Author: Dainik Uttarakhand News

प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद। हालिया बाढ़ व भूस्खलन में अनाथ हुए बच्चों को PM CARES for Children से व्यापक सहायता। प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं। NDRF, SDRF और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मिले, उनके प्रयासों की सराहना की। PM Awas Yojana के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना। सड़कों, स्कूलों और ढांचागत पुनर्निर्माण के लिए केंद्र का पूर्ण सहयोग। केंद्रीय टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं, रिपोर्ट के…

Read More

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान जहां उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ भेंटकर आर्थिक सहयोग और पर्यटन जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की तो वहीं उन्होंने उसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक भी की। उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़, अतिवृष्टि और भू-स्खलन से हुई तबाही का…

Read More

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट कर मौसम विभाग एवं पृथ्वी विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिकों को पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील और ऊँचाई वाले स्थानों पर प्राकृतिक रूप से बने ग्लेशियरों और बड़े तालाबों का अध्ययन करवाने का अनुरोध किया है ताकि आने वाले समय में इनसे होने वाले नुकसान से बचा जा सके। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन…

Read More

हरिद्वार। रुड़की तहसील क्षेत्र के ग्राम खंजरपुर में वन विभाग की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध सर्प संग्रहण केंद्र का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से 70 कोबरा और 16 रसैल वाइपर बरामद किए। सभी सर्प वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की अनुसूची-1 में संरक्षित प्रजातियों में शामिल हैं। जांच में खुलासा हुआ कि यहां सर्प विष संग्रहण केंद्र संचालित किया जा रहा था, जिसका संचालन नितिन कुमार के प्रतिनिधि के रूप में विष्णु द्वारा किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नितिन कुमार को वर्ष 2022 में अस्थायी अनुमति प्रदान की…

Read More

आधार नंबरों की हेराफेरी कर किया गया बड़ा फर्जीवाड़ा देहरादून : कहां तो हज़ारों युवा एक-एक नौकरी के लिए फॉर्म भरते-भरते और लाइनें लगाते-लगाते थक जाते हैं, फिर भी हाथ खाली रह जाता है। और कहां आगरा का एक युवक, जो एक ही नाम से छह-छह जिलों में सरकारी नौकरी कर रहा था। आधार नंबरों की हेराफेरी से खेला गया यह फर्जीवाड़ा अब पुलिस जांच के घेरे में है। सरकारी भर्ती से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी बताए जा रहे अर्पित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह के नाम का इस्तेमाल कर अलग-अलग जिलों में…

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में हुए फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। SIT की कमान आईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में हुई पहली बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ उन जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे, जिनके विद्यालय संदिग्ध पाए गए हैं। बैठक में पांच जिलों के अधिकारियों को तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी और दोषियों को बख्शा…

Read More

ऋषिकेश-चम्बा हाईवे पर बस हादसा टिहरी। ऋषिकेश-चम्बा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। घनसाली के घुत्तु से देहरादून जा रही विश्वनाथ सेवा की बस नागणी और आमसेरा के बीच अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 13 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई। 108 एंबुलेंस द्वारा एक घायल को खाड़ी अस्पताल पहुँचाया गया, वहीं मृतकों के शव निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी भेजे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आज कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सचिव बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी निर्णयों की जानकारी साझा की। 1. उच्च न्यायालय अधिष्ठान में पद सृजन बैठक में उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के पद, साथ ही वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। 2. उधम सिंह नगर जिले में भूमि आवंटन उधम सिंह नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई। इससे क्षेत्रीय विकास…

Read More

पिस्टल से केक काटने का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार देहरादून। सोशल मीडिया पर बीते दिनों वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को भी चौंका दिया, जिसमें एक युवक अपने जन्मदिन के केक को पिस्तौल जैसी वस्तु से काटता दिखाई दे रहा था। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। जांच में पता चला कि वीडियो हर्रावाला क्षेत्र का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे तीन युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पकड़े गए युवकों में अभिषेक पुत्र विजेंद्र सिंह (18), अमित कुमार पुत्र सिकंदर महतो…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी सेवा प्रदान किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किए जाने के फलस्वरूप शहीद जगेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती किरन को समूह ग के पद पर जिलाधिकारी कार्यालय, टिहरी में और शहीद आदर्श नेगी के भाई श्री अभिषेक नेगी को समूह ग के पद पर अधीक्षण अभियन्ता, आठवां वृत्त, लोक निर्माण विभाग, नई टिहरी के कार्यालय में सेवायोजित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा भारतीय सेना व अर्द्धसैनिक बलों के उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्याधीन सेवाओं में अनुकंपा के…

Read More

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की गई 100 करोड़ की धनराशि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक और परवल से विज्ञान धाम झाजरा तक मार्ग का चौडीकरण के कार्य के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य हेतु 12.3 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र कैन्ट के वसंत विहार सोसाइटी के आन्तरिक मार्गों का बी०एम० एस०डी०बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण का कार्य एवं विधानसभा कैन्ट के अन्तर्गत केशवरोड़, नेशनल…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई भारत सरकार की अन्तर-मंत्रालयी टीम ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। मानसून अवधि में राज्य को अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ और जल भराव की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को मिलकर पूर्वानुमान प्रणाली को और अधिक विकसित करने की दिशा कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के विभिन्न…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन से उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों को…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में लगभग 11:30 बजे मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे जो 9 से 16 सितंबर 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून जाएंगे और शाम लगभग 4:15 बजे उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम लगभग 5 बजे, प्रधानमंत्री अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ऐतिहासिक शहर वाराणसी में दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक स्थायी सभ्यतागत संबंध, आध्यात्मिक जुड़ाव और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे बंधनों को रेखांकित करती है, जिसने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक और परवल से विज्ञान धाम झाजरा तक मार्ग का चौडीकरण के कार्य के अन्तर्गत मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य हेतु 12.3 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र कैन्ट के वसंत विहार सोसाइटी के आन्तरिक मार्गों का बी०एम० एस०डी०बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण का कार्य एवं विधानसभा कैन्ट के अन्तर्गत केशवरोड़, नेशनल रोड, शिव कॉलोनी, द्रोणपुरी, प्रेमनगर चुंगी से मोहनपुर पावर हाउस तक मिलन विहार,…

Read More

देहरादून/दिल्ली। नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार विरोधी जेनरेशन-ज़ेड के उग्र प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। देशभर में फैले इस हिंसक आंदोलन में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काठमांडू सहित कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में तोड़फोड़ और आगजनी की। वाहनों को भी आग के हवाले किया गया। इस बीच, नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री प्रदीप पौडेल ने भी सरकार की कार्रवाई पर असहमति जताते हुए इस्तीफा दिया।…

Read More