Author: Dainik Uttarakhand News

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने छोटे भाई की हत्या में आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बड़े भाई ने लीवर की बीमारी से जूझ रहे छोटे भाई को शराब के नशे में लोटे से हमला कर भाई की हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले ही आरोपी पैरोल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस के अनुसार घटना तीन फरवरी की देर रात की है। जिसमें राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड निवासी आरोपी…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी क्षेत्र अंतर्गत क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल हुए हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के यात्रियों का हाल-चाल जानने के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं…

Read More

चमोली: गोपेश्वर–चमोली मोटर मार्ग पर बीते मंगलवार को एक स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दिया। पुलिस द्वारा मौके से बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। woman died after being hit by school bus जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ग्वीलो/पोखरी बैंड के समीप यह हादसा उस समय हुआ, जब क्राइस्ट एकेडमी की स्कूल बस गोपेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड के समाप्त होने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि आगामी जुलाई से राज्य में नई शिक्षा व्यवस्था लागू होने जा रही है। Madrasa Board to Be Replaced by Minority Education Authority राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण उत्तराखंड का गठन कर दिया है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस प्राधिकरण में अध्यक्ष सहित कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। डॉ. सुरजीत सिंह गांधी…

Read More

रुद्रप्रयाग: सिंद्रवाणी क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के आंगन में मां के साथ मौजूद पांच साल के मासूम बच्चे पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया और उसे मां के हाथ से झपटकर जंगल की ओर ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में भय और चिंता का माहौल बन गया है। Administrative Order Schools Holiday due to Leopard terror रुद्रप्रयाग जनपद के सिंद्रवाणी क्षेत्र में गुलदार के आतंक के कारण भय और चिंता का माहौल छा गया है। परिजन अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों…

Read More

हल्द्वानी – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हल्द्वानी के एफटीआई मैदान पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे होटल अमरदीप में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां वे मीडिया के माध्यम से राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री जमरानी…

Read More

विधवा शांति राणा के सिर से जिला प्रशासन ने हटाया कर्ज का भार; सीएसआर फंड से 4 लाख बैंक खाते में हस्तांतरित; मॉं बच्चे हुए भारमुक्त  विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का संबल; सीएसआर फंड से 4 लाख की मदद 2 मासूम व 1 किशोर बालक के साथ परिस्थितियों की मार झेल रही व्यथित विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का सहारा; सीएसआर फंड से 4 लाख बैंक खाते में हस्तांतरित पति ने ई-रिक्शा के लिए लिया ऋण; पति की दुर्घटना में हो गई मृत्यु; शांति के सिर पर आन पड़ा मुसीबतों का पहाड़;  पति की आकस्मिक मृत्यु के…

Read More

मानचित्र स्वीकृति के बिना किए जा रहे निर्माणों पर ज़ीरो टॉलरेंस, सीलिंग अभियान रहेगा लगातार जारी प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों पर सख़्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई है। प्राधिकरण द्वारा सहस्त्रधारा रोड स्थित डिफेन्स एन्क्लेव, डांडा नूरीवाला क्षेत्र में आयुष तलनिया एवं सुशील तलनिया द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को चिन्हित किया गया था। जांच में निर्माण को नियमों के प्रतिकूल पाए जाने पर संबंधित पक्ष को…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और अधिक सुलभ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस साल बड़े बदलाव करने का लक्ष्य तय किया है। इन बदलावों का सीधा असर राज्य की दो प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं— अटल आयुष्मान योजना और गोल्डन कार्ड योजना—पर पड़ेगा। राज्य सरकार ने पिछले साल यह फैसला लिया था कि अटल आयुष्मान योजना को इंश्योरेंस मोड पर और गोल्डन कार्ड योजना को हाइब्रिड मोड पर संचालित किया जाएगा। इस निर्णय के लागू होने से न केवल आम जनता को इलाज में सहूलियत मिलेगी, बल्कि राज्य सरकार पर बढ़ते खर्च का बोझ भी कम होगा। उत्तराखंड…

Read More

हरिद्वार। कोटद्वार में एक दुकान के बार बाबा लिखने के मामले में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह अपने समर्थकों सहित मंगलवार को दीपक कुमार को समर्थन देने कोटद्वार जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने चंडीघाट चौकी में उन्हें रोक लिया, लेकिन वो वहां जाने की जिद पर उतारू रहे, जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, नहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस उन्हें और उनके समर्थकों को वाहन में बिठाकर रोशनाबाद…

Read More

Dehradun: राज्य सरकार ने उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश की धामी सरकार ने आदेश जारी करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया है कि उपनल से लगे कार्मिकों को भी ‘समान कार्य–समान वेतन’ का लाभ दिया जाए। आदेश के अनुसार, यदि उपनल कर्मचारी किसी विभाग में वही कार्य कर रहा है जो नियमित कर्मचारी करते हैं, तो उसे न्यूनतम वेतनमान (एंट्री पे), मानदेय और निर्धारित भत्तों में समानता सुनिश्चित की जाए। राज्य में करीब 22–25 हजार उपनल कार्मिक कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 18–20 हजार कर्मचारी सीधे इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। कई श्रेणियों में…

Read More

भीमताल। क्षेत्र में आदमखोर वन्यजीव का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जून स्टेट के जंगल से लापता हुई महिला गंगा देवी का शव जंगल से बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना वन्यजीव हमले की आशंका को और गहरा कर रही है। जानकारी के अनुसार गंगा देवी सोमवार को खास लेने के लिए जून स्टेट के जंगल गई थीं। वह रोजाना की तरह दोपहर तक घर लौट आती थीं, लेकिन सोमवार को दोपहर करीब दो बजे तक भी जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। देर शाम तक…

Read More

देहरादून : मच्छी बाजार युवती मर्डर केस में बड़ी कार्यवाही एसएसपी देहरादून ने चौकी प्रभारी खुदबुड़ा को किया लाइन हाजिर कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के प्रकरण में प्रथमदृष्टया चौकी स्तर पर मिली लापरवाही एसएसपी देहरादून द्वारा चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर करते हुए पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई थी, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई रिपोर्ट में प्रकरण में प्रथमदृष्टया चौकी प्रभारी की लापरवाही परिलक्षित होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उ०नि० प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित।

Read More

भीमताल ब्लॉक से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई बुजुर्ग महिला की वन्यजीव के हमले में मौत हो गई। लापता होने के करीब 24 घंटे बाद मंगलवार सुबह महिला का शव जंगल की खाई से बरामद किया गया। भीमताल ब्लॉक के वार्ड नंबर छह, जून स्टेट निवासी गंगा देवी (60) पत्नी राजेंद्र प्रसाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे चारा लेने जंगल गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा दी गई सूचना के बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह जंगल के भीतर खाई…

Read More

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दर्दनाक और भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। देहरादून में हिमाचल प्रदेश की एचआरटीसी बस खाई में जा गिरी, जिससे 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। मृतकों दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादास त्यूणी क्षेत्र में हुआ। सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के नेरवा-चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में बीते रविवार को हुई वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद सोमवार को प्रदेशभर में मौसम का मिजाज शुष्क रहा। अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे। Uttarakhand Weather Update 3 February 2026 उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों मौसम बार-बार करवटें ले रहा है, इन दिनों प्रदेश के कई हिल स्टेशन बर्फ से ढके हुए हैं। जिससे प्रदेश के शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। बीते सोमवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों…

Read More