Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • देहरादून: नारी निकेतन, बाल सुधार गृह और किशोरी गृह का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट: 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम सक्रिय, सड़क बंद होने पर तुरंत खुलेगा वैकल्पिक मार्ग – सतपाल महाराज
    • हरिद्वार: मोतीचूर मिट्टी विवाद के बीच जिला खनन अधिकारी कासिम रजा हटाए गए, अमित गौरव को मिला अतिरिक्त प्रभार
    • Monsoon से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, एक साथ मिलेगा तीन माह का राशन
    • चमोली और हल्द्वानी की युवती 03 मुस्लिम युवकों के साथ लिवइन में मिलीं, पढ़ाई के लिए आईं थी दून
    • कुछ ही सेकेंड में आए दो भूकंप से डोली धरती, 32 की मौत, 700 से ज्यादा घायल, गैस सप्लाई बंद Earthquake Today
    • उत्तराखंड में आज पंजाब के निहंगों की बैठक:बॉर्डर पर ITBP-PAC तैनात, गाड़ियों की चेकिंग की जा रही
    • “साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।
    • एम्स, ऋषिकेश ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में 192 पव्वे अवैध विदेशी शराब और 72 केन बीयर बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Thursday, June 25
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी
    उत्तराखंड

    सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsMay 5, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं- सीएम धामी

    बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी के पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की महत्वपूर्ण बैठकों में बिना तथ्यात्मक तैयारी के आना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ ही बैठक में उपस्थित हों।

    मुख्यमंत्री ने विभागों के बीच समन्वय और संवाद की कमी पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि तालमेल के अभाव में कई विकास कार्य अनावश्यक रूप से लंबित हो रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। सभी सचिवों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित घोषणाओं की गहन समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और जनता से किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी विभागों से यह रिपोर्ट मांगी कि कितनी घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं और कितनी अभी लंबित हैं।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं और जिन कार्यों के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं, उन पर तत्काल कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने साफ किया कि अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यों पर काम शुरू हो चुका है, वहां शिलापट्ट लगाना अनिवार्य है। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री ने जिला स्तर के मामलों को अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर लंबित रखने पर भी नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान उसी स्तर पर किया जाए, जहां वे उत्पन्न होती हैं।

    मुख्यमंत्री ने 15 जून से पहले एक और समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें सभी लंबित घोषणाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की जाएगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों की विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादों को हर हाल में धरातल पर उतारा जाए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

    समीक्षा में विभिन्न क्षेत्रों की घोषणाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। सोमेश्वर क्षेत्र की 90, सल्ट की 69, रानीखेत की 33 और जागेश्वर की 48 घोषणाओं की स्थिति का आकलन किया गया। मुख्यमंत्री ने पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु सहित सभी संबंधित विभागों के सचिव और जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: नारी निकेतन, बाल सुधार गृह और किशोरी गृह का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

    June 25, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट: 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम सक्रिय, सड़क बंद होने पर तुरंत खुलेगा वैकल्पिक मार्ग – सतपाल महाराज

    June 25, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read0
    Read More

    हरिद्वार: मोतीचूर मिट्टी विवाद के बीच जिला खनन अधिकारी कासिम रजा हटाए गए, अमित गौरव को मिला अतिरिक्त प्रभार

    June 25, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025343

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026131

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    देहरादून: नारी निकेतन, बाल सुधार गृह और किशोरी गृह का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

    June 25, 2026

    उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट: 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम सक्रिय, सड़क बंद होने पर तुरंत खुलेगा वैकल्पिक मार्ग – सतपाल महाराज

    June 25, 2026

    हरिद्वार: मोतीचूर मिट्टी विवाद के बीच जिला खनन अधिकारी कासिम रजा हटाए गए, अमित गौरव को मिला अतिरिक्त प्रभार

    June 25, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202620

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202620

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202617
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?