Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
    • उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच
    • फर्जी राशन कार्ड पर सर्जिकल स्ट्राइक: अब OTP-EKYC के बिना नहीं बनेगा कार्ड
    • उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न
    • अल्मोड़ा में बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल:4 की हालत गंभीर; कैंची धाम के दर्शन कर जागेश्वर धाम जा रहे थे
    • नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री से पुष्कर सिंह धामी की भेंट, प्रदेश के विकास विषयों पर हुई चर्चा
    • नैनीताल में बड़ा हादसा टला: पर्यटकों से भरी कार झील में गिरी, स्थानीय लोगों ने बचाई 4 जिंदगियां
    • चमोली: कर्णप्रयाग में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प, बदरीनाथ हाईवे रहा जाम
    • बागेश्वर:पुलिस ने तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को 300 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार
    • देहरादून में हत्या के बाद हिंसा का तांडव: घर फूंके, पुलिस पर पथराव, 150 उपद्रवियों पर मुकदमा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, June 17
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान: सतपुली झील से रुकेगा पलायन, बढ़ेगा पर्यटन
    उत्तराखंड

    सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान: सतपुली झील से रुकेगा पलायन, बढ़ेगा पर्यटन

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsMay 30, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    बहुउद्देशीय शिविर में 04 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाण के साथ-साथ 42 शिकायतें एवं 91 मांग पत्र प्राप्त हुए।

    सतपुली (पौड़ी) कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज नेजन सुनवाई के तहत बहुउद्देशीय शिविर में 04 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ शिकायत काउंटर पर 42 शिकायतें एवं 91 मांग पत्र प्राप्त हुए। सतपुली क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए बताया कि सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में नयार नदी पर निर्माणाधीन 56 करोड़ 34 लाख 97 की लागत से बहु प्रतिक्षित सतपुली झील का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। यह सिर्फ एक जलाशय नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली योजना है।

    उक्त बात प्रदेश के प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय कन्या विद्यालय परिसर, सतपुली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झील निर्माण से सतपुली उत्तराखंड के नक्शे पर एक नए पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा। इससे भू-जल स्तर में सुधार होगा और आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई व पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी। पर्यटन से जुड़ी आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से क्षेत्र से होने वाले पलायन पर अंकुश लगेगा। नयार नदी के जल को नियंत्रित कर बरसात में बाढ़ जैसी आपदा से बचाव होगा। सतपुली को साहसिक एवं झील पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना मुख्य लक्ष्य है। झील में बोटिंग, कयाकिंग, एंगलिंग जैसी गतिविधियां शुरू कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।

    कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अर्न्तगत नगर पंचायत क्षेत्र सतपुली में विकास का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग गुमखाल से सतपुली 400 करोड रूपये की लागत एन०एच० का चौडीकरण सुदृढीकरण व डामरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। 47 करोड, 70 लाख रूपये की की लागत से गुजरखण्ड पम्पिंग पेयजल योजना तथा सतपुली नगरीय पम्पिंग योजना की स्वीकृति के बाद इससे ग्रामीण क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों तथा पूरे सतपुली नगर क्षेत्र को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। 22 करोड 39 लाख 83 हजार रूपये की धनराशि से 04 मोटर मार्ग स्वीकृति किये गये हैं और 12 करोड 58 लाख रूपये से 26 किलोमीटर के 08 मोटर मार्गो का नव निर्माण तथा डामरीकरण किया गया है। सतपुली में पर्यटन आवास, गृह, कार पार्किंग एंव रैन बसेरा के लिये 08 करोड 10 लाख रूपये की स्वीकृति दी गयी।

    उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के द्वारा ही सतपुली में निरीक्षण भवन एंव डौरमेन्टरी निर्माण के लिये 02 करोड 47 लाख 88 हजार रूपये स्वीकृत किये गये। सतपुली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत शहरी विकास विभाग से नगर पंचायत कार्यालय हेतु 01 करोड 61 लाख 44 हजार रूपये की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। बहु मंजिला शॉपिंग कॉम्पलैक्स सुलभ शौचालय व कार पार्किग का कार्य पूर्ण हो गया है। दुधारखाल व रीठाखाल के मध्य पूर्वी नयार नदी पर 09 करोड रूपये की लागत से तथा सिसल्डी से सतपुली के मध्य 07 करोड की लागत से 02 मोटर ब्रिज का कार्य पूर्ण किया गया है। विकासखण्ड द्वारीखाल व जयहरीखाल के जो क्षेत्र चौबट्टाखाल विधानसभा के अन्तर्गत आते हैं उन गावों के पंजिकृत महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को स्वास्थ्य संवर्धन योजना, स्वावलम्बन योजना के तहत 10 लाख 84 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गयी हैं।

    जन सुनवाई के तहत बहुउद्देशीय शिविर में 04 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ शिकायत काउंटर पर 42 शिकायतें एवं 91 मांग पत्र प्राप्त हुए।

    शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, विद्युत, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये गये। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग और स्थानीय कलाकारों द्वारा गढ़वाली लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

    कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, मोहिना रावत, सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, ब्लाक प्रमुख जयहरीखाल, रणवीर सजवाण, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल श्रीमती बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूनम नेगी,ज्ञमहेंद्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, दिगम्बर सिंह रावत, संस्कृति निदेशक, प्रदीप जोशी, भाजपा जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी, एस०डी०एम० रेखा आर्य, योगाम्बर पोली, वेद प्रकाश वर्मा, श्रीमती अंजना वर्मा, बृजमोजन रावत भाजपा महामंत्री गणेश रावत, पूरण काला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा असवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री पंकज डोबरियाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती मधुबाला सुन्दरियाल, श्रीमती ममता ध्यानी, श्रीमती रेणु घिल्डियाल, श्रीमती मालती जुयाल, श्रीमती शकुन्तला रावत, श्रीमती शशि भट्ट, खण्ड विकास अधिकारी जयहरीखाल रवि सैनी, खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल जयकृत सिंह बिष्ट, संस्कृति विभाग के प्रभारी, अनिल सिंह बिष्ट, विजय भण्डारी, प्रबन्धक, श्रीमती सरिता सिंह, कनिष्ठ प्रवक्ता, इन्द्र मोहन चमोली, अनिल नेगी, विनीत चन्द्र गिरी, अभिषेक नौटियाल एवं राजेन्द्र प्रसाद खंकरियाल सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे उपस्थित थे।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत

    June 16, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच

    June 16, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    फर्जी राशन कार्ड पर सर्जिकल स्ट्राइक: अब OTP-EKYC के बिना नहीं बनेगा कार्ड

    June 16, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News1 Min Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025343

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत

    June 16, 2026

    उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच

    June 16, 2026

    फर्जी राशन कार्ड पर सर्जिकल स्ट्राइक: अब OTP-EKYC के बिना नहीं बनेगा कार्ड

    June 16, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?