Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
    • शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    • ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ
    • देहरादून के विकास पर मेयर सौरभ थपलियाल का बड़ा विजन, बोले- शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने पर फोकस
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान घृणित मानसिकता का परिचायक है: यशपाल आर्य
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद
    • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
    • तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रही है : खजान दास
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Sunday, August 30
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home » देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
    उत्तराखंड

    देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsJanuary 21, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून: कभी हरियाली और स्वच्छ हवा के लिए पहचानी जाने वाली दून घाटी अब तेजी से वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रही है। हालात यह हैं कि देहरादून का AQI (Air Quality Index) कई दिनों से लगातार 300+ के खतरनाक स्तर को छू रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह श्रेणी “बहुत खराब (Very Poor)” से आगे बढ़कर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक मानी जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है।

    स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि देहरादून की हवा में लगातार गिरावट ने अब इसे एक उभरते सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट की दिशा में धकेल दिया है। जहां पहले दून घाटी को उत्तराखंड की “क्लीन एयर” राजधानी माना जाता था, वहीं अब धूल, धुएं और बढ़ते ट्रैफिक ने शहर की हवा को दमघोंटू बना दिया है।

    AQI 300+ का मतलब स्वास्थ्य पर सीधा असर

    विशेषज्ञों के मुताबिक जब AQI 300 के ऊपर पहुंचता है, तो इसका असर केवल अस्थमा या एलर्जी तक सीमित नहीं रहता। ऐसी हवा में सांस लेने से आंखों में जलन और गले में खराश, सांस फूलना और खांसी, अस्थमा व ब्रोंकाइटिस के मरीजों की स्थिति बिगड़ना, बच्चों में फेफड़ों की क्षमता पर असर और लंबे समय में दिल और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का खतरा जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

    प्रदूषण के प्रमुख कारण: धूल, ट्रैफिक और निर्माण गतिविधियां

    देहरादून में बढ़ते AQI के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी, सड़कों पर उड़ती धूल (Road Dust), लगातार चल रहे निर्माण कार्य और मलबा, कूड़ा जलाने और खुले में धुआं और सर्दियों में मौसम की स्थिरता से प्रदूषण का फंसना जैसे कारण शामिल हैं। शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के साथ-साथ पार्किंग और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था भी चुनौती बनी हुई है।

    दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे: सुविधा या नई चुनौती?

    देहरादून के लिए एक बड़ी परियोजना के रूप में चर्चित दिल्ली–देहरादून 2.5 घंटे एक्सप्रेसवे को लेकर भी नई चिंता सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक्सप्रेसवे के चालू होने से देहरादून में वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी, टूरिज्म और ट्रैफिक का दबाव तेज होगा, वाहन जनित प्रदूषण (Vehicular Pollution) बढ़ने की आशंका रहेगी और ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि सरकार और प्रशासन अभी से प्रदूषण नियंत्रण की ठोस योजना तैयार करें, ताकि विकास के साथ पर्यावरण संतुलन भी बना रहे।

    ‘चुप रहना’ विकल्प नहीं, सिर्फ नारों से समाधान नहीं होगा

    कई जागरूक नागरिकों का कहना है कि “देवभूमि में आपका स्वागत है” जैसे सामान्य वाक्यों के पीछे छिपकर इस समस्या को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं है। देहरादून को बचाने के लिए जरूरी है कि प्रशासन समस्या को स्वीकार करे, वास्तविक आंकड़ों के साथ जनता को जागरूक करे और समाधान पर समूहिक कार्रवाई शुरू करे।

    क्या हो सकते हैं समाधान?

    विशेषज्ञों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के अनुसार देहरादून में प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक साथ कई स्तरों पर काम करना होगा। सरकार और प्रशासन के स्तर पर सड़कों पर नियमित मैकेनिकल स्वीपिंग और वॉटर स्प्रिंकलिंग, निर्माण स्थलों पर डस्ट कंट्रोल नियमों का सख्त पालन, कूड़ा जलाने पर सख्त कार्रवाई करनी होगी। शहर में ग्रीन बेल्ट और शहरी वृक्षारोपण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना, व्यवसायों और संस्थानों के स्तर पर उद्योगों और निर्माण कंपनियों द्वारा प्रदूषण मानकों का पालन, ऑफिस/कॉर्पोरेट सेक्टर में कार पूलिंग और वर्क-फ्रॉम-होम विकल्प अपनाने होंगे। पर्यावरण अनुकूल प्रैक्टिस अपनाना, आम नागरिकों के स्तर पर निजी वाहन कम इस्तेमाल करने के साथ ही सार्वजनिक परिवहन/ई-वाहनों को बढ़ावा, खुले में कचरा जलाने से बचना, मास्क का उपयोग (विशेषकर AQI बहुत खराब होने पर) के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम बाहर निकलने में सावधानी बरतनी होगी।

    आंकड़ा नहीं चेतावनी

    देहरादून का AQI 300 के पार जाना सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि चेतावनी है। यह संकेत है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो दून घाटी एक बड़े स्वास्थ्य संकट की ओर बढ़ सकती है। अब जरूरत है कि सरकार, प्रशासन, व्यवसाय और नागरिक—सभी मिलकर इस चुनौती को स्वीकार करें और लंबे समय तक चलने वाली रणनीति के साथ समाधान लागू करें।

    Boost Your Website Traffic with TrafficPeak
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

    August 30, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read
    Read More

    शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

    August 30, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read
    Read More

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

    August 30, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Weather
    Top Posts

    धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

    August 30, 2026

    शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

    August 30, 2026

    उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    August 30, 2026

    ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ

    August 30, 2026

    देहरादून के विकास पर मेयर सौरभ थपलियाल का बड़ा विजन, बोले- शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने पर फोकस

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: dainikuttarakhandnewsuk@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

    August 30, 2026

    शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

    August 30, 2026
    एडीटर स्पेशल

    ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड को मिली नई रफ्तार, इस एलिवेटेड रोड पर 50 से 80 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन

    January 25, 2026

    देहरादून-ऋषिकेश हाईवे बनेगा फोर-सिक्स लेन, ₹743 करोड़ की मेगा परियोजना को मिली रफ्तार

    July 8, 2026

    सीएम धामी के नेतृत्व में आपदा राहत कार्य तेज, प्रदेश में 95% से अधिक बाधित सड़कों पर यातायात बहाल

    September 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?