Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • “साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।
    • एम्स, ऋषिकेश ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में 192 पव्वे अवैध विदेशी शराब और 72 केन बीयर बरामद
    • नैनीताल: निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की होगी सुरक्षा जांच, गंभीर खामियां मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
    • उत्तराखंड को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, विकास कार्यों के लिए मिले ₹2355 करोड़
    • दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को अंतिम नमन, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    • चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में धमकी भरे ईमेल से हड़कंप, सीएम धामी बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
    • STF का बड़ा प्रहार फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड सतानन्द शर्मा गिरफ्तार
    • रुद्रपुर में युवक पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में कार पर की दो राउंड फायरिंग
    • हल्द्वानी में जूता शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, June 24
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»देहरादून»“साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।
    देहरादून

    “साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJune 24, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    एआई/डीप फेक तकनीक का उपयोग कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का भ्रामक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट।
    मोबाइल फोन, फर्जी पुलिस आईडी, पुलिस वर्दी से संबंधित सामग्री एवं डिजिटल साक्ष्य बरामद।
    सोशल मीडिया पर लोकप्रियता प्राप्त करने हेतु पुलिस की वर्दी पहनकर फोटो एवं वीडियो बनाकर प्रसारित करता था।
    मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, श्री दीपम सेठ के दिशा निर्देशन में अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा साइबर अपराध पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने/सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने तथा अपराधिक घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, अजय सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर लोक सेवक उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिरूपण कर, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करते हुये एआई/डीप फेक तकनीक का दुरुपयोग कर भ्रामक सामग्री प्रसारित कर रहा है जिस पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 204/221/336/356 बीएनएस एवं धारा 66(सी) आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया
    प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साईबर क्राईम पुलिस द्वारा सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा आदि से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से अभियुक्त को चिन्ह्ति करते हुये दिनांक 24-06-2026 को क्लेमेन्टाउन क्षेत्र में दबिश देकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
    पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने “Uttarakhand_police__112” नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर संचालित की तथा उत्तराखण्ड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की फोटो का एआई/डीप फेक तकनीक के माध्यम से परिवर्तित वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर फोटो एवं वीडियो बनाकर लोगों पर प्रभाव जमाने तथा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करता था।
    अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें उक्त फर्जी इंस्टाग्राम आईडी लॉग-इन पाई गई। मोबाइल की जांच में एआई जनरेटेड वीडियो, पुलिस वर्दी में अभियुक्त की फोटो तथा फर्जी पुलिस पहचान पत्र की फोटो प्राप्त हुई। अभियुक्त के घर से उत्तराखण्ड पुलिस पैटर्न से मिलते-जुलते वस्त्र एवं अन्य सामग्री भी बरामद की गई।
      अभियुक्त द्वारा लोक सेवक उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिरूपण करने, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करने एवं एआई तकनीक का दुरुपयोग कर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे विधिक प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। बरामद सामग्री को नियमानुसार सीज कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
    गिरफ्तार अभियुक्त-
    लुकमान मलिक पुत्र इकबाल मलिक निवासी मोरोवाला, क्लेमेन्टाउन, देहरादून, उम्र 20 वर्ष
    पुलिस टीम-
    • निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला
    • उपनिरीक्षक रमन बिष्ट
    • अपर उ0नि0 सुमेर सिंह
    • कांस्टेबल अजय भण्डारी
    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    एम्स, ऋषिकेश ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

    June 24, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में 192 पव्वे अवैध विदेशी शराब और 72 केन बीयर बरामद

    June 24, 2026 देहरादून By Dainik Uttarakhand News1 Min Read0
    Read More

    नैनीताल: निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों की होगी सुरक्षा जांच, गंभीर खामियां मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 24, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025343

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    “साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।

    June 24, 2026

    एम्स, ऋषिकेश ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

    June 24, 2026

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में 192 पव्वे अवैध विदेशी शराब और 72 केन बीयर बरामद

    June 24, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?