Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
    • 20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’
    • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
    • मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक
    • सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान
    • जनपदों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह होगी समन्वय बैठक
    • टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया
    • अत्याधुनिक रडार से तमक नाले की खाक छान रही टीमें, लापता हवलदार पंकज की तलाश में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन
    • उफनती बीन नदी में पलटी मैक्स, जान बचाने को जूझते रहे 2 लोग; SDRF ने रात में किया साहसिक रेस्क्यू
    • उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा फैसला: 31 मार्च 2027 तक सभी जिला अस्पताल होंगे NABH मान्यता प्राप्त
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 18
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home » 20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’
    उत्तराखंड

    20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsAugust 18, 2026Updated:August 18, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्रों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रामाणिक जानकारी पहुंचाने पर होगा संवाद महिला, किसान, युवा शक्ति, स्वास्थ्य सेवा व जीआई टैग योजनाओं पर विशेष फोकस

    गोपेश्वर (चमोली)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून द्वारा गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को चमोली जिले के गोपेश्वर में एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला जिला पंचायत सभागार, गोपेश्वर में आयोजित होगी।

    ‘वार्तालाप’ पत्र सूचना कार्यालय का प्रमुख संवाद कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया कर्मियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की प्रमाणिक व तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यशाला स्थानीय मीडिया और सरकार के बीच एक प्रभावी सेतु के रूप में कार्य करती है, ताकि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी अंतिम छोर पर बैठे नागरिकों तक पहुंच सके।

    केंद्र सरकार की जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पिछले एक दशक से अधिक समय में देश के बुनियादी ढांचे एवं सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सरकार के सूचना तंत्र और स्थानीय मीडिया जगत के बीच बेहतर व जीवंत संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी जिलों में समय-समय पर ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे पत्रकारों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति और उनसे होने वाले लाभ की सटीक जानकारी मिल सके।

    इस ‘वार्तालाप’ में केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, किसान सशक्तिकरण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य सेवा, जीआई टैग तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पर चलाई जा रही योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। देश के विकास के चार प्रमुख स्तंभों—गरीब/वंचित, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण—पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके अंतर्गत ई-20 ईंधन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नशा मुक्त भारत अभियान, जीआई टैग और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं व पहलों की जानकारी दी जाएगी।

    कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अनुभवी पत्रकार प्रतिभाग करेंगे। वे विकासात्मक पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने विचार साझा करेंगे। स्थानीय मीडिया कर्मियों को संबंधित विभागों के विषय-विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ सीधे संवाद का अवसर भी मिलेगा, जिससे वे योजनाओं की कार्यप्रणाली और उनके स्थानीय प्रभाव को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read
    Read More

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Weather
    Top Posts

    केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

    August 18, 2026

    20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

    August 18, 2026

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

    August 18, 2026

    सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान

    August 18, 2026

    जनपदों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह होगी समन्वय बैठक

    August 18, 2026
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: dainikuttarakhandnewsuk@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

    August 18, 2026

    20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

    August 18, 2026

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026
    एडीटर स्पेशल

    ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड को मिली नई रफ्तार, इस एलिवेटेड रोड पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन

    January 25, 2026

    देहरादून-ऋषिकेश हाईवे बनेगा फोर-सिक्स लेन, ₹743 करोड़ की मेगा परियोजना को मिली रफ्तार

    July 8, 2026

    सीएम धामी के नेतृत्व में आपदा राहत कार्य तेज, प्रदेश में 95% से अधिक बाधित सड़कों पर यातायात बहाल

    September 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?