Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • देहरादून में ‘अर्थ आवर’ का असर: 1 घंटे में 600 मेगावाट बिजली बचत
    • देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
    • देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम
    • ऋषिकेश में होटल पर रेड: 40 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
    • आज रात 8:30–9:30 ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे बंद रखें लाइटें, पर्यावरण बचाने की अपील
    • भीमताल CHC पर CDO का औचक निरीक्षण, 15 कर्मचारी गायब—वेतन रोकने के आदेश
    • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
    • धामी की PM मोदी से मुलाकात: कुंभ-2027 से लेकर एक्सप्रेस-वे तक बड़ी घोषणाएं
    • ब्रेकिंग: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक
    • PM मोदी का देहरादून दौरा तय? धामी दिल्ली में कर रहे बड़ी तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Sunday, March 29
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»CM धामी ने कोटाबाग और हल्द्वानी ब्लॉक को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास,पढ़े खबर
    उत्तराखंड

    CM धामी ने कोटाबाग और हल्द्वानी ब्लॉक को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास,पढ़े खबर

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsDecember 28, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    नैनीताल – कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी और जनपद नैनीताल के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 के आयोजन के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही जनपद नैनीताल में पशु चिकित्सालय नैनीताल भवन के निर्माण को राज्य योजना के अंतर्गत मंजूरी दी गई।

    विधानसभा कालाढूंगी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई सड़क और पुल परियोजनाओं की घोषणा की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक डीबीएम बी द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 380.88 लाख रुपये की लागत से स्वीकृति मिली। वहीं, विकासखंड कोटाबाग के ग्राम वालाकोट (भाटलानी) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का 104.56 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया।

    इसके अतिरिक्त निगम नल वाला मार्ग के पीसी द्वारा पुनर्निर्माण एवं शुभम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक मार्ग के नव निर्माण हेतु 183.47 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया। राज्य योजना के अंतर्गत कोटाबाग–रामनगर–कालाढूंगी–हल्द्वानी–काठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी में 24 मीटर स्पान के आरसीसी सेतु के निर्माण के लिए 319.20 लाख रुपये का शिलान्यास हुआ। वहीं हल्द्वानी ब्लॉक में आईटीआई क्रॉसिंग से रामपुर रोड तथा डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास नहर कवरिंग के बाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य हेतु 2374 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया।
    अन्य योजनाओं में विधानसभा कॉलोनी के रमणीक राम सिंह मुख्य मार्ग (13 लाख रुपये), ग्राम फूलचौड़ में मैन तुलसी विहार मार्ग (31.41 लाख रुपये), काठगोदाम 33/11 केवी उपकेंद्र एवं संबंधित लाइनें, हल्द्वानी जयपुर पेंडल और आईटीआई डहरिया में 33/11 केवी विद्युत परियोजनाएं, तथा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में चारदीवारी, बार्बेड वायर फेंसिंग और मैदान के समेकन कार्य (95.90 लाख रुपये) शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और आधारभूत ढांचे को समान रूप से सशक्त करना है। उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे आयोजन पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में ‘अर्थ आवर’ का असर: 1 घंटे में 600 मेगावाट बिजली बचत

    March 28, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

    March 28, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read1
    Read More

    देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम

    March 28, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read2
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025334

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    देहरादून में ‘अर्थ आवर’ का असर: 1 घंटे में 600 मेगावाट बिजली बचत

    March 28, 2026

    देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

    March 28, 2026

    देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम

    March 28, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 20268

    उत्तराखंड: सहकारिता मॉडल पर लॉन्च होगी भारत टैक्सी सेवा, ड्राइवर बनेंगे मालिक

    February 6, 20266

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 20266
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?