Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
    • मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक
    • सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान
    • जनपदों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह होगी समन्वय बैठक
    • टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया
    • अत्याधुनिक रडार से तमक नाले की खाक छान रही टीमें, लापता हवलदार पंकज की तलाश में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन
    • उफनती बीन नदी में पलटी मैक्स, जान बचाने को जूझते रहे 2 लोग; SDRF ने रात में किया साहसिक रेस्क्यू
    • उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा फैसला: 31 मार्च 2027 तक सभी जिला अस्पताल होंगे NABH मान्यता प्राप्त
    • प्रदेश में 01 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज
    • टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 18
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home » टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया
    उत्तराखंड

    टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsAugust 18, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    चमोली, 18 अगस्त 2026। हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त की शाम पानी का रिसाव और भूस्खलन होने के बाद शुरू किया गया खोज एवं बचाव अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। करीब 117 घंटे से अधिक चले रेस्क्यू अभियान में टनल में फंसे एवं लापता सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, जबकि 10 श्रमिकों की दुखद मृत्यु हुई।

    घटना के समय टनल में एचसीसी कंपनी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। पानी के तेज रिसाव और भूस्खलन के बाद प्रारंभिक तौर पर करीब 22 श्रमिकों के टनल में फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, डीडीआरएफ, सीआईएसएफ, टीएचडीसी सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

    रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल में जमा पानी की निकासी, मलबा हटाने और फंसी मशीनरी को बाहर निकालने के साथ ही संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने आधुनिक उपकरणों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से अभियान जारी रखा। पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप समेत आवश्यक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया, जिससे टनल के अंदरूनी हिस्सों तक टीमों की पहुंच बनाई जा सकी।

    अभियान के दौरान पहले चरण में 19 श्रमिकों को बाहर निकाला गया, जिनमें 12 घायल श्रमिक और 7 मृतक शामिल थे। इसके बाद सर्च अभियान जारी रखा गया। 17 अगस्त और 18 अगस्त को अभियान के अंतिम चरण में दो और श्रमिकों को बाहर निकाला गया। अंतिम चरण में दो श्रमिकों के शव बरामद होने के साथ ही टनल में फंसे सभी प्रभावित श्रमिकों की तलाश पूरी कर ली गई।

    जिलाधिकारी ने लगातार की अभियान की निगरानी

    जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पूरे रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी टीमों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया। जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे और लापता श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना रही।

    रेस्क्यू किए गए घायल एवं प्रभावित श्रमिकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की ओर से उनके स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी लगातार जानकारी ली गई।

    रेस्क्यू किए गए 12 श्रमिक

    1. सुनील दीवान पुत्र संतोश दीवान, निवासी छत्तीसगढ़।
    2. हारबिल गुड़िया पुत्र रेजन गुड़िया, निवासी तपरा।
    3. कमड़ा, निवासी झारखंड।
    4. निस्तर भिंगरा पुत्र राफेल भिंगरा, निवासी झारखंड।
    5. विनोद रावना पुत्र तुनिया रावना, निवासी झारखंड।
    6. दीना बेगरा पुत्र केला बेगरा, निवासी झारखंड।
    7. खेला राम बिसरा पुत्र मोनसा बिसरा, निवासी झारखंड।
    8. सुबेग सिंह पुत्र वीरा सिंह, निवासी पंजाब।
    9. तिलकराज पुत्र बुद्धीराम, निवासी हिमाचल प्रदेश।
    10. पेन सिंह पुत्र पीला सिंह, निवासी छत्तीसगढ़।
    11. रोहित पाण्डे पुत्र अवधेश पाण्डे, निवासी बिहार।
    12. गोविन्दो मंडाल पुत्र परीक्षित मंडाल, निवासी पश्चिम बंगाल।

    हादसे में जान गंवाने वाले 10 श्रमिक

    1. प्रदीप पंवार पुत्र अवतार सिंह, निवासी टिहरी गढ़वाल।
    2. जितेन्द्र कुमार पुत्र राम चन्द्रा, निवासी उत्तर प्रदेश।
    3. मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी चमोली।
    4. दुर्लभ शर्मा पुत्र भवानी राम शर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश।
    5. विजय हंसदा पुत्र राम चन्द्रा, निवासी उत्तर प्रदेश।
    6. लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, निवासी छत्तीसगढ़।
    7. भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी छत्तीसगढ़।
    8. देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, निवासी छत्तीसगढ़। (15 अगस्त 2026)
    9. लुकास टोपनो पुत्र बा़ससा टोपनो, निवासी झारखंड। (18 अगस्त 2026)
    10. चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम, निवासी छत्तीसगढ़। (18 अगस्त 2026)

    कई एजेंसियों ने मिलकर चलाया अभियान

    इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान में आईटीबीपी जोशीमठ, आईटीबीपी गौचर, सेना जोशीमठ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, सीआईएसएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और टीएचडीसी समेत विभिन्न एजेंसियों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी टीमों ने आपसी समन्वय, तत्परता और कठिन परिस्थितियों में लगातार कार्य करते हुए टनल में फंसे एवं लापता सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकालने में अहम योगदान दिया।

    करीब पांच दिनों तक चले इस अभियान के सफल समापन के साथ प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियों ने टनल में चल रहे खोज एवं बचाव अभियान को पूर्ण घोषित कर दिया।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read
    Read More

    सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Weather
    Top Posts

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

    August 18, 2026

    सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान

    August 18, 2026

    जनपदों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह होगी समन्वय बैठक

    August 18, 2026

    टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया

    August 18, 2026

    अत्याधुनिक रडार से तमक नाले की खाक छान रही टीमें, लापता हवलदार पंकज की तलाश में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन

    August 18, 2026
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: dainikuttarakhandnewsuk@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

    August 18, 2026

    सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान

    August 18, 2026
    एडीटर स्पेशल

    ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड को मिली नई रफ्तार, इस एलिवेटेड रोड पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन

    January 25, 2026

    देहरादून-ऋषिकेश हाईवे बनेगा फोर-सिक्स लेन, ₹743 करोड़ की मेगा परियोजना को मिली रफ्तार

    July 8, 2026

    सीएम धामी के नेतृत्व में आपदा राहत कार्य तेज, प्रदेश में 95% से अधिक बाधित सड़कों पर यातायात बहाल

    September 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?