस समझौते के अन्तर्गत इक्विटी भागीदारी में एनएचएलएमएल की 51 प्रतिशत और राज्य सरकार की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। राजस्व साझेदारी के अन्तर्गत 90 प्रतिशत धनराशि उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन, परिवहन एवं गतिशीलता के क्षेत्र में व्यय की जायेगी। इस समझौते के अवसर पर राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, भारत सरकार श्री अजय टम्टा एवं उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज…
हादसा: पहाड़ी से गिरा बोल्डर, कार चपेट में आने से क्षतिग्रस्त नैनीताल। मंगलवार सुबह तेज बारिश के बीच नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग पर आमपड़ा के पास बड़ा हादसा टल गया। अचानक पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर सड़क पर आ गिरा और इस दौरान वहां से गुजर रही एक कार उसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, कार में हरिद्वार निवासी श्याम कुमार पुत्र मुन्ना लाल और सुभाष पुत्र चमन लाल सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की…
ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में दून पुलिस की बड़ी कामयाबी देहरादून। देहरादून पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो अपनी असली पहचान छिपाकर लंबे समय से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। आरोपी खुद को बंगाली डॉक्टर बताकर स्थानीय स्तर पर क्लिनिक चला रहा था। एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) सहसपुर की टीम ने आरोपी को कैंचीवाला धूमनगर चौक से हिरासत में लिया। शुरू में उसने अपना नाम अमित कुमार, पश्चिम बंगाल निवासी बताया, लेकिन…
देहरादून : राजधानी देहरादून में सोमवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे परेड ग्राउंड से नारेबाजी करते हुए निकला भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंच गया। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन का घेराव कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की अभद्र टिप्पणियाँ…
हरबर्टपुर में पुलिस का छापा, किराये के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादुन को मिली गोपनीय सूचना पर सोमवार देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) देहरादून और विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने हरबर्टपुर स्थित एक किराये के मकान में छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से मकान के केयरटेकर सहित कुल पांच अभियुक्तों (दो महिलाएं व तीन पुरुष) को गिरफ्तार कर आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, छापेमारी हरबर्टपुर के सोनिया बस्ती, बिजलीघर के पास वार्ड नंबर-5 में स्थित एक मकान…
फर्जी अधिकारी ने 12 दिन तक किया परेशान देहरादून : नैनीताल निवासी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त कुलपति से साइबर ठग ने खुद को महाराष्ट्र साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताकर 1.47 करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोपी ने महिला को डिजिटल रूप से नजरबंद कर लगातार धमकाया और अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। एसटीएफ ने सुलझाई गुत्थी शिकायत पर एसटीएफ ने एएसपी स्वप्न किशोर और डीएसपी अंकुश मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई। बैंक खातों, मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप डेटा के गहन विश्लेषण के बाद आरोपी राजेंद्र कुमार (निवासी सोलन, हिमाचल…
गैरसैंण: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में उप जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं और गर्भवती महिला सुशीला देवी व शिशु की मौत के विरोध में लोगों ने तहसील का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने सरकार से तत्काल कार्रवाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले सुशीला देवी की मौत की मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उप जिला अस्पताल का उद्घाटन तब तक न किया जाए, जब तक वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति न हो जाए। इसमें सर्जन,…
मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर शहीदों को श्रृद्घासुमन अर्पित अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून(मसूरी)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। आज मसूरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी में शहीद हुए आंदोलनकारी बलबीर सिंह नेगी, बेलमती चौहान, हंसा धनाई, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी और मदन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य कर रही है। मंगलवार को मसूरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी में शहीद हुए आंदोलनकारी बलबीर सिंह नेगी, बेलमती चौहान, हंसा धनाई, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी और मदन मोहन ममगई को…
सीएम धामी ने पूरा किया वायदा, अग्निवीर आरक्षण नियमावली जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से विधिवत तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु सेवामुक्त अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली-2025 जारी कर दी है। सैन्य बहुल प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।…















