Author: Dainik Uttarakhand News

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। कहीं लापरवाही तो कहीं तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। इसी कड़ी में कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले से बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भतरोंजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी भौनखाल के ग्राम जिहाड़ के पास, तत्वाहिल रिसॉर्ट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 14–15 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि करीब 12:20 बजे अर्टिगा कार (संख्या UK20-TA-8080) के खाई में गिरने की…

Read More

देहरादून। धर्मपुर पर कार सवार युवकों की गुंडागर्दी सामने आई है। रेड लाइट होने पर रुके स्कूटी चालक को कार चालक ने क्रास किया और गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि निकल ले नहीं तो गाड़ी के नीचे आएगा। इतना ही नहीं आरोपितों ने स्कूटी चालक को बुरी तरह से पीटा और उनकी मां-बहन को गालियां दी। चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी कार चालकों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें जाने दिया। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने कार सवारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में सुधांशु नेगी निवासी बंजारावाला ने…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिव बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे। कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्रिमंडल ने उपनल कर्मचारियों के हक में निर्णय लेते हुए “समान कार्य, समान वेतन” पर सहमति जताई है। इसका लाभ चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा। पहले चरण में 7000 से अधिक उपनल कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सैनिक कल्याण विभाग के तहत…

Read More

काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है। इसके साथ ही गहन विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई क्षेत्र निवासी सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की जांच एसआईटी के हवाले कर दी गई है। इसके अलावा 12 पुलिसकर्मियों को गढ़वाल रेंज स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे करेंगे। पांच सदस्यीय SIT में पुलिस अधीक्षक चंपावत…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। शाम 4 बजे शुरू हुई इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समय पर सचिवालय पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत और सौरभ बहुगुणा भी बैठक में मौजूद हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल हो रही हैं। एजेंडे में शामिल मुख्य मुद्दे सूत्रों के अनुसार, इस…

Read More

उत्तराखंड के हल्द्वानी में आईजी और एसएसपी आवास महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े चोरी हुई है। चोरों ने घर से जेवरात और नकदी से भरा भारी भरकम स्टील का बक्सा चुरा लिया। वारदात पॉश इलाके बद्रीपुर में हुई है। बद्रीपुर निवासी दया नेगी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे एक व्यक्ति उनके घर कमरा किराए पर लेने के बहाने आया। बुजुर्ग महिला उसे नीचे फ्लोर का कमरा दिखाने लगी। इसी दौरान आरोपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को बुलाकर लाता है। महिला के कमरे से बाहर जाते ही चोर ऊपर फ्लोर में पहुंच गया और वहां…

Read More

देहरादून में 19 वर्षीय प्रणव की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए भारी बवाल किया है, जिसमें वाल्मीकि समाज ने कैंडल मार्च निकालकर और विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग की है, और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला क्या है: परिजनों का आरोप: मृतक प्रणव के परिवार और वाल्मीकि समाज का आरोप है कि यह हत्या है, और पुलिस प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। विरोध प्रदर्शन: परिजन और समाज के लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं।…

Read More

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड में माननीय राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।…

Read More

देहरादून। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों की अब गणित विषय में कमजाेरी नहीं रहेगी। नई शिक्षा व्यवस्था के तहत गणित विषय पर विशेष फोकस किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप एससीईआरटी की ओर से तैयार की गई राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा (एससीएफ) के तहत प्रदेश में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक अध्ययन व्यवस्था को स्पष्ट और संरचित कर दिया गया है। खासतौर पर कक्षा तीन से पांच के लिए गणित जैसे विषय को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से साल में 185 शिक्षण घंटे अनिवार्य किए गए हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे छात्रों…

Read More

विकासनगर। बल्लूपुर देहरादून पांवटा साहिब फोरलेन का कार्य लगभग पूर्ण होने के करीब है। फोरलेन पर धर्मावाला में बनाए गए टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल वसूली की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास की सुविधा भी की जा रही है। टोल बचाने के लिए स्थानीय वाहन चालकों ने ग्रामीण रास्तों से भी आवागमन शुरू कर दिया है। सुबह आठ बजे से टोल प्लाजा पर देहरादून से हिमाचल प्रदेश की ओर व हिमाचल से देहरादून की ओर आने-जाने वाले सभी वाहनों से फास्टैग अथवा नकद माध्यम से टोल शुल्क वसूला जाने…

Read More

 देहरादून। ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर देश भर में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब एक बार फिर से व्यावसायिक वाहनों के संचालन को अलग लाइसेंस बनाए जाएंगे। व्यावसायिक वाहनों की श्रेणी के हिसाब से एक वर्ष के अनुभव पर दूसरा लाइसेंस बनेगा। ऐसे में वाहन चालक को भारी वाहन का लाइसेंस बनाने में चार वर्ष तक का समय लगेगा। परिवहन विभाग इस समय ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य करता है। इसके तहत दो पहिया वाहन, तिपहिया वाहन, चौपहिया वाहन आदि श्रेणी में अलग-अलग लाइसेंस बनाए जाते हैं। पहले व्यावसायिक वाहनों के अलग लाइसेंस बनाए जाते थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट…

Read More

बेटी से दुष्कर्म करने वाले वायुसेना कर्मी को 20 साल की कैद की सजा सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा- जिस पिता की जिम्मेदारी रक्षा करना थी, उसी ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को तहस-नहस कर दिया। विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के दोषी वायु सेना कर्मी को बुधवार को 20 साल कठोर कैद की सजा सुनाई। साथ ही सख्त टिप्पणी की है। न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि जिस पिता की जिम्मेदारी रक्षा करना थी, उसी ने मासूम के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को तहस-नहस कर दिया। ऐसे अपराधी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जा…

Read More

देवरानी-जेठानी की सड़क हादसे में मौत भतीजे के जनेऊ संस्कार से लौट रही थीं बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मकर संक्रांति पर्व पर राम मंदिर-चाकबोरा सड़क पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में देवरानी और जेठानी की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से पुत्र घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों सबसे छोटी देवरानी के (भतीजे) के जनेऊ संस्कार में शामिल होकर कोटेश्वर महादेव मंदिर से घर लौट रही थीं। इस घटना से परिवार में खुशियों के बीच मातम पसर गया है। बेड़ीनाग से 25 किलोमीटर दूर राम मंदिर चाकबोरा मोटर मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब तीन…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में बच्चों की जान-माल की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय मानव-वन्यजीव संघर्ष, शीतलहर तथा घने कोहरे जैसी आपदा-सम्भावित परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। जनपद नैनीताल के विकासखण्ड धारी, ओखलकांडा एवं रामगढ़ क्षेत्रों में विगत दिनों से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि तथा आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता की सूचना प्राप्त हो रही है। इन क्षेत्रों की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बच्चों को विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुँचने के लिए सुनसान मार्गों, पगडंडियों एवं…

Read More

अगस्त्य ऋषि मुनि महाराज की देव डोली स्टेडियम मार्ग पर बने गेट के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। डोली के रुकने से केदारनाथ हाईवे पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा, देर शाम देव डोली नाराज होकर मंदिर वापस लौट गई। देहरादून: उत्तराखंड की भूमि को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता है, बल्कि यहां की धरती पर हर जगह देवताओं का वास है। लेकिन आज के समय में लोग शायद ये बात भूल चुके हैं? इसलिए तो रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में स्थित मैदान “जिसे अगस्त्य ऋषि मुनि महाराज की तप भूमि कहा जाता है” को यहां के नेताओं…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन एवं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देशित किया है कि सभी जनपदों में लंबित भूमि विवादों के समाधान हेतु व्यापक एवं सघन अभियान चलाया जाए तथा समस्त विवादित मामलों का निस्तारण एक माह की समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान के अंत तक भूमि विवादों से जुड़े लंबित मामलों को शून्य स्तर तक लाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवाद आम नागरिकों की…

Read More