डीएम संग अर्ली मॉर्निंग वॉक बढा गई बौद्धिक दिव्यांग जनों का हौसला बौद्धिक दिव्यांग समाज के अभिन्न अंग; उनके हितो की रक्षा; सुलभ वातावरण मुहैया कराना हमारा परम दायित्वः डीएम बौद्धिक दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में जोड़ना है लक्ष्य; सरकार; प्रशासन निरंतर प्रयासरत् देहरादून। विश्व दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर रफेल होम संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु एक जागरूकता ‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ का आयोजन किया गया।‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ का शुभारंभ जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने दून लाइब्रेरी चौक से गुब्बारे उड़ाकर किया। इस आयोजन में लगभग 300 बौद्धिक दिव्यांगजन, बच्चे शामिल…
Author: Dainik Uttarakhand News
रामनगर। ग्राम उमेदपुर में रविवार सुबह एक 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रसपाल सिंह पूरेवाल के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना का…
मुर्शिदाबाद (प. बंगाल) में निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज बेलडांगा में प्रस्तावित ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कबीर ने कहा कि कोई भी ताकत उन्हें रोक नहीं सकती और हाई कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ईंटें लेकर समारोह स्थल पर जुट रहे हैं। केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस द्वारा कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। विवाद बढ़ने के बाद TMC ने 4 दिसंबर को कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
रामनगर में रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर लंबे समय से दिख रहे सांभर को रेस्क्यू कर लिया गया है. रामनगर: लंबे समय से रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कोसी बैराज के पास लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने सांभर को आखिरकार वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. लगातार पर्यटक और राहगीर उसके साथ सड़कों पर सेल्फी ले रहे थे. वहीं कई लोग उसे बिस्कुट जैसे अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ भी खिला रहे थे. जिसके बाद वन विभाग ने सांभर को रेस्क्यू करने का विचार बनाया. इस सांभर हिरण की वजह से रामनगर–हल्द्वानी मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति भी बन रही थी.…
उत्तराखंड के देहरादून हरिद्वार और ऋषिकेश से चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया. देहरादून: हवाई यात्रा के साथ-साथ उत्तराखंड में ट्रेन मार्ग पर भी असर पड़ा है. देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जहां दोपहर एक बजे तक चार फ्लाइड कैंसिल हुई है तो वहीं रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के चलने वाले करीब 24 ट्रेन अगले पांच दिनों तक प्रभावित करेंगी. कई ट्रेनों के रद्द किया गया है तो कुछ ट्रेनों शॉर्ट टर्मिनेट.…
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे वन्यजीव हमलों को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को लोकसभा में गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों में भालू और गुलदार के हमले खतरनाक स्तर तक बढ़ गए हैं और हालात कर्फ्यू जैसे बनते जा रहे हैं। सांसद बलूनी ने संसद में केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि पिछले तीन हफ्तों में चार लोगों की मौत और 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की घटनाएं साबित करती हैं कि यह अब सामान्य परिस्थिति नहीं है। बच्चों का स्कूल से निकलना, महिलाओं का…
हरिद्वार। जिला अस्पताल की मोर्चरी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात से मोर्चरी में रखे पंजाबी धर्मशाला, ज्वालापुर के मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी (36) के शव को चूहों द्वारा कुतर दिए जाने की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे घाव थे। मोर्चरी के अंदर चूहे दौड़ते नजर आए, जिसके बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार, लखन शर्मा की शुक्रवार…
हल्द्वानी- अनियंत्रित वाहन का शिकार हुए भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को आई गंभीर चोटें चेकिंग के दौरान हुआ हादसा नशे में धुत बताया जा रहा है स्कार्पियो चालक रक्षित हर्बोला स्कार्पियो का नम्बर UK04AK9211 है पुलिस ने स्कार्पियो सहित चालक को लिया हिरासत में मेडिकल के साथ ही कार्यवाही में जुटी कोतवाली पुलिस।
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सिख समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी, जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे आक्रोशित सिख समाज के लोगों ने आज देहरादून के घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। विवाद बढ़ता देख हरक सिंह रावत ने तुरंत माफी मांग ली। दरअसल कल यानी शुक्रवार को वकीलों के धरने में शामिल होने आए हरक सिंह रावत ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाषण के बीच में जोश-जोश में सिख समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। घटना से जुड़ा एक 25 सेकेंड का वीडियो…
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में श्रद्धासुमन अर्पित किए बाबा साहेब के योगदान को किया स्मरण शिक्षा, समानता और स्वाभिमान को बताया प्रेरणास्त्रोत उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को बताया ऐतिहासिक निर्णय देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्मात्ता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को भावपूर्वक स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन भर शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श सामाजिक समरसता और न्याय की प्रेरणा देते…
पिथौरागढ़: मुनस्यारी ब्लॉक में ग्रामोत्थान परियोजना द्वार एक दिवसीय बायर–सेलर मीट व योजनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं व स्थानीय नागरिकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं, व्यापारिक अवसरों एवं उद्यमिता से जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने किया। इस अवसर पर उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं एवं ग्रामवासी विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर स्वरोज़गार एवं व्यवसाय के नए अवसरों से जुड़ सकें। उन्होंने समेकित कृषि प्रणाली की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि…
हाईकोर्ट में योजित जनहित याचिका में आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा अपात्र 52 शिक्षकों की सूची जांच के लिये उपलब्ध कराई गई देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 52 शिक्षकों पर अब जांच की तलवार लटक रही है. वैसे तो फर्जी प्रमाण पत्र मामले को लेकर काफी पहले ही कई शिक्षक सवालों के घेरे में आ चुके थे, लेकिन मामले के कोर्ट तक पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग भी प्रकरण पर गहरी नींद से जाग गया है. मामले में अब फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी पाने वालों के खिलाफ जांच का दावा किया गया है. शिक्षा विभाग…
नैनीताल में आज दोपहर ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोहेल (25) के रूप में हुई है। वह नैनीताल में अपने बड़े भाई से मिलकर वापस कालाढूंगी जा रहा था, तभी रास्ते में एक मोड़ के पास उसे ट्रक ने कुचल दिया। बाइक पर सोहेल के साथ उसका दोस्त भी था, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज नैनीताल के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोहेल ट्रक के नीचे फंसा हुआ खून…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में हर्बल सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में क्लस्टर बनाकर हर्बल क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से कार्य किया जाए तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उपलब्ध औषधीय उत्पादों के संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जड़ी-बूटी और एरोमा सेक्टर में अग्रणी दो राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञ टीम भेजी जाएगी, जिससे उत्तराखंड में भी इन नवाचारों को लागू किया जा सके। उन्होंने…
नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को भारत को भरोसा दिलाया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की बड़ी कोशिश के तहत ईंधन की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा: “हम बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ईंधन की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए तैयार हैं।” यह घोषणा तब हुई जब दोनों देशों ने कई समझौतों पर साइन किए, जिसमें फर्टिलाइजर और फूड सेफ्टी से लेकर शिपिंग और समुद्री लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर…
शिकायत के आधार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है. देहरादून: थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया से स्पेशल असिस्टेंट पद से रिटायर्ड अधिकारी को लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने लाखों रुपए की ठगी कर डाली. रिटायर्ड अधिकारी ने खाते में यह रकम गांव में ताऊ की लड़की की शादी के लिए रखी हुई थी. रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जांच साइबर पुलिस को सौंप दी है. साइबर…














