मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले — “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए” यात्रियों से सीधे फीडबैक लेकर सीएम ने मांगे सुझाव, जल्द शुरू होगा प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान आईएसबीटी में अव्यवस्थाओं पर कड़ा रुख—एमडीडीए व परिवहन विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और…
Author: Dainik Uttarakhand News
उत्तराखंड: उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार अब और अधिक सख्ती और संवेदनशीलता के साथ काम करने जा रही है। मंगलवार को सचिवालय स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठक में प्रदेश में सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति, दुर्घटनाओं के कारणों और भविष्य में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए किए जाने वाले सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएम धामी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनजीवन से जुड़ा अहम मुद्दा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने भी मुलाकात की. देहरादून: राजधानी देहरादून की पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर चैंबर निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता पिछले आठ दिन से प्रदर्शन कर रहे है. पूरे दिन कचहरी में सभी गतिविधियां बंद रखने का फैसला लिया गया था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने भी मुलाकात की, जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से 15 सदस्यों की एक कमेटी गठित कर जल्द सुझाव मांगे हैं. साथ ही आश्वासन दिया कि प्रशासन इन सुझावों को जल्द से जल्द सरकार…
आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को इसे बुझाने में 4 घंटे लगे रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस गोदाम के सामने स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग भड़क उठी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. फायर स्टेशन रामनगर में देर रात वसीम नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि गैस गोदाम के सामने कबाड़ के गोदाम में…
देहरादून, 18 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे के विरुद्ध दृढ़ संकल्प लेने और अपने साथियों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की। सीएम धामी ने कहा कि नशा सिर्फ एक गलत आदत नहीं, बल्कि समाज को भीतर से खोखला करने वाली भयावह चुनौती है। उन्होंने कहा कि नशे का प्रसार आज वैश्विक स्तर पर एक साइलेंट वॉर की तरह है, और इसका सबसे बड़ा निशाना हमारी युवा शक्ति…
विकासनगर में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। जबकि घायल को अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया है। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासनगर की ओर आ रहा वाहन हथियारी के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र की मदीना बस्ती निवासी वाहन चालक राशिद अली उर्फ राजू (35) की मौत हो गई। हेल्पर हुकुम घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मृतक और घायल को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर…
आज कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज जी ने देश की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामण जी से सौजन्य भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आजीविका वृद्धि एवं कौशल-विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज ने उत्तराखंड के पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय महिला समूहों के उत्कृष्ट कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि-SHG महिलाओं ने उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नयी दिशा दी है। स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन…
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2025 देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 587 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इसके लिये भर्ती विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उक्त भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2025 निर्धारित की है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि बीते एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 287 चिकित्सकों तथा 180 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (महिला) के रिक्त पदों पर राज्य चिकित्सा सेवा…
बम धमकी के बाद दिल्ली की अदालतों में कार्यवाही ठप, परिसर पूरी तरह खाली कराए गए नई दिल्ली। दिल्ली की कई जिला अदालतों में मंगलवार को आए बम धमकी भरे ई-मेल ने पूरे न्यायिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया। संदेश मिलते ही अदालत परिसरों को एहतियातन खाली करवा दिया गया और सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अचानक बढ़ाई गई सुरक्षा ने पूरे शहर में चिंता का माहौल बना दिया। अदालतों में अचानक हाई अलर्ट बम धमकी मिलने के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को पूरी तरह से खाली कर दिया…
15 सितंबर की रात अतिवृष्टि में हो गया था क्षतिग्रस्त नंदा की चौकी पुल की मरम्मत को हरी झंडी , 16 करोड़ की डीपीआर पास 1992 की गलती अब नहीं दोहराई जाएगी , ओपन फाउंडेशन हटेगा, वेल फाउंडेशन बनेगा सोमवार देर रात से एप्रोच मार्ग पर टाइल्स बिछाने का काम शुरू देहरादून। प्रेमनगर और आसपास के लाखों लोगों की सबसे बड़ी समस्या रहे नंदा की चौकी पुल को लेकर आखिरकार राहतभरी खबर सामने आई है। पांवटा साहिब राजमार्ग पर स्थित यह पुल 15 सितंबर की रात अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अब इसकी मरम्मत के लिए 16 करोड़…
सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर परिवारों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं देहरादून: अगर आपकी पांच लाख से अधिक सालाना इनकम है तो ऐसे राशन कार्ड धारक अपात्र की श्रेणी में आ गए है. पात्र नहीं है और उसके बाद भी राशन कार्ड बनवा कर मुफ्त का राशन लेने वालों पर विभाग अब कार्रवाई करने की तैयारी में है. फिलहाल ऐसे लोगों को एक सप्ताह का मौका दिया जा रहा है कि वह खुद अपना राशन कार्ड विभाग को सरेंडर कर दे. अगर कोई राशन कार्ड धारक एक हफ्ते में अपना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करता है…
शख्स से टकराई बच्ची की साइकिल, शख्स ने बच्ची पर बरसाए थप्पड़, घटना के बाद बिगड़ा माहौल, आमने-सामने आए दो पक्ष, जमकर चले लाठी डंडे रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां साइकिल से जा रही एक मासूम बच्ची की एक शख्स से अचानक ही टक्कर हो गई. जिससे गुस्साए शख्स ने मासूम बच्ची की गाल पर तड़ातड़ थप्पड़ जड़ दिए. जिसके बाद निराश होकर मासूम बच्ची वहां से अपने घर चली गई. परिजनों ने जब बच्ची की गाल पर निशान देखे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में एक शख्स बच्ची…
सर्दियां शुरू होते ही शरीर को गर्माहट और पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ठंड के इस मौसम में जरा सी लापरवाही सर्दी-जुकाम से लेकर वायरल तक का कारण बन सकती है। ऐसे में मौसमी फल आपकी सेहत के लिए किसी नेचुरल शील्ड से कम नहीं होते। इन्हीं में से एक है शरीफा, जिसे कई जगहों पर सीताफल या कस्टर्ड एप्पल कहा जाता है। मलाई जैसी मुलायम बनावट और मीठे स्वाद वाला ये फल न सिर्फ खाने में लाजवाब है, बल्कि सेहत का खजाना भी है। इसमें विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं,…
उत्तरकाशी। भटवाड़ी वके ओंगी गांव में घास लेने जंगल गई महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। वह बचने के लिए भागी तो पहाड़ी से गिर गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। ओंगी के प्रधान सतीश रावत ने बताया कि रविवार देर शाम गांव की विनीता राणा (37) पत्नी सतेंद्र राणा गांव के जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। भागते वक्त विनीता पहाड़ी से गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। आसपास के खेतों की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने शव गांव पहुंचा राजस्व उपनिरीक्षक व वन…
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी है। मामला सेक्टर-74 स्थित नार्थ आई सोसाइटी का है, जहां आठवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम कुमार (निवासी — हरदुआगंज, अलीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शुभम की पहचान करीब छह महीने पहले एक ऑनलाइन ऐप के जरिए छह युवकों से हुई थी। बताया जा रहा है कि यह ऐप समलैंगिक समुदाय से जुड़ा था। इसी माध्यम से सभी युवकों ने नोएडा के सेक्टर-74 स्थित एक फ्लैट में मिलने…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. देहरादून: धामी सरकार ने इस साल राज्य स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है. ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित कर सकती हैं. जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव ने देहरादून में अधिकारियों की बैठक ली. इस बैठक में राष्ट्रपति उद्यान समेत अन्य निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए. राष्ट्रपति निकेतन में हॉर्स राइडिंग एरीना और फुट ओवर…












