Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला
    • राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र
    • देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
    • ग्राफिक एरा की बड़ी पहल: गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा
    • गैरसैंण बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
    • रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक में कारों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर
    • गैरसैंण बजट सत्र आज से: धामी पेश करेंगे 1.10 लाख करोड़ का बजट
    • उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, सरकार पर दबाव
    • हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा: बस, ट्रॉली और कई वाहन भिड़े, आग में घिरी गाड़ियां
    • देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू: 94 फीट ऊंचे झंडेजी के आरोहण से गूंजा दरबार साहिब
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Monday, March 9
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक में कारों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर
    उत्तराखंड

    रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक में कारों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsMarch 9, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    रामनगर: हल्द्वानी राज्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेलगढ़ के पास करीब सुबह 11 बजे दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. घटना के बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात सामान्य कराया और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

    जानकारी के अनुसार वेगनआर कार संख्या UK04X 5944 और स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK14TA 8715 के बीच यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि वेगनआर कार रामनगर की ओर से आ रही थी, जबकि टैक्सी परमिट वाली स्विफ्ट डिजायर हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी. स्विफ्ट डिजायर के चालक विजय बिष्ट ने बताया कि वह हल्द्वानी से रामनगर की ओर अपने वाहन से आ रहा था, इसी दौरान रामनगर के बेलगढ़ के पास सामने से आ रही वेगनआर कार ने तेज रफ्तार में एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की. ओवरटेक करते समय वेगनआर अनियंत्रित हो गई और सीधे उनकी कार से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. विजय बिष्ट ने बताया कि टक्कर के दौरान उनकी कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया. उन्होंने कहा कि अगर एयरबैग नहीं खुलते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था.

    हादसे में वेगनआर कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, 108 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर टैक्सी ऋषिकेश की है, जबकि वेगनआर कार रामनगर और आसपास के क्षेत्र की बताई जा रही है. हादसे के बाद रामनगर–हल्द्वानी राजमार्ग पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला

    March 9, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read1
    Read More

    राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

    March 9, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025333

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Bank Colony, Ajabpur Kalan
    Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला

    March 9, 2026

    राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

    March 9, 2026

    देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 20266

    उत्तराखंड: सहकारिता मॉडल पर लॉन्च होगी भारत टैक्सी सेवा, ड्राइवर बनेंगे मालिक

    February 6, 20265

    उत्तराखंड में ग्रीन सेस लागू: दिल्ली–मेरठ से आने वाले वाहनों पर शुल्क, हरिद्वार में ANPR कैमरों का दायरा बढ़ेगा

    January 22, 20264
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?