Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
    • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
    • दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
    • देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
    • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
    • हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
    • चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
    • रुद्रपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 5 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
    • Almora–Pantnagar Heli Service शुरू: 5 घंटे का सफर अब 30 मिनट में, किराया ₹3800
    • देहरादून में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार; गुरुवार से बदलेगा मौसम
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Thursday, April 16
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»पर्यटन»“चारधाम यात्रा के लिए तैयार सरकार, हेली टिकटों की कालाबाजारी पर सख्त निर्देश!”
    पर्यटन

    “चारधाम यात्रा के लिए तैयार सरकार, हेली टिकटों की कालाबाजारी पर सख्त निर्देश!”

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsApril 11, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    *सरकार ने चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं : महाराज*

    *हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

    उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि श्री यमनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही 30 अप्रैल, 2025 से चारधाम यात्रा का शुभारम्भ हो जायेगा। भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट 02 मई को, श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 04 मई को और हेमकुण्ड साहिब के कपाट 25 मई, 2025 को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जायेगें। चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह उत्साह है। हेलीकॉप्टर बुकिंग में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने और यात्रा रुट पर अनाप-शनाप पार्किंग शुल्क की वसूली को देखते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा 2025 को देखते हुए आयुक्त गढवाल मण्डल तथा जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु कमिश्नर गढ़वाल मंडल पौडी को 25.00 (पच्चीस लाख), जिलाधिकारी हरिद्वार 100.00 (एक करोड़), जिलाधिकारी टिहरी 100.00 (एक करोड़) जिलाधिकारी देहरादून 100.00 (एक करोड़), जिलाधिकारी पौडी 50.00 (पचास लाख), जिलाधिकारी चमोली 300.00 (तीन करोड़), जिलाधिकारी उत्तरकाशी 300.00 (तीन करोड़), जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग 300.00 (तीन करोड़)। सहित कुल 1275.00 (बारह करोड़ पिचहतर लाख) की धनराशि अवमुक्त की गई है।

    पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। जनपद रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और जानकी चट्टी बैरियर से यमनोत्री मार्ग तक स्टील फ्रेम शौचालयों की साफ सफाई एवं रख-रखाव हेतु निर्माण ईकाई सुलभ International Social Service Organisation देहरादून को 40 प्रतिशत 782.228 लाख की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है।

    उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर सुलभ International संस्था के माध्यम से 147 स्थाई शौचालयों में 1584 सीटों की व्यवस्था की गई है। गंगोत्री एवं यमनोत्री मार्ग पर 82 सीट, जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर निर्मित कुल 551 सीट, जनपद चमोली के यात्रा मार्ग पर 60 सीट एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर 20 सीट स्टील फ्रेम शौचालयों का संचालन किया जायेगा। पर्यटन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा/निगरानी के लिए Tourist safety management system हेतु ऑनलाईन/ऑफलाईन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाईन/ऑफलाईन पंजीकरण, मोबाईल एप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नम्बर से भी पंजीकरण की सुविधा की गई है।

    श्री महाराज ने कहा कि गत् वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हरिद्वार, ऋषिकेश एवं हर्बटपुर में ऑफलाईन पंजीकरण की व्यवस्था करने के साथ-साथ देहरादून स्थित उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के मुख्यालय में State Level Control Room स्टेट लेवल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जो कि 24×7 घंटे संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम में 15 (पंद्रह) लाईन का टोल टूरिजम हेल्प लाईन नम्बर 0135-1364 संचालित है। इसके आलवा यात्रा सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु फोन नम्बर 0135-2552627, 2559898 से प्राप्त की जा सकती है।

    उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा 2025 हेतु यात्रियों का आधार बेस पंजीकरण का कार्य 20 मार्च, 2025 से प्रारम्भ कर दिया गया है। इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। यात्रियों को लम्बी कतारों में अधिक समय व प्रतिक्षा न करनी पड़ें इसके लिए इस बार भी चारधाम यात्रा में धामों के दर्शन के लिए टोकन/स्लॉट की व्यवस्था की गई है। चारधामट यात्रा को लेकर संयुक्त यात्रा रोटेशन केन्द्र ऋषिकेश के साथ ही परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने ऋषिकेश में 2000 बसों, हरिद्वार में 600 बसों और हर्बटपुर में 100 बसों की व्यवस्था की है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज

    January 10, 2026 पर्यटन By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read9
    Read More

    प्रदेश में रोपवे युग की शुरुआत

    September 2, 2025 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read7
    Read More

     चारधाम यात्रा 2025: केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख के पार 

    June 14, 2025 उत्तर प्रदेश By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read7
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025340

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026128

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

    April 15, 2026

    प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह

    April 15, 2026

    दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम

    April 15, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202615

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202614

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202613
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?