Author: Dainik Uttarakhand News

हाथियों के झुंड के रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुई घटना, लोको पायलट समेत दो पर मुकदमा हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में एक हाथी के बच्चे की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. हाथी के बच्चे की मौत से राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ट्रेन की टक्कर लगते ही हाथी का बच्चा गिर पड़ा और उसके ऊपर से ट्रेन की बोगी उतर गई. ट्रेन के नीचे हाथी के…

Read More

हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा क्षेत्र में आगामी दो दिसंबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े इस बहुचर्चित मामले में सर्वोच्च न्यायालय कल सुनवाई करेगा, और संभव है कि अदालत अपना निर्णय भी सुना दे। मामले की संवेदनशीलता और संभावित स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक से सटे क्षेत्र में वर्षों से रेलवे की भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है। रेलवे का कहना है…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की 40 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, मानदेय में 1600 रुपये तक की बढ़ोतरी की संभावना है। आंदोलन के बाद बढ़ी मानदेय बढ़ोतरी की उम्मीद प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से अपने लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उनका मुख्य आग्रह है कि: उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए जब तक दर्जा नहीं मिलता, तब तक मानदेय 9300 रुपये से बढ़ाकर 24,000 रुपये किया जाए विभाग में खाली सुपरवाइजर पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नत किया…

Read More

ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में जिला विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम सिरोली में ड्रोन की मदद से अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया। कार्रवाई के तहत सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मस्जिद को सील कर दिया गया और उसके बिजली कनेक्शन पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। यह अभियान जिला विकास प्राधिकरण के वीसी जयकिशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा और एसडीएम गौरव पाण्डे की मौजूदगी में चलाया गया। अधिकारियों की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और…

Read More

उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में 5 और 6 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। शुक्रवार रात से तापमान तेजी से गिर जाएगा और ठंड बढ़ेगी। प्रदेश में आज यानी एक दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में पारा गिरा है, जिससे सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है। मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के समय पर सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। लेकिन दो दिन के बाद पारे में और गिरावट आ सकती है। हरिद्वार और ऊधम…

Read More

बागेश्वर जिला अस्पताल में बेरीनाग से रेफर होकर आई 33 वर्षीय गर्भवती महिला कविता पाठक की मौत। डॉक्टर ने गर्भपात की दवा से अत्यधिक रक्तस्राव को बताया कारण। पुलिस ने शुरू की जांच। बागेश्वर। जिला अस्पताल में रविवार सुबह इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की दुःखद मौत हो गई। 33 वर्षीय मृतक महिला कविता पाठक, पत्नी नरेश पाठक, निवासी संगोड़ कोटमन्या, थल की रहने वाली थीं। उन्हें गंभीर हालत में शनिवार देर शाम बेरीनाग अस्पताल से बागेश्वर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहाँ उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत…

Read More

सिनमिट कम्युनिकेशंस द्वारा देहरादून के सेंट्रियो मॉल में आयोजित हुआ भव्य आयोजन,  विभिन्न जिलों से प्रतिभाओं ने किया प्रतिभाग देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से रविवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर उत्तराखंड–2025 (मिस्टर देहरादून–2025) का ग्रैंड फिनाले भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया। इस शानदार मंच पर 18 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग राउंड में रैंप वॉक करते हुए दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया। इससे पहले हुए ऑडिशन राउंड में प्रदेशभर से सौ से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था और अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार को आयोजित हुए ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों…

Read More

जनसेवा केंद्र पर बिना आवेदकों के हस्ताक्षर के पाए गए दस्तावेज; पूछने पर जानकारी नहीं दे पाए सीएससी में कार्यरत स्टॉफ तहसील परिसर स्थित रमन इन्टरप्राईजेज पर निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता केंद्र में विभिन्न सेवाओं हेतु निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूली; अग्रिम आदेशों तक केंद्र संचालन किया बंद उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में चल रहा है छापेमारी अभियान निरंतर रहेगा जारी; अनियमितता पाए जाने पर लगेगा ताला देहरादून।, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने तहसील परिसर अवस्थित…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरुस्कार से गोरखपुर के श्री श्रीकृष्ण पांडेय को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि श्री पांडेय ने ‘बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन’, ‘निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा’ तथा ‘कारागार बंदियों के पुनर्वास’ की दिशा में कार्य करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने देशभर से आये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वे भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के…

Read More

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में काली रंग की कार धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गदरपुर में हुआ। यह घटना तब हुई जब वे लोग उत्तर प्रदेश के बिलासपुर से शादी से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा भाखड़ा पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान कोटद्वार के माधोपुर की तोमर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय आशीष बिष्ट और कैमरी बिलासपुर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 27…

Read More

देहरादून- भूकंप के खतरे को लेकर उत्तराखंड के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय मानक ब्यूरो ने अपनी नई रीति संहिता–2025 के तहत भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र को अपडेट करते हुए राज्य को जोन-6 में शामिल कर दिया है। यह देश का सबसे संवेदनशील भूकंप जोन माना जा रहा है। अब तक राज्य के हिस्सों को जोन-4 और जोन-5 में बांटा गया था, लेकिन नए वर्गीकरण के अनुसार पूरा उत्तराखंड अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में आ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से राज्य में भविष्य के निर्माण मानकों में बड़ा परिवर्तन होगा। भवनों, सड़कों और बड़े बांधों जैसी…

Read More

देवाल/चमोली। उत्तराखंड के देवाल-बेराधार मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक नन्हे बच्चे का कटा हुआ सिर देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाटल्याणी-बेराधार मोटर मार्ग के जीरो किलोमीटर क्षेत्र में सिर पड़ा मिला था। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस अमानवीय घटना से स्तब्ध हैं। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मौके से बच्चे का सिर्फ सिर…

Read More

Gen-Z पोस्ट ऑफिसों में wifi की सुविधा होगी. यहां पर कॉफ़ी मशीन होगी. जिसका लाभ युवा उठा सकेंगे. देहरादून: एक दिसंबर को डाक विभाग उत्तराखंड में अपना पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलने जा रहा है. यह Gen-Z पोस्ट ऑफिस पौड़ी जिले के जीबी पंत पीजी कॉलेज परिसर में खोला जाएगा. इसके साथ ही डाक विभाग पूरे प्रदेश भर में रजिस्ट्रेशन संस्थाओं के पास भी अपने Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलेगा. आजकल की युवा पीढ़ी पत्राचार से दूर होती जा रही है. युवा डिजिटल माध्यमों से सूचनाओं का आदान प्रदान कर रहे हैं. ऐसे में डाक विभाग ने आज की युवा पीढ़ी को…

Read More

UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई पहले ही असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर चुकी है. अब इस मामले में बॉबी से पूछताछ होनी है. देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी करने के बाद अब पूर्व बरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को तलब किया है. सीबीआई ने पूर्व बरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. सीबीआई, बॉबी पंवार से यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पूछताछ करेगी. बता दें 21 सितंबर को हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र के…

Read More

ऊधम सिंह नगर में ठगों के गिरोह ने ‘इंडिया निवेश’ का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 64.72 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना काशीपुर की है। काशीपुर निवासी गौरव ने बताया कि 6 अक्टूबर को उन्हें ‘बुलस्टॉक चार्जर’ नाम के एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। शेयर बाजार में पहले से सक्रिय होने के कारण उन्होंने ग्रुप में दिए टिप्स का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें कुछ शुरुआती फायदा भी मिला। इसी दौरान एक महिला ने उन्हें ऑडियो कॉल किया। उसने अपना नाम वान्या गिल बताया और खुद…

Read More

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक मस्जिद के इमाम सहित दो लोगों हिरासत में लिया था। NIA ने दिनभर लगभग 20 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार, NIA ने लैपटॉप, फोन और कॉल रिकॉर्ड खंगाले है। सूत्रों के अनुसार, इन दोनों के मोबाइल नंबर ब्लास्ट में शामिल आतंकी उमर के मोबाइल से मिले हैं। NIA ने दोनों को नैनीताल पुलिस के हवाले कर दिया। नैनीताल पुलिस ने भी पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। रिहा होने के बाद मस्जिद…

Read More