देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने खंडूरी के सार्वजनिक जीवन, उनकी सादगी, ईमानदारी और प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। नितिन नवीन ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण…
Author: Dainik Uttarakhand News
जुलाई माह से पूर्व मदरसों को नए पंजीकरण की प्रकिया से गुजरना है,जिनका पंजीकरण नहीं होगा वो बंद करा दिए जायेंगे: अल्पसंख्यक सचिव हरिद्वार:यूपी से लगते हरिद्वार जिले में चल रहे मदरसों को लेकर एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। धामी सरकार के निर्देश पर डीएम मयूर दीक्षित द्वारा कराए गए सत्यापन अभियान में 11 हजार से अधिक बच्चों का रिकॉर्ड नहीं मिला.इन बच्चों के नाम पर मदरसा इंतजामिया कमेटी के संचालक सरकार से फंडिंग ले रहे थे. जनपद हरिद्वार में 131 मदरसे ऐसे है जोकि मदरसा बोर्ड से पंजीकृत होकर संचालित हो रहे थे। यहां पढ़ने वाले बच्चों…
ऋषिकेश: भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक डंफर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रक ड्राइवर और सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के साथ सड़क पर लगे दो कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे जा गिरे। डिवाइडर सीधे सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर गिर पड़े, जिसकी चपेट में आने से वहां रह रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहले बार नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर है। आज से उनका तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू हो गया है। देहरादून पहुंचने पर सीएम धामी ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। ऐसे में उनका ये दौरा सांगठनिक मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। उनके दौरे को देखते हुए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक सड़कों पर झंडों, बैनरों और होर्डिंग्स लगाए गए है। नितिन नवीन पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया रिसीव किया बता दें कि नितिन नवीन आज शाम 5 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।…
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर राजधानी देहरादून पूरी तरह भगवामय हो चुकी है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय तक शहर के सभी प्रमुख मार्ग बड़े-बड़े होर्डिंग्स, स्वागत द्वारों और दिग्गजों के कटआउट्स से पटे पड़े हैं। लेकिन, इस भव्य स्वागत और शक्ति प्रदर्शन के बीच देहरादून के सियासी गलियारों में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। मुख्य रूट से दो बड़े दिग्गज गायब, चर्चाएं तेज हैरानी की बात यह है कि एयरपोर्ट से लेकर रिस्पना पुल और पार्टी कार्यालय तक के मुख्य रूट पर प्रदेश…
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट में इस वर्ष से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में किए जाने के साथ ही विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थाई भवन उपलब्ध होने के उपरांत इसकी स्वीकृति प्रदान की गई है। द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की…
28 व 29 मई को बागेश्वर में आयोजित होगी उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की पीठ की बैठक, वादो की भी होगी सुनवाई। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की पीठ द्वारा दिनांक 28 एवं 29 मई, 2026 को जनपद बागेश्वर स्थित ‘‘विकास भवन सभागार’’ में दो दिवसीय बैठक के साथ जनसुनवाई भी आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के अनु सचिव राजेंद्र झिंक्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा बैठक के दौरान विभिन्न वादो की सुनवाई की जाएगी तथा मानवाधिकार से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोग द्वारा संबंधित पक्षकारों एवं अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने के…
गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 27 मई, 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 मई को जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में…
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने सूचना व्यवस्था को और अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यूकेपीएससी मित्र नाम से नया मोबाइल एप शुरू किया है। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अब आयोग की विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे। आयोग की ओर से बताया गया कि अब तक परीक्षाओं से संबंधित सभी सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती थीं। कई बार वेबसाइट पर लगातार नजर रखना अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल हो जाता था।…
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में CEEW द्वारा तैयार ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ लॉन्च की। PM सूर्य घर योजना में रिकॉर्ड: उत्तराखण्ड ने 40 हजार रूफटॉप सोलर का लक्ष्य समय से पहले पूरा किया। 95% काम पूरा हो चुका है। 10 गुना बढ़ोतरी: 2024 से अब तक सिर्फ 2 साल में सौर ऊर्जा क्षमता 10 गुना बढ़ी। 290 मेगावाट क्षमता: राज्य ने रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर में लगभग 290 MW क्षमता हासिल की। देश में टॉप: योजना के क्रियान्वयन में उत्तराखण्ड देश के शीर्ष राज्यों में शामिल। सीएम का विजन सिर्फ सोलर प्लांट लगाना मकसद नहीं, हर…
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। हादसा गज्जी बैंड के पास उस समय हुआ जब मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची वह घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई,…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय मैराथन दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस प्रवास को लेकर प्रदेश भाजपा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यक्रम प्रमुखों के साथ बैठक कर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, आज शाम देहरादून पहुंचने पर नितिन नवीन का जोरदार स्वागत किया जाएगा। पार्टी ने फैसला किया है कि 25 से ज्यादा स्थानों पर कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पूरे उत्साह, लेकिन सादगी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे।…
देहरादून। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच देहरादून जनपद में आग लगने की घटनाओं में अचानक तेजी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में आग लगने की 10 अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से सभी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के अनुसार, बीते 24 घंटों में देहरादून फायर स्टेशन को 8, सेलाकुई फायर स्टेशन को एक और त्यूणी फायर यूनिट को एक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त देहरादून फायर स्टेशन को एक रेस्क्यू काल भी मिली,…
उत्तराखंड और जेएंडके पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार, परिवार और आसपास के लोग सत्र हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन मामले में रुड़की क्षेत्र की एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कलियर थाना क्षेत्र के आसफनगर गांव में बुधवार तड़के छापेमारी कर युवती को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक…
“नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई”- बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य को सील कर दिया। प्राधिकरण की यह कार्रवाई अवैध निर्माण, अनधिकृत कॉलोनियों और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। प्राधिकरण के अनुसार सविता गहलोत, पंत मार्ग, सुभाष नगर, देहरादून द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या आर-3735/24-25 से भिन्न तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा था। जांच…
विजेताओं को किया गया सम्मानित, उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का दोहराया संकल्प। राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह अल्मोड़ा के उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस वर्ष के लिए 32 संगठनों, व्यक्तियों, समूहों को उनके द्वारा किए गए नवाचारी एवं सतत पहलों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय एसडीजी की वार्षिक रैंकिंग में 6 जनपदों को शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत विजेताओं को बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीजी अचीवर्स…
















