हल्द्वानी। शहर में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, आज हुई इस सड़क दुर्घटना में दुर्भाग्य से एक किशोर की जान गई।यहां दोनहरिया सड़क पर दोपहर को एक किशोर की स्कूटी रपट गई। वह स्कूटी समेत सड़क के दूसरी ओर चला गया। जहां सामने से आ रही बाइक किशोर के सिर को कुचलते हुए निकली। देर शाम किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 14 वर्षीय उमेश मौर्य पुत्र शंकर लाल मौर्य निवासी अमरावती कॉलोनी मुखानी घर से स्कूटी लेकर किसी काम से पनचक्की की तरफ जा रहा था। जगदंबा बैंक्विट हॉल के पास ओवरटेक करने के चक्कर में उमेश की स्कूटी गई। वह स्कूटी समेत दूसरी दिशा में चला गया। जहां सामने से आ रही बाइक उमेश का सिर कुचलते हुए निकली।किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ठंडी सड़क स्थितनिजी अस्पताल लाया गया। जहां से निजी अस्पताल उसे रेफर कर दिया जहां देर शाम उमेश ने दम तोड़ दिया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी आरती सचदेवा ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पीएम को भिजवाया.
LIVE UPDATES
- नैनीताल में सनसनी: नैनी झील में तैरता मिला अज्ञात शव, हादसा या साजिश?
- दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार: गणेश जोशी
- उत्तराखंड में फोन के कारण बढ़ रहे ब्रेन ट्यूमर के मामले, नजरअंदाज ना करें ये शुरुवाती लक्षण ऐसे करें बचाव
- उत्तराखंड: कर्मचारियों को पसंदीदा पोस्टिंग की सौगात, वन विभाग में हुए बंपर तबादले
- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज बारिश और ओलों का अलर्ट
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले Dehradun पुलिस अलर्ट, यातायात प्लान जारी
- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: NEET परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
- बड़ी खबर (देहरादून) सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजना निर्माण के लिए 89 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति।
- पौड़ी में आदमखोर गुलदार का कहर: महिला को बनाया निवाला, वन विभाग ने किया ढेर
Thursday, June 11





