Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला
    • राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र
    • देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
    • ग्राफिक एरा की बड़ी पहल: गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा
    • गैरसैंण बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
    • रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक में कारों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर
    • गैरसैंण बजट सत्र आज से: धामी पेश करेंगे 1.10 लाख करोड़ का बजट
    • उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, सरकार पर दबाव
    • हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा: बस, ट्रॉली और कई वाहन भिड़े, आग में घिरी गाड़ियां
    • देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू: 94 फीट ऊंचे झंडेजी के आरोहण से गूंजा दरबार साहिब
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Monday, March 9
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsMarch 9, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Uttarakhand Budget 2026-27 :  उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 11.41 फीसदी अधिक है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब राज्यपाल का अभिभाषण और बजट प्रस्तुतीकरण एक ही दिन संपन्न हुए। सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के संबोधन के बाद दोपहर 3 बजे सीएम धामी ने बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस बजट को SANTULAN (संतुलन) (समावेशी विकास, आत्मनिर्भर, नई सोच, तीव्र विकास, उन्नत गांव-शहर, लोक सहभागिता, आर्थिक शक्ति और न्यायपूर्ण व्यवस्था) का नाम दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य फोकस GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर है। सीएम ने कहा कि यह बजट विकल्प रहित संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में एक सुनियोजित कदम है।

     

    नारी सशक्तीकरण पर विशेष जोर

     

    बजट का एक बड़ा हिस्सा महिला कल्याण और सुरक्षा के लिए आवंटित किया गया है। इसमें नन्दा गौरा योजना के लिए 220 करोड़, प्रसूता सहायता (ईजा-बोई शगुन योजना) के लिए 122 करोड़ और प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के लिए 47.78 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट (30 करोड़), बाल पोषण (25 करोड़), आंचल अमृत योजना (15 करोड़) और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अल्पसंख्यकों के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 3.76 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है।

     

    स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा

     

    स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए विभाग को 4252.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं जबकि ढांचागत विकास (पूंजीगत मद) के लिए 195 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वर्तमान में बागेश्वर जिला चिकित्सालय समेत डोईवाला, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और नैनीताल में अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण और नई योजनाओं पर काम चल रहा है।

     

    सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां

     

    बजट भाषण के दौरान सीएम ने सरकार के पहली बार लिए गए फैसलों को गिनाया। उन्होंने 27 जनवरी 2025 को UCC लागू करने, देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून बनाने, अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम 2025 के तहत मदरसा बोर्ड समाप्त करने और सरकारी जमीनों को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण मुक्त कराने का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने नीति आयोग के सतत विकास इंडेक्स में उत्तराखंड के पहले स्थान पर आने को राज्य की बड़ी उपलब्धि बताया।

     

    विपक्ष का विरोध

     

    बजट सत्र के पहले दिन सदन के बाहर भारी हंगामा भी देखा गया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, भर्ती घोटाले, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया।

     

    बजट 2026-2027 की खास-खास बातें

    • बजट वृद्धि: पिछले वर्ष की तुलना में 11.41% की बढ़ोतरी।
    • नन्दा गौरा योजना: 220.00 करोड़।
    • ईजा-बोई शगुन योजना (प्रसूता सहायता): 122 करोड़।
    • प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना : 47.78 करोड़।
    • मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना : 30.00 करोड़।
    • मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना : 25.00 करोड़।
    • मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना : 13.44 करोड़।
    • मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना : 15.00 करोड़।
    • महिला स्पोर्ट्स कॉलेज (चंपावत) : 10.00 करोड़।
    • मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन: 3.76 करोड़।

    स्वास्थ्य विभाग का प्रावधान

    • कुल बजट आवंटन: 4252.50 करोड़।
    • पूंजीगत मद (निर्माण/मशीनरी): 195 करोड़।
    • सक्रिय परियोजनाएं: बागेश्वर जिला चिकित्सालय समेत डोईवाला, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और नैनीताल के अस्पतालों में सुधार कार्य जारी।

    युवा कल्याण के लिए खोला खजाना

    • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए- 60.00 करोड़
    • मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए- 10.00 करोड़
    • पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना हेतु- 62.29 करोड़
    • गैर-सरकारी महाविद्यालयों को सहायता अनुदान- 155.38 करोड़
    • शिक्षा मित्रों को मानदेय का भुगतान- 10.00 करोड़
    • सीएम युवा भविष्य निर्माण योजना- 10.00 करोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

    March 9, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    ग्राफिक एरा की बड़ी पहल: गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा

    March 9, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025333

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026124

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202587

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202654
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Bank Colony, Ajabpur Kalan
    Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला

    March 9, 2026

    राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

    March 9, 2026

    देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 20266

    उत्तराखंड: सहकारिता मॉडल पर लॉन्च होगी भारत टैक्सी सेवा, ड्राइवर बनेंगे मालिक

    February 6, 20265

    उत्तराखंड में ग्रीन सेस लागू: दिल्ली–मेरठ से आने वाले वाहनों पर शुल्क, हरिद्वार में ANPR कैमरों का दायरा बढ़ेगा

    January 22, 20264
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?