नैनीताल: पाइन्स क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाई में गिरी थार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को थाना तल्लीताल को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि वाहन संख्या RJ 60CG-4574 खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नैनीताल और थानाध्यक्ष तल्लीताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर SDRF और फायर टीम के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जबकि एक को मामूली चोटें आई थीं। सभी को तुरंत बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल कुमार (21 वर्ष) पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी हल्द्वानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों में अरविन्द सिंह (24 वर्ष) निवासी जोधपुर और युवराज सिंह (20 वर्ष) निवासी जोधपुर शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। रेस्क्यू अभियान में पुलिस टीम के साथ SDRF और फायर सर्विस के जवानों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
LIVE UPDATES
- “साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।
- एम्स, ऋषिकेश ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
- आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में 192 पव्वे अवैध विदेशी शराब और 72 केन बीयर बरामद
- नैनीताल: निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की होगी सुरक्षा जांच, गंभीर खामियां मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
- उत्तराखंड को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, विकास कार्यों के लिए मिले ₹2355 करोड़
- दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को अंतिम नमन, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में धमकी भरे ईमेल से हड़कंप, सीएम धामी बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
- STF का बड़ा प्रहार फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड सतानन्द शर्मा गिरफ्तार
- रुद्रपुर में युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में कार पर की दो राउंड फायरिंग
- हल्द्वानी में जूता शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
Thursday, June 25





