पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के नजदीक सेना की अग्रिम चौकी पर तैनात अग्नि वीर को अचानक गोली लगने से वह शहीद हो गया। शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से सेना के अग्निवीर जवान की मौत हो गई। सेना ने जांच के आदेश जारी किए हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। मृतक अग्निवीर की पहचान दीपक सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी गांव खरही, तहसील पाटी, जिला चंपावत, उत्तराखंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 18 कुमाऊं
का दीपक सिंह अग्रिम चौकी पर तैनात था। करीब ढाई बजे गोली चलने की आवाज सुनते ही सेना के अन्य जवान दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ दीपक को बटालियन चिकित्सा शिविर पहुंचाया। सैन्य डाक्टरों ने उसे मृत बताया। सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटनावश गोली चलने से अग्निवीर की मृत्यु हुई है।
LIVE UPDATES
- रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
Thursday, March 5





