Author: Dainik Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही शिक्षा, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण निकायों तथा कुम्भ मेला-2027 से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं।मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में कोटाबाग के पतलिया स्थित गुरूणी नाले पर पुल निर्माण हेतु ₹9.43 करोड़ तथा विकासखण्ड रामगढ़ में मोहन बाजार मुक्तेश्वर में कार पार्किंग के निर्माण कार्य हेतु ₹9.89 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹3.95 करोड़ स्वीकृत…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान जनपदवासियों को किया समर्पित खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरे मुख्यमंत्री, क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान  सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम पहुंचकर उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का  लोकार्पण किया तथा क्रिकेट मैदान को जनपदवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट पिच पर स्वयं बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का ओवर खेलकर पिच का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री का खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उत्साहपूर्ण और आत्मीय अंदाज देखने को…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया भरोसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन उपरांत पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल बी डी पाण्डेय पहुंचकर इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार…

Read More

देहरादून: Chandrabani क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने की कोशिशें अब भूमि विवाद में उलझती नजर आ रही हैं। करीब 20 हजार की आबादी को राहत देने के लिए बनाई गई पेयजल योजना महज आधा बीघा जमीन नहीं मिलने के कारण अटक गई है। पेयजल निगम की ओर से नलकूप और ओवरहेड टैंक निर्माण की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अब योजना पर विरोध और अतिक्रमण का साया मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार चंद्रबनी स्थित श्मशान घाट की करीब 52 बीघा भूमि में से कई बीघा जमीन पर अतिक्रमण होने के आरोप हैं। सूत्रों का दावा है कि…

Read More

हल्द्वानी। पर्यटन सीजन के चलते वीकेंड पर जिले में दो दिन रूट डायवर्ट किया जाएगा। यह डायवर्जन प्लान सुबह नौ से रात 10 बजे तक प्रभावी रूप से लागू रहेगा। इसमें बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के वाहन व भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी। शहर के बाहर के रास्तों से ही उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में भेजा जाएगा। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। नैनीताल पुलिस के अनुसार नौ व 10 मई को रूट डायवर्ट रहेगा। इसमें सुबह छह से रात 11 बजे तक यात्रा रूट पर भारी…

Read More

देहरादून में ड्यूटी से लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कथित अपहरण कर बदमाशों ने लूटपाट की और जामुनवाला पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। देहरादून: Dehradun में गुरुवार देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लूट, मारपीट और कथित अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दो बदमाश युवक को जबरन अपने साथ ले गए और लूटपाट के बाद उसे जामुनवाला पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने 11 और 12 मई को बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की…

Read More

चारधाम यात्रा के प्रति अटूट आस्था है बंगाली श्रृद्धालुओं की! देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व पर देश वासियों का अटूट विश्वास है। पश्चिम बंगाल में पहली बार, पुडुचेरी में दूसरी बार और असम में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत “कश्मीर से कन्याकुमारी, गंगोत्री से गंगासागर” तक फैलते उस भारत की तस्वीर है जो भ्रष्टाचार मुक्त, तुष्टिकरण मुक्त, विकास युक्त होना चाहता है। श्री महाराज ने कहा कि आज गंगा मैया के उद्गम गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक, कमल ही कमल है। यह सिर्फ एक जीत…

Read More

शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञः यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड की पावन भूमि यमकेश्वर आज दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मिलन और विकास कार्यों की साक्षी बनी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से यमकेश्वर क्षेत्र का भ्रमण कर महायोगी…

Read More

मानसून से पहले गड्ढामुक्त हो जाएं सड़कें-सीएस मुख्य सचिव ने की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा कहा-मानसून में आम लोगों को न हो कोई परेशानी 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में आगामी मानसून सीजन को लेकर विभागों एवं जनपदों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को मानसून पूर्व तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान जनता को किसी प्रकार की असुविधा न…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन का भी फ्लैग ऑफ किया, कहा सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन का भी फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण जीवन शैली का प्रमुख आधार…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा निर्मित अस्पताल का लोकार्पण किया। “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” की भावना से शुरू किए गए इस आधुनिक अस्पताल का संचालन ‘स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी’ करेगी। 50 बेड की क्षमता वाला यह अस्पताल उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। कठिन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ आने वाले लाखों…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित टिहरी दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेजी पर हैं। टिहरी झील के किनारे कोटीकॉलोनी में पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित करने की भी खबर है। इसी बीच खबर आ रही है कि पीएम झील में कोटीकॉलोनी से डोबरा-चांठी तक बोटिंग भी कर सकते हैं। इसे टिहरी के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के रूप में देखा जा रहा है। PM Modi का संभावित टिहरी दौरा दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित टिहरी दौरे को सफल बनाने के लिए टीएचडीसी ने अलग-अलग समितियों का गठन कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी हैं।…

Read More

उत्तराखंड के चंपावत में चर्चित नाबालिग गैंगरेप मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा मोड़ सामने आया है। एसपी रेखा यादव ने कहा कि जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई और पूरा मामला साजिश के तहत रचा गया था। चम्पावत: Champawat में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने दावा किया है कि यह घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी और जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। चंपावत पुलिस अधीक्षक Rekha Yadav ने प्रेस वार्ता में बताया कि 6 मई 2026 को नाबालिग…

Read More

हल्द्वानी। शहर में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, आज हुई इस सड़क दुर्घटना में दुर्भाग्य से एक किशोर की जान गई।यहां दोनहरिया सड़क पर दोपहर को एक किशोर की स्कूटी रपट गई। वह स्कूटी समेत सड़क के दूसरी ओर चला गया। जहां सामने से आ रही बाइक किशोर के सिर को कुचलते हुए निकली। देर शाम किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 14 वर्षीय उमेश मौर्य पुत्र शंकर लाल मौर्य निवासी अमरावती कॉलोनी मुखानी घर से स्कूटी लेकर किसी काम से पनचक्की की तरफ जा रहा था। जगदंबा…

Read More

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को राजस्थान के झुंझुनूं से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर श्रीनगर गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति से करीब 1 करोड़ 31 लाख 76 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप है। STF के अनुसार साइबर ठगों ने पीड़ित को बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा और फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए रकम निवेश करवाई थी। साइबर पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि उसे अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच…

Read More