Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • 20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’
    • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
    • मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक
    • सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान
    • जनपदों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह होगी समन्वय बैठक
    • टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया
    • अत्याधुनिक रडार से तमक नाले की खाक छान रही टीमें, लापता हवलदार पंकज की तलाश में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन
    • उफनती बीन नदी में पलटी मैक्स, जान बचाने को जूझते रहे 2 लोग; SDRF ने रात में किया साहसिक रेस्क्यू
    • उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा फैसला: 31 मार्च 2027 तक सभी जिला अस्पताल होंगे NABH मान्यता प्राप्त
    • प्रदेश में 01 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 18
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home » मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक
    उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsAugust 18, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    विधानसभा से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर

    जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ जनसंपर्क एवं जनसेवा अभियानों को गति देने के निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकगणों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।

    बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद तथा जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और जनता से निरंतर संपर्क अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

    बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों और विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ स्तर तक जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास और जनसेवा के संकल्प को अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सकता है। कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं। इसलिए जनता से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। हमारा संकल्प है कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय करते हुए जनसंपर्क एवं जनसेवा अभियानों को गति दी जाए। प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना और जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

    बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद श्री अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्षगण सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।I

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read
    Read More

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read
    Read More

    सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Weather
    Top Posts

    20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

    August 18, 2026

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

    August 18, 2026

    सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान

    August 18, 2026

    जनपदों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह होगी समन्वय बैठक

    August 18, 2026

    टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया

    August 18, 2026
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: dainikuttarakhandnewsuk@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

    August 18, 2026

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

    August 18, 2026
    एडीटर स्पेशल

    ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड को मिली नई रफ्तार, इस एलिवेटेड रोड पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन

    January 25, 2026

    देहरादून-ऋषिकेश हाईवे बनेगा फोर-सिक्स लेन, ₹743 करोड़ की मेगा परियोजना को मिली रफ्तार

    July 8, 2026

    सीएम धामी के नेतृत्व में आपदा राहत कार्य तेज, प्रदेश में 95% से अधिक बाधित सड़कों पर यातायात बहाल

    September 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?