देहरादून :उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने रात बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड के मुख्य आरोपियों राजू राणा और पंकज राणा (दोनों भाई) को देर रात अलग-अलग स्थानों लाडपुर के जंगलों एवं डोईवाला के जंगलों पर एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार है कि यह हत्या कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत भी होने की संभावना है । दोनों आरोपी यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी हैं। खास बात यह है कि राजू राणा पहले भी अपने पिता की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रही है, जिसमें अन्य क्राइम हिस्ट्री और संभावित गैंग कनेक्शन भी शामिल हैं।





