पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के नजदीक सेना की अग्रिम चौकी पर तैनात अग्नि वीर को अचानक गोली लगने से वह शहीद हो गया। शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से सेना के अग्निवीर जवान की मौत हो गई। सेना ने जांच के आदेश जारी किए हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। मृतक अग्निवीर की पहचान दीपक सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी गांव खरही, तहसील पाटी, जिला चंपावत, उत्तराखंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 18 कुमाऊं
का दीपक सिंह अग्रिम चौकी पर तैनात था। करीब ढाई बजे गोली चलने की आवाज सुनते ही सेना के अन्य जवान दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ दीपक को बटालियन चिकित्सा शिविर पहुंचाया। सैन्य डाक्टरों ने उसे मृत बताया। सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटनावश गोली चलने से अग्निवीर की मृत्यु हुई है।
LIVE UPDATES
- चंपावत गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा: पुलिस बोली- नाबालिग से नहीं हुआ दुष्कर्म, साजिश का पर्दाफाश
- हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: स्कूटी फिसली, सामने से आई बाइक ने किशोर को कुचला, मौत
- 1.32 करोड़ की साइबर ठगी मामले में STF ने राजस्थान से आरोपी दबोचा
- लालकुआं: टैक्सी स्टैंड में गाड़ी के अंदर मिला चालक का शव, इलाके में मची सनसनी
- Nainital में आवासीय भूमि पर चल रहा रेस्टोरेंट सील, पट्टा निरस्त कर जमीन सरकार के नाम निहित
- देहरादून में अंडरग्राउंड केबलिंग को रफ्तार, जून तक काम पूरा करने के निर्देश
- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत
- जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी
- चारधाम यात्रा 2026: 30 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, टूट सकता है पिछला रिकॉर्ड
- मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज
Friday, May 8





