देहरादून में आज सुबह एक सीएससी सेंटर को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की टीम ने की है। टीम ने सहारनपुर रोड स्थित देवभूमि सीएससी सेंटर पर अचानक रेड की। इस दौरान गंभीर खामियां मिलनी, जिसके बाद केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी और तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम को केंद्र में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले, जिनकी जानकारी संचालक अब्दुल वसीम और आसिफ नहीं दे सके। इसके अलावा रेट लिस्ट, प्रमाणपत्र पंजिका और लेन-देन का रिकॉर्ड भी उपलब्ध…
Author: Dainik Uttarakhand News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की और सबके साथ आत्मीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर चाय का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने हेतु ₹11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास…
मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: प्रदेशभर के ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों में अलाव के साथ ही सभी रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख़्ता व्यवस्था हो अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ रहे ठंड को देखते हुए प्रदेशभर में रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रेन बसेरों में सभी उचित व्यवस्था की जाए तथा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध…
उत्तराखंड के नैनीताल की सड़कें लगातार जाम की समस्या से जूझ रही हैं। पहाड़ों पर बढ़ती पर्यटकों की संख्या और विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु नैनीताल पहुंचते हैं। इससे तल्लीताल डांठ से छावनी कार्यालय तक का मार्ग जामग्रस्त रहता है। इसी समस्या के समाधान के लिए शासन ने नैनीताल–भवाली राज्य मार्ग के 300 मीटर हिस्से को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से भेजे गए 1.12 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति देते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। इसके बाद लोनिवि ने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव और वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते की स्पाइन का ऋषिकेश एम्स में सफल ऑपरेशन हुआ जो फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में है और कुछ समय बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। आईएफएस अधिकारी डॉक्टर पराग मधुकर धकाते को मंगलवार को रुद्रप्रयाग के कालीमठ में आधिकारिक दौरे पर थे जहां घोड़े से नीचे गिरने के कारण उनकी स्पाइन में गंभीर चोट आई थी। मिली जानकारी के अनुसार आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते मंगलवार को रुद्रप्रयाग में आधिकारिक दौरे पर गए थे जहां कालीमठ में निरीक्षण के दौरान…
सहालग सीजन में हल्द्वानी के जाम से निपटने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़े निर्देश दिए हैं। अब बारात की लंबाई 200 मीटर तक सीमित, हाई-बेस डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित और रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण बैन। जानें नए नियमों के खास बिंदु। हल्द्वानी। सहालग सीजन शुरू होते ही उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में यातायात जाम की समस्या विकराल रूप ले लेती है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को सख्त कदम उठाते हुए बारात आयोजनों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दी और अभियोजन विभाग की पत्रिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नए आपराधिक कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अभियोजन विभाग को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग को डिजिटलीकरण के कार्य के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी। अभियोजन विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार…
इकबालपुर नहर के निर्माण, बनबसा बैराज की मरम्मत, शुक्रताल सहित कई विषयों पर चर्चा देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर बनवसा बैराज की मरम्मत, शुक्रताल घाट पर पर्याप्त जल की उपलब्धता और जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर के निर्माण की इजाजत देने का उनसे अनुरोध किया है। प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास…
प्रभावित परिवारों की मुआवजा राशि बढ़ने पर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त पौड़ी। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकास खंड जयहरीखाल, ग्राम बौंठ निवासी श्रीमती सतीश्वरी देवी पत्नी सुरेन्द्र प्रसाद के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि महिलाएं काम के सिलसिले में अकेले न जाकर समूह में जायें। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय जनपदों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों और उनसे आम जन की सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पंचायत विभाग के अधिकारियों को अनटाइड फंड से रिहायशी इलाकों…
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून के लिए 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इसके लिए नई कंपनी के टैंडर हो चुके हैं। नये साल की शुरुआत में ही पिथौरागढ़ की जनता को प्रदेश की राजधानी के लिए हवाई उड़ान भरने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। भाजपा के दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ के नैनीसैनी से देहरादून के लिए विमान सेवा संचालन के प्रयास प्रदेश सरकार लगातार कर रही है। कुछ दिन पूर्व उनकी इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय और अपर सचिव नागरिक उड्डयन आशीष चौहान से वार्ता…
हरिद्वार। चाइनीज मांझा एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। गनीमत रही की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की जान बच गयी। मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी गर्दन पर कई टांके आए हैं। उत्तर हरिद्वार क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा गर्दन में फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल प्रेम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गर्दन पर कई टांके लगाए आए हैं। घायल युवक की पहचान करन शर्मा निवासी हरिद्वार के रूप में हुई…
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में दस प्रस्ताव आए। इनमें से सात प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दी। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक जताया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष में मृतक के स्वजनों को अब मिलेगी 10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि। पहले यह थी छह लाख। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वन्यजीवों के हमले में घायलों के उपचार का पूरा खर्च उठाएगी सरकार। दुकानों,…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव IFS पराग धकाते रुद्रप्रयाग में गंभीर हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार धकाते घोड़े से गिरकर घायल हो गए, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आज उनका ऑपरेशन किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय भी लगातार स्वास्थ्य अपडेट ले रहा है। मुख्य बिंदु रुद्रप्रयाग में घोड़े से गिरने से हुआ…
देहरादून। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक की शुरुआत आज गमगीन माहौल में हुई। बैठक के आरंभ में कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख नेता, वरिष्ठ आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान योगदान को याद किया। कैबिनेट ने कहा कि दिवाकर भट्ट न केवल राज्य आंदोलन के अग्रणी चेहरों में से एक थे, बल्कि उन्होंने उत्तराखंड के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह…
बागेश्वर। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने रंगदारी मांगने और लोगों को धमकाने के आरोप में एक शातिर अपराधी गोपाल चंद्र बनवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर आरटीआई कार्यकर्ता की आड़ में वसूली करने का आरोप है। गरुड़ के मेलाडुंगरी निवासी बलवंत सिंह ने 22 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रीठा निवासी गोपाल चंद्र बनवासी उनसे मकान ध्वस्तीकरण आदेश दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, बनवासी ने झूठी शिकायतों के माध्यम से उन्हें जेल भेजने की धमकी भी दी थी। शिकायत की गंभीरता…
देहरादून में तेज रफ्तार कार चालक ने दंपत्ति को कुचला, पति की हुई मौत, पत्नी का चल रहा है इलाज,कार चालक पर मुकदमा दर्ज देहरादून- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार से जा रही कार ने कोरियर की डिलीवरी करने वाले स्कूटी चालक पति-पत्नी को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पति की मौत हो गई, जबकि, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. जिसका इस वक्त अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा…

















