Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में रूट डायवर्जन, जानिए किस मार्ग से गुजरेंगे वाहन
    • केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
    • 20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’
    • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
    • मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक
    • सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान
    • जनपदों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह होगी समन्वय बैठक
    • टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया
    • अत्याधुनिक रडार से तमक नाले की खाक छान रही टीमें, लापता हवलदार पंकज की तलाश में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन
    • उफनती बीन नदी में पलटी मैक्स, जान बचाने को जूझते रहे 2 लोग; SDRF ने रात में किया साहसिक रेस्क्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 18
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home » केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
    उत्तराखंड

    केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsAugust 18, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के निर्देश

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने मंगलवार को जनपद रुद्रप्रयाग में संचालित केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल माध्यम से विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही यात्रा के दौरान सामने आ रही चुनौतियों और उनके त्वरित समाधान को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं सुचारु, पेयजल-विद्युत की स्थिति सामान्य

    समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने प्रभारी सचिव को अवगत कराया कि वर्तमान में केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। जनपद में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की बड़ी समस्या सामने नहीं है। संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार प्रभावी बनाए रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुविधा से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या का भी तत्काल संज्ञान लेकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के निर्देश

    समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हैं, हालांकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कुछ कमी महसूस की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की अतिरिक्त तैनाती का अनुरोध किया गया। डॉ. आर. राजेश कुमार ने यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत करने तथा यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सेवाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं, ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।

    घोड़ा-खच्चरों की व्यवस्था और पशु कल्याण पर भी जोर

    प्रभारी सचिव ने यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों एवं अन्य पशुओं से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य, उनके संचालन और यात्रा मार्ग पर पशु कल्याण से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान घोड़ा-खच्चरों एवं अन्य पशुओं के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए और निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, आवश्यक चिकित्सा सुविधा तथा संचालन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि यात्रा व्यवस्था के साथ-साथ पशु कल्याण के मानकों का भी पालन हो।

    सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य

    डॉ. आर. राजेश कुमार ने यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा राज्य की महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में शामिल है और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने जिलाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर उसका समाधान किया जाए। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए।

    प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता को भी पूरा किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी हो। घोड़ा-खच्चरों के साथ मानवीय व्यवहार और निर्धारित मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए। छोटी से छोटी समस्या का तत्काल समाधान कर श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जाए।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में रूट डायवर्जन, जानिए किस मार्ग से गुजरेंगे वाहन

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read
    Read More

    20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read
    Read More

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Weather
    Top Posts

    उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में रूट डायवर्जन, जानिए किस मार्ग से गुजरेंगे वाहन

    August 18, 2026

    केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

    August 18, 2026

    20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

    August 18, 2026

    अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

    August 18, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

    August 18, 2026

    सीमाद्वार में जलभराव पर DM का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में सफाई-डिवाटरिंग के आदेश; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग पर कटे दर्जनों चालान

    August 18, 2026
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: dainikuttarakhandnewsuk@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में रूट डायवर्जन, जानिए किस मार्ग से गुजरेंगे वाहन

    August 18, 2026

    केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

    August 18, 2026

    20 अगस्त को चमोली में पीआईबी देहरादून आयोजित करेगा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

    August 18, 2026
    एडीटर स्पेशल

    ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड को मिली नई रफ्तार, इस एलिवेटेड रोड पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन

    January 25, 2026

    देहरादून-ऋषिकेश हाईवे बनेगा फोर-सिक्स लेन, ₹743 करोड़ की मेगा परियोजना को मिली रफ्तार

    July 8, 2026

    सीएम धामी के नेतृत्व में आपदा राहत कार्य तेज, प्रदेश में 95% से अधिक बाधित सड़कों पर यातायात बहाल

    September 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?