Author: Dainik Uttarakhand News

पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद पदभार किया ग्रहण देहरादून। देहरादून में सुखविंदर कौर और जनपद चमोली में दौलत सिंह बिष्ट ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली। देहरादून जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान सुखविंदर कौर ने देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ ली तो वहीं अभिषेक चौहान ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा समस्त सदस्यों ने भी शपथ ली। जिला अधिकारी सविन बंसल ने देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ…

Read More

डांडा लखौण्ड मार्ग से शिवगंगा एनक्लेव के अन्तर्गत वार मेमोरियल बॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल मार्ग पर स्थित नदी पर पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा पुल बनाए जाने की मांग की जा रही थी। जिसे पूरा करते हुएस्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं पार्षद अभिषेक पंत ने एक बड़ा तोफा शिवगंगा एनक्लेव को दिया है। देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के डांडा लखौंड, शिवगंगा एनक्लेव के अन्तर्गत वार मेमोरियल बॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल के समीप स्थित नदी पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 04 करोड़ की धनराशि से राज्य योजना मद से बनने वाले पुल का स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ…

Read More

*एसएसपी दून की दो टूक- धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त* *”Band Baaja Baarat – Fake Wedding” नाम से प्रस्तावित कार्यक्रम को दून पुलिस ने कराया रद्द* *कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं को पुलिस ने दी सख्त हिदायत* *आमजन की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का किया प्रयास तो होगी सख्त कार्यवाही* *थाना नेहरु कॉलोनी* दिनांक 06/09/2025 को Mall of Dehradun में “Band Baaja Baarat – Fake Wedding” शीर्षक से एक कार्यक्रम प्रस्तावित था, जिस पर कुछ संगठनों द्वारा यह आरोप लगाते हुए विरोध किया गया कि उक्त आयोजन हिंदू विवाह परंपरा एवं धार्मिक भावनाओं का उपहास है। उक्त विरोध…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी एप देश और प्रदेश के प्रत्येक कोने तक पहुँचकर समाज एवं संस्कृति की आवाज़ को और अधिक सशक्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने…

Read More

उत्तराखण्ड ने केंद्र सरकार को सौंपा 5702.15 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव प्रमुख सचिव आरके सुधांशु तथा सचिव आपदा प्रबंधन  विनोद कुमार सुमन ने एनडीएमए के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं एनडीएमए के सचिव  मनीष भारद्वाज को दिया ज्ञापन आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति तथा भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए भारत सरकार से 5702.15 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रमुख सचिव, मा0 मुख्यमंत्री श्री आरके सुधांशु तथा सचिव…

Read More

मातृ स्वास्थ्य में धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) में 12.5% की कमी, मुख्यमंत्री धामी ने जताई प्रसन्नता  राज्य ने मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है। भारत में मातृ मृत्यु पर विशेष बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखण्ड का मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) 2020–22 में 104 से घटकर 2021–23 में 91 पर आ गया है। विगत वर्षों में 13 अंकों की कमी और मातृ मृत्यु में 12.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह राज्य सरकार की समर्पित नीतियों, स्वास्थ्यकर्मियों के अथक प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में स्टेट लेवल नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन (NCORD) मीटिंग सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जनपदों से उनके द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारियां ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जनपद स्तरीय NCORD बैठकों को नियमित रूप से प्रत्येक माह आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न विभागों के अंतर्गत एंटी ड्रग के लिए बनी समितियों एवं नोडल अधिकारियों की सूची विशेष सचिव गृह से साझा किए जाएं। उन्होंने ड्रग के खिलाफ लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रेत मिश्रित नमक से संबंधित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नमूना लेकर जाँच करने के दिये गये निर्देशों के क्रम में आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री चन्द्रेश कुमार द्वारा “मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना“ के अंतर्गत वितरित होने वाले आयोडाईज्ड नमक की गुणवत्ता के संबंध में स्पष्ट किया है कि प्रदेश में “मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना“ माह जून 2024 से प्रचलित है। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड धारकों को 01 कि० ग्रा० आयोडाईज्ड नमक 08 रु० प्रति कि०ग्रा० प्रति माह वितरित किया जा रहा है। आयोडाईज्ड नमक वितरण का…

Read More

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं शिक्षक सही मायने में हैं राष्ट्र निर्माता- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षकों की विद्यार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण के साथ समाज को नई दिशा में भी बडी भूमिका होती…

Read More

सिंगटाली  पुल स्वीकृति के लिए सीएम का आभार जताया सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति ने विधायक यमकेश्वर रेनु बिष्ट के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया है। समिति ने कहा है कि गढ़वाल – कुमांउ को जोड़ने वाला यह पुल 20 सालों से लंबित था। अब मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण के लिए 57 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। इससे क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलने की उम्मीद जगी है। समिति ने मुख्यमंत्री से शीघ्र पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन भी करने…

Read More

महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी सरकार – मुख्यमंत्री 13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्तात्रियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली को नमन करते हुए कहा कि, तीलू रौतेली ने महज…

Read More

सभी जनपदों में खोले जाएंगे वृद्ध आश्रम दृ मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक संवाद के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग शादी अनुदान एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का सॉफ्टवेयर लॉन्च किया एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही पेंशन की इस वित्तीय वर्ष की 5वीं किश्त का ऑनलाइन भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि दिव्यांग युवक-युवती से विवाह करने पर प्रोत्साहन अनुदान धनराशि 25 हजार रूपये से बढ़ाकर…

Read More

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भारत दौरे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई कई मुद्दों पर चर्चा अनंत आवाज ब्यूरो नई दिल्ली। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग तीन दिनों के भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर व्यापार निवेश और रक्षा सहयोग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी को बढ़ावा देने पर सहमति बनी और हरित व डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर पर समझौता हुआ। डिजिटल परिसंपत्ति नवाचार और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में सहयोग पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सिंगापुर के रिश्तों में हमारे राज्य भी अहम…

Read More

हरिद्वार। बैंक से पेंशन की रकम निकालकर घर जा रहे पूर्व गन्ना अधिकारी से नगदी छीनकर भागे दो बुलेट सवार बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी भी पुलिस ने बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व जिला गन्ना अधिकारी ऋषिपाल सिंह निवासी सुभाषनगर रुडकी ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को वह पीएनबी बैंक से अपनी पेंशन के ₹40,000/- निकालकर घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने गणेश वाटिका…

Read More

मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा कराई जा रहे कार्यों की समीक्षा देहरादून। उत्तराखंड और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। इसलिए भारत-नेपाल सीमा पर कराये जा रहे विकास कार्यों के दृष्टिगत सभी विभागों के मध्य सामंजस्य होना चाहिए ताकि सरकार विकास के विजन के लक्ष्य को समय से पूरा करने के साथ-साथ हमारे आपसी संबंध और प्रगाढ़ हो सकें। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाये, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को चकराता रोड़, यमुना कालोनी स्थित प्रमुख…

Read More

देहरादून:  आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति तथा भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए भारत सरकार से 5702.15 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने अपर सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार को विस्तृत ज्ञापन भेजा है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस वर्ष प्राकृतिक आपदा से लोक निर्माण विभाग तथा सार्वजनिक सड़कों को लगभग रू0 1163.84 करोड़, सिंचाई विभाग की परिसम्पत्तियों…

Read More