Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • ज्योलीकोट में जंगल बना मौत का जाल: घास लेने गई महिला की रहस्यमयी मौत, दहशत में ग्रामीण
    • चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज
    • चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश, डिजिटल डिटॉक्स पर जोर
    • उत्तराखंड के शहरी विकास को बढ़ावा, अर्बन चैलेंज फंड लागू
    • नगर निगम में बस्तीवासियों का प्रदर्शन, अतिक्रमण कार्रवाई रोकने की मांग
    • जागेश्वर धाम में गर्भगृह में हथियार के साथ प्रवेश पर विवाद, ASI ने शुरू की जांच
    • उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू, 10 मई आखिरी तारीख
    • देहरादून में हीटवेव अलर्ट: स्कूल टाइम बदलने की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा पर सख्त निर्देश
    • आस्था: वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी केदारघाटी
    • देहरादून में बड़ा पुलिस फेरबदल: 54 अफसरों के तबादले, कई थानों में नई तैनाती
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, April 22
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»उत्तराखंड»दून टाइटन-किंग राइडर की धमाकेदार जीत, अरविंद रावत और योगेश सेमवाल छाएI
    उत्तराखंड

    दून टाइटन-किंग राइडर की धमाकेदार जीत, अरविंद रावत और योगेश सेमवाल छाएI

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsDecember 3, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला अंतर किक्रेट टूर्नामेंट में खेले गए पहले रोमांचक मुकाबले में दून टाइटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून सुपर किंग को 51 रनों से हराकर जोरदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे एकतरफा मुकाबले में दून किंग राइडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून चौंपियन को 77 रन से मात दी।

    आज के मुख्य अतिथि सुमनलता शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं में खेल भावना और अनुशासन भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जीत-हार से ऊपर उठकर पूरे मनोयोग से खेलें, यही असली खेल भावना है।

    पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए दून टाइटन ने निर्धारित 20 ओवर में 148 रन पर 6 विकेट का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने संयम व आक्रामकता का संतुलित प्रदर्शन करते हुए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

    जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून सुपर किंग की टीम दून टाइटन की सटीक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और 16.2 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई।

    मुकाबले के हीरो रहे अरविंद रावत जिन्होंने अपने ऑलराउंड खेल से मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने 24 गेंदों में 25 रन की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में वे और भी प्रभावी रहे 3.2 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट झटके और विरोधी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
    शानदार प्रदर्शन के चलते दून टाइटन ने यह मुकाबला एकतरफा तरीके से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।

    आज के दूसरे मैच में खेले गए एकतरफा मुकाबले में दून किंग राइडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून चौंपियन को 77 रन से मात दी। मैच में दून किंग राइडर के बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई।
    पहले बल्लेबाजी करते हुए दून किंग राइडर ने निर्धारित 20 ओवरों में 141 रन पर 8 विकेट का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम ने शुरुआत भले धीमी की, लेकिन मध्य क्रम ने रन गति को संभालते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून चौंपियन की टीम दून किंग राइडर की सटीक और तगड़ी गेंदबाजी के आगे टिक न पाई और मात्र 13.3 ओवर में 64 रन पर ढेर हो गई। उनके शीर्ष क्रम से लेकर निचले क्रम तक कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

    मुकाबले के सबसे चमकदार खिलाड़ी रहे योगेश सेमवाल, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर दिया। उन्होंने 20 गेंदों पर 21 रन, जिसमें 2 चौके शामिल थे। गेंदबाजी में 3.3 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। योगेश की सटीक लाइन-लेंथ और आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को निर्णायक बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    इस बड़ी जीत के साथ दून किंग राइडर ने प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि दून चौंपियन को पहले ही चरण में बड़ा झटका लगा।

    उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, खेल संयोजक अभय सिंह कैंतुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर क्लब के संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मौ. असद, मनवर रावत, संदीप बडोला, रमन जायसवाल, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत आदि मौजूद थे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    ज्योलीकोट में जंगल बना मौत का जाल: घास लेने गई महिला की रहस्यमयी मौत, दहशत में ग्रामीण

    April 22, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read0
    Read More

    चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज

    April 22, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read0
    Read More

    चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश, डिजिटल डिटॉक्स पर जोर

    April 22, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025340

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026128

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    ज्योलीकोट में जंगल बना मौत का जाल: घास लेने गई महिला की रहस्यमयी मौत, दहशत में ग्रामीण

    April 22, 2026

    चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज

    April 22, 2026

    चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश, डिजिटल डिटॉक्स पर जोर

    April 22, 2026
    एडीटर स्पेशल

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202616

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202615

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202614
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?