स्मार्ट मीटर लगाने के बाद गलत बिल आने की शिकायतें बड़ी संख्या में आ रही थीं। सामान्य से अधिक बिल आने की बढ़ती शिकायतों पर शासन स्तर से सख्ती बरती गई। इसके बाद यूपीसीएल मुख्यालय ने पुराने मीटर के स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी। प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है। बिल गलत आने और समय पर नहीं आने की शिकायतों के बाद यूपीसीएल मुख्यालय की ओर से मंगलवार को नए आदेश जारी किए। इसके अनुसार, अगले आदेश तक पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। शिकायतों के…
Author: Dainik Uttarakhand News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (UPNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह निर्णय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या 116/2018 (PIL) में पारित आदेश दिनांक 12.11.2018 के अनुपालन में, उपनल प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री से हुई बैठक के बाद शासन स्तर पर सम्यक विचार-विमर्श के उपरांत लिया गया है। इस संबंध में सचिव सैनिक कल्याण श्री दीपेन्द्र चौधरी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड को प्रेषित परिपत्र में स्पष्ट किया गया है…
उत्तराखंड के दिग्गज नेता और फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट जी का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में देहरादून स्थित श्री इंद्रेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज ही अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर उनके हरिद्वार स्थित घर भेजा गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबी बीमारी से जूझ रहे थे दिवाकर भट्ट सूत्रों के अनुसार, दिवाकर भट्ट जी पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उपचार के दौरान कई बार उनकी हालत में सुधार भी हुआ, लेकिन अंततः आज उन्होंने दुनिया को अलविदा…
हल्द्वानी। हालात भले ही कठिन हों, लेकिन हौसलों के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं हीरानगर की 13 वर्षीय बबीता तिवारी, जिन्होंने संसाधनों की कमी को अपने सपनों के आगे झुकने नहीं दिया। रोजाना 14 किलोमीटर पैदल सफर तय कर उन्होंने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई बाधा टिक नहीं सकती। जीजीआईसी में नौवीं की छात्रा बबीता ने दो साल पहले अपने पीटीआई शिक्षक की प्रेरणा से हॉकी खेलना शुरू किया। आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण रोज स्टेडियम तक पहुँचने के लिए ऑटो का किराया देना संभव नहीं था। लेकिन बबीता…
नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री 26 नवंबर, 2025 (बुधवार) को अपराह्न 1:40 बजे देहरादून से प्रस्थान (हेलीकॉप्टर द्वारा) कर अपराह्न 2:40 बजे एफ0टी0आई0 हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। एफ0टी0आई0 हेलीपैड, हल्द्वानी से प्रस्थान कर अपराह्न 03:00 बजे एम0बी0 इंटर कॉलेज हल्द्वानी, नैनीताल पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 4:10 बजे एम0बी0 इंटर कॉलेज, हल्द्वानी से एफ0टी0आई0 हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।
हल्द्वानी। लोकप्रिय यू-ट्यूबर सौरभ जोशी और हल्द्वानी निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट अवंतिका भट्ट की शादी को लेकर चल रहा सस्पेंस अब लगभग खत्म हो गया है। विश्वस्त पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 25 नवंबर, यानी आज (मंगलवार) को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं। विवाह स्थल ऋषिकेश का अलोहा रिसार्ट है, जहां परिवार के कुछ लोग शामिल हैं। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित ओलीविया कॉलोनी निवासी सौरभ जोशी के विवाह से जुड़े कई वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन परिवारिक सदस्यों के चुप रहने से सारा कार्यक्रम गोपनीय बना हुआ था। अवंतिका भट्ट, जो…
बद्रीनाथ भगवान विष्णु के 108 दिव्य देशम अवतारों में से एक है, जो वैष्णवों के लिए एक पवित्र तीर्थस्थल है। बद्रीनाथ मंदिर के साथ-साथ बद्रीनाथ कस्बा पंच बद्री मंदिरों का भी हिस्सा है, जिनमें योग ध्यान बद्री, भविष्य बद्री, आदि बद्री और वृद्ध बद्री शामिल हैं। भगवान विष्णु के दर्शन करने के लिए बद्रीनाथ धाम आने का प्रोग्राम बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2:56 बजे सर्दियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया। कपाट बंद करने…
अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण उत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज, धर्म ध्वज फहराया जो मंदिर का निर्माण पूरा होने का प्रतीक है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटल भी मौजूद रहे। 10 फीट ऊंचे और 20 फीट लंबे समकोण वाले तिकोने ध्वज पर एक चमकते सूरज की तस्वीर है, जो भगवान श्री राम की चमक और वीरता का प्रतीक है, और इस पर कोविदार वृक्ष की तस्वीर के साथ ‘ॐ’ लिखा है। पवित्र भगवा ध्वज राम राज्य के…
देहरादून के गुरुद्वारा रेसकोर्स में बुधवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर श्रद्धा, सम्मान और भक्ति के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय त्याग, शौर्य और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म, मानवता, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर संपूर्ण विश्व को यह संदेश दिया कि अत्याचार के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुजी का…
देहरादून। पूर्व खटीमा रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती को आठ दिसंबर को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के समक्ष उपस्थित होने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई आरटीआई एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता विनय शुक्ला द्वारा भेजी गई शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें उप्रेती पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतपत्र में आरोप लगाया गया है कि खटीमा रेंज में तैनाती के दौरान रेंजर उप्रेती ने कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, उत्पीड़न किया और महिला अधिकारों का हनन किया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि उप्रेती पर सितारगंज के बाराकोली रेंज में तैनाती…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दंगा भड़काने की सुनियोजित साजिश के आरोपों के संबंध में स्थानीय भाजपा नेता मदन मोहन जोशी तथा अन्य लोगों की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 8 दिसंबर की तारीख तय की है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दंगा भड़काने की सुनियोजित साजिश के आरोपों के संबंध में स्थानीय भाजपा नेता मदन मोहन जोशी तथा अन्य लोगों की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 8 दिसंबर की तारीख तय की है। चीफ जस्टिस…
उत्तराखंड में 15 और स्कूल पीएम श्री बनेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्कूलों में कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की स्थापना में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में 15 और स्कूल पीएम श्री बनेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्कूलों में कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की स्थापना में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही अफसरों से कहा है कि स्कूलों में लाइब्रेरियों के लिए…
उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े में नई बसें जल्द शामिल हो सकती हैं. जिसकी कवायद जोरों पर चल रही है. देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम अपने घाटे से उबर और यात्रियों को सुगम सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर लगातार अपने रोडवेज बेड़े को बढ़ने पर जोर दे रहा है. इसी क्रम में 30 नवंबर तक परिवहन निगम को नई बीएस- 6 मॉडल की 100 बसें मिलने जा रही है. जिसकी कवायद पिछले साल से ही चल रही थी. परिवहन निगम को मिलने वाली 100 बसों के बावजूद अभी भी रोडवेज में बसों की संख्या कम है. क्योंकि हर साल परिवहन निगम की…
उत्तराखंड में कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य कैंसर इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस सालों में कैंसर के मामलों में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। 2014-15 में जहां करीब 4,000 मरीज रजिस्टर्ड हुए थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर लगभग 8,000 पर पहुंच गई है। इसमें ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजों तक के आंकड़े शामिल हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संसद में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में 2018 से 2020 के बीच कैंसर के मामलों में 4-5% की वृद्धि हुई है। राज्य में 2018…
देहरादून,। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन में दूर-दराज से आए लोगों की 102 शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता और ऋण संबंधी मामलों पर कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। SHG की चार महिलाओं की आईडी का दुरुपयोग कर 5 लाख के फर्जी ऋण के मामले में डीएम ने वित्तीय धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। मजदूर पप्पू की संपत्ति बैंक द्वारा बिना सूचना बेचे जाने के मामले में एलडीएम को तत्काल कार्रवाई को…
हरिद्वार। विधानसभावार सांसद खेल महोत्सव-2025 कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर में सोमवार को विधानसभावार सांसद खेल महोत्सव-2025 के संबंध में आयोजित बैठक के पश्चात जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिइके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है और खेल संयोजकों एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। जो इन खेलों की पूरी व्यवस्था को देखेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य की…














