हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 132 करोड़ 55 लाख 56 हजार रुपये की 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 72 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 60 करोड़ 17 लाख 56 हजार रुपये की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) कार्यक्रम के तहत स्वीकृत हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना (कुल लागत 154 करोड़ 43 लाख रुपये) का भी भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से…
Author: Dainik Uttarakhand News
देहरादून में एक कार बेकाबू होकर 400 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर कांडा बैंड के पास हुआ। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसका पता शनिवार सुबह तब चला जब ग्रामीण घास लेने जंगल गए थे। सूचना के बाद थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मृतक की पहचान महेश थापा निवासी त्यूणी के रुप में हुई है। देहरादून पुलिस के मुताबिक, आज सुबह को थाना त्यूणी से सूचना प्राप्त हुई कि कांडा बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त…
हल्द्वानी लालकुआं-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बरीपड़ाव स्थित अध्ददेश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमतपुर चोमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नंद कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव की 25 वर्षीय नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल ने उनसे लिफ्ट ली और साथ बैठ गई। नेहा अशोक लीलैंड…
देहरादून/लखनऊ। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लखनऊ स्थित ‘लोक भवन’ पहुंच कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज और श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को लखनऊ स्थित ‘लोक भवन’ पहुंच कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें…
विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत बाड़वाला यमुना पुल पर वन विभाग के एसडीओ के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने एसडीओ पर नशे में होने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने एसडीओ का मेडिकल कराया। वन विभाग के एसडीओ कालसी से विकासनगर की तरफ आ रहे थे। यमुना पुल बाड़वाला पर एसडीओ ने गाड़ी रोकी और वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। कुछ युवकों ने एसडीओ के साथ मारपीट शुरू कर दी। कोतवाल विनोद गुसाईं के अनुसार अभी तक मारपीट की…
देहरादून। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के लिए सरकार अब फिर से कवायद शुरू करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं क्षेत्र के विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की पूर्व में विलोपित की गई घोषणा को पुनर्जीवित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा की थी। राजस्व विभाग ने बिंदुखत्ता के वन क्षेत्र में होने के कारण भूमि हस्तांतरण में लंबा समय लगने की संभावना व्यक्त करते हुए इस घोषणा को विभाग की सूची से विलोपित…
प्रेम नगर (देहरादून)। कैंट बोर्ड क्षेत्र के कैंट जूनियर हाई स्कूल में बच्चों से रंगाई/श्रम कार्य कराने के आरोपों के बीच बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में स्कूल परिसर में बच्चों से रंगाई कार्य कराए जाने के आरोप लगे थे,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चैपड्यों में पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण (क्षमता-08 चौपहिया वाहन) हेतु ₹ 71.67 लाख, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत नौटी में 37 चौपहिया वाहन एवं 48 दुपहिया वाहन क्षमता हेतु सरफेस पार्किंग निर्माण ₹ 42.39 लाख, विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत जनता इण्टर कॉलेज, सरकोट में 63 चौपहिया वाहन एवं 09 दुपहिया वाहन क्षमता हेतु पार्किंग तथा 02 कक्षों का विश्राग गृह एवं शौचालय निर्माण हेतु ₹ 1.14 करोड़ तथा विकासखण्ड नारायण बगड़ के अन्तर्गत भगोती में 94 चौपहिया वाहन…
देहरादून। राजधानी देहरादून में आस्था, परंपरा और उत्साह के अद्भुत संगम श्री झण्डे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। अराईंयावाला, हरियाणा में शुक्रवार को श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लकर मेला संचालन कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। काबिलेगौर है कि श्री झण्डा मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और गुरु परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है, जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या संगतें व श्रद्धालु सम्मिलित होकर अपनी आस्था अर्पित करते…
आमजन को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सलाह, सस्ते प्लॉट के लालच से बचें, खरीद से पहले जांचें एमडीडीए की स्वीकृति राजधानी देहरादून में अनियोजित शहरी विस्तार और अवैध कॉलोनियों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र में करीब 77 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चला दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाते हुए बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए की इस कार्रवाई को अवैध भूमि कारोबार पर अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा…
देहरादून: उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में अब परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ अनिवार्य रूप से वैध पहचानपत्र भी ले जाना होगा। बोर्ड सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए। चूक हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले आठ छात्रों के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा दे रहे थे। इस गंभीर के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कड़ा कदम उठाया है। अब केवल प्रवेशपत्र के आधार पर केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्र-छात्राओं को वैध आईडी भी साथ ले जानी होगी। ताकि बोर्ड परीक्षा में फोटो बदलकर फर्जीवाड़ा नहीं किया जा सके। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा…
देहरादून : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब लाइलाज नहीं है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में तेजी से फैलने वाली इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिये भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजमेर से करेंगे। राज्य सरकार ने भी एचपीवी (हयूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन के लिये प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां कर दी है। डॉ. रावत ने बताया कि सूबे की महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसे गंभीर रोग के खतरे से सुरक्षित करने के लिये…
देहरादून। एसटीएफ उत्तराखंड व दून पुलिस ने राजधानी देहरादून में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित एक काली स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में सवार होकर सहस्रधारा रोड की तरफ किसी प्रापर्टी डीलर से रंगदारी और विवादित जमीन की रकम वसूलने जा रहे थे। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी अपने गैंग के जरिए देहरादून में रंगदारी और हत्या की खौफनाक साजिश रच रहा था।
चंपावत। मां पूर्णागिरि मेला का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंच चुके हैं। ठुलीगाड़ में पूजन करने के बाद यहां से लोहाघाट के लिए रवाना होंगे। मेला का शुभारंभ कर सीएम कार से लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। अपराह्न जहां निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कालेज एवं स्टेडियम का भ्रमण कर विकास कार्यों का समीक्षा करेंगे। इसके बाद रामलीला मैदान, लोहाघाट में आयोजित होने वाले ‘काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे। यहां से शाम को छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड से ऊधम सिंह नगर (खटीमा) के लिए प्रस्थान करेंगे।
ऋषिकेश। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में दोपहर बाद शराब के नशे में धुत दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलाए। इस दौरान एक युवक ने धारदार हथियार (चापड़) से भी वार किया। मारपीट में तीन युवक घायल हुए हैं, जिसमें एक की स्थिति गंभीर है। इस घटना ने एक बार फिर तीर्थनगरी में नशे से खराब हो रहे सामाजिक माहौल को लेकर पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना परशुराम चौक की है, जब दोपहर बाद करीब 3:30 बजे दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झड़प…
पिथौरागढ़: राजू अनेजा,पिथौरागढ़/हल्द्वानी। सीमांत धारचूला तहसील के तोली गांव में दिनदहाड़े हुई लूट ने लोगों को सन्न कर दिया। खेत में काम कर रही महिला को झांसा देकर करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली गई। हैरानी की बात यह कि आरोपित कोई शातिर बदमाश नहीं, बल्कि राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के छात्र-छात्रा निकले। मौसी का बहाना, फिर वार मंगलवार को प्रेम प्रकाश की पत्नी 40 वर्षीय ममता देवी खेत में काम कर रही थीं। तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे युवक-युवती ने गांव में अपनी मौसी होने की बात कहकर बातचीत शुरू की। भरोसा जीतने के बाद युवक ने…

















