Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • रामनगर दौरे पर सीएम धामी: हनुमान जयंती पर करेंगे पूजा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    • नैनीताल में शराब की दुकान पर बवाल: महिलाओं का उग्र विरोध, आत्मदाह की चेतावनी
    • अमेरिका-ईरान युद्ध पर ट्रंप का दावा—मिशन जल्द पूरा होगा
    • देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 30 इंस्पेक्टर-SI के तबादले
    • देहरादून: BEO धनवीर बिष्ट 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस का बड़ा एक्शन
    • यात्रियों की सुगम, सुखद, सुरक्षित यात्रा के लिए तैयार है सरकार: महाराज
    • देहरादून फायरिंग कांड: CM धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
    • चमोली में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, गनीमत रही कोई घायल नहीं
    • एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद
    • देहरादून में 4 अप्रैल को रोजगार मेला: 60 पदों पर भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Thursday, April 2
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»नैनीताल में शराब की दुकान पर बवाल: महिलाओं का उग्र विरोध, आत्मदाह की चेतावनी
    उत्तराखंड

    नैनीताल में शराब की दुकान पर बवाल: महिलाओं का उग्र विरोध, आत्मदाह की चेतावनी

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsApril 2, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    नैनीताल। मंगोली क्षेत्र में खुल रही दो शराब की दुकानों का अब स्थानीय महिलाएं विरोध करने लगी हैं। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और दुकान न खोलने की मांग की। पहाड़ की शांत वादियों में एक बार फिर दर्द और संघर्ष की गूंज सुनाई दे रही है। मंगोली क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ गांव की महिलाएं अब खुलकर मैदान में उतर आई हैं।

    शराब की दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरी ग्राम प्रधान प्रेम मेहरा ने बताया कि, अगर सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो उनके न्याय पंचायत स्तर के सभी ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने पदों से इस्तीफा देंगे। साथ ही महिलाओं के द्वारा आत्मदाह किया जाएगा।

    सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साफ शब्दों में कहा कि, हमें रोजगार चाहिए, शराब नहीं। उनका कहना है कि, पहाड़ की इन महिलाओं का दर्द सिर्फ एक दुकान का विरोध नहीं, बल्कि अपने गांव, अपने बच्चों और अपने भविष्य को बचाने की लड़ाई है। उनका कहना है कि जहां एक ओर पहाड़ों से युवाओं का पलायन लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करने के बजाय शराब की दुकानें खोली जा रही हैं, जो समाज को और कमजोर कर रही हैं।

    प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भावुक होकर कहा कि, उनका क्षेत्र अब तक शांत और सुरक्षित रहा है। लेकिन शराब की दुकान खुलने से सामाजिक ताना-बाना टूटने का खतरा है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि प्रस्तावित दुकान के पास ही एक स्कूल स्थित है, जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि, वे पहले भी इस प्रस्ताव का विरोध कर चुकी हैं। लेकिन उनकी आवाज को अनसुना कर प्रशासन प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

    उधर, प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पता चला कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ग्रामीण क्षेत्र के निरीक्षण के लिए आ रहे हैं तो सभी महिलाएं आयुक्त दीपक रावत से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सरकार के खलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आयुक्त से उनके ग्रामीण क्षेत्र में शराब की दुकान न खोलने की अपील की और उन्हें ज्ञापन दिया। जिसके बाद आयुक्त दीपक रावत ने महिलाओं को आश्वासन दिया, उनके द्वारा दिया गया ज्ञापन पर विचार किया जाएगा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    रामनगर दौरे पर सीएम धामी: हनुमान जयंती पर करेंगे पूजा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    April 2, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News1 Min Read2
    Read More

    देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 30 इंस्पेक्टर-SI के तबादले

    April 2, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read1
    Read More

    देहरादून: BEO धनवीर बिष्ट 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस का बड़ा एक्शन

    April 1, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News1 Min Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025334

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    रामनगर दौरे पर सीएम धामी: हनुमान जयंती पर करेंगे पूजा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

    April 2, 2026

    नैनीताल में शराब की दुकान पर बवाल: महिलाओं का उग्र विरोध, आत्मदाह की चेतावनी

    April 2, 2026

    अमेरिका-ईरान युद्ध पर ट्रंप का दावा—मिशन जल्द पूरा होगा

    April 2, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 20269

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 20268

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 20267
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?