Close Menu
Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने कसे पेंच
    • त्रिमुडिया मेले के बाद बदरीनाथ कपाट खोलने की तैयारी शुरू
    • ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
    • देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
    • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
    • हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
    • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
    • दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
    • देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
    • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Monday, April 20
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Dainik Uttarakhand NewsDainik Uttarakhand News
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक

    Dainik Uttarakhand NewsBy Dainik Uttarakhand NewsMarch 1, 2026Updated:April 8, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    शनिवार को अमेरिका और इसराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे और रविवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत को लेकर दावा किया था।

    इसके बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि की थी।

    ईरान के सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा.
    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक ख़ामेनेई अब मर चुके हैं.”

    वहीं अमेरिका में बीबीसी के न्यूज़ पार्टनर सीबीएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हमलों में तक़रीबन 40 ईरानी अधिकारी मारे गए हैं।

    इसराइल ने कहा है कि उसने कई वरिष्ठ अफ़सरों को मार दिया है, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रमुख भी शामिल हैं।

    दूसरी ओर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का एक बयान सामने आया है जिसमें उसने चेतावनी दी है कि वो अमेरिकी अड्डों और इसराइल पर हमला करेगा।

    इस बयान में कहा गया है, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान की आर्म्ड फ़ोर्स के इतिहास का सबसे ख़तरनाक हमला कुछ ही पलों में कब्ज़े वाले इलाक़ों और अमेरिकी आतंकवादी अड्डों की ओर शुरू होगा।

    इस पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका पलटवार करेगा।

    वहीं सरकारी टीवी चैनलों पर प्रेज़ेंटर्स के पढ़े गए बयानों से ये पता चला है कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया है कि आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शनिवार तड़के उनके दफ़्तर में मौत हुई, जब वह “अपने कामकाज में व्यस्त थे।

    वहीं सैटेलाइट तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए यह भी पुष्टि की है कि तेहरान में ख़ामेनेई के दफ़्तर लीडरशिप हाउस कंपाउंड के कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुँचा है।

    ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) से जुड़ी तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने कहा है कि ख़ामेनेई की अपने दफ़्तर में हुई मौत इस बात का सबूत है कि उनके कहीं छिप जाने की ख़बरें “दुश्मनों का मनोवैज्ञानिक युद्ध” थीं।

     

    ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद देश और दुनिया में हलचल

    अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. अयातुल्ला की मौत के बाद दुनिया के कई हिस्सों में शोक और मातम का माहौल है. ईरान से लेकर भारत के जम्मू-कश्मीर तक लोग मातम मना रहे हैं. अयातुल्ला खामेनेई का पूरी दुनिया के शिया मुसलमानों के बीच एक बड़ा स्थान था. धार्मिक तौर पर शिया समुदाय उन्हें काफी फॉलो करता है. यही वजह है कि शियाओं में शोक का माहौल है।

    अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान की सेना, वहां की पॉलिटिकल लीडरशिप और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बदला लेने की बात कही है. इससे मिडिल-ईस्ट में और बड़े संघर्ष की संभावना बढ़ गई है।

    ईरान के शहरों में पसरा मातम

    ईरान के अलग-अलग शहरों में गम का माहौल है. राजधानी तेहरान से लेकर इस्फहान, कुम, मशहद, जनजान जैसे शहरों में खामेनेई समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं. अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है. केवल ईरान ही नहीं, पड़ोसी देश इराक और भारत में भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

    इराक में मातम का माहौल

    इराक में इस्लाम धर्म की बड़ी शख्सियतों में से एक हजरत इमाम हुसैन की दरगाह है. हजरत इमाम हुसैन का शिया समुदाय में बहुत ऊंचा दर्जा है. अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद लोग हजरत इमाम की दरगाह पर जुटने लगे हैं. लोग वहां आकर मातम मना रहे हैं।

    दरगाह पर आए सभी लोग भावुक हैं. क्योंकि अयातुल्ला खामेनेई न सिर्फ एक राजनीतिक बल्कि एक धार्मिक लीडर भी थे. शिया कम्युनिटी में उन्हें एक तरह से ‘गार्जियन’ का दर्जा दिया जाता था।

    इसके साथ ही लेबनान, जो एक शिया बहुल देश है, वहां भी अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद शोक का माहौल है।

    लेबनान स्थित हथियारबंद ग्रुप हिजबुल्लाह भी उन्हें अपना रहनुमा मानता था. संभव है कि हिजबुल्लाह भी अब सीधे तौर पर इजरायल के ऊपर राकेट्स से हमला कर सकता है।

    भारत में शोक
    अयातुल्ला खामेनेई के समर्थक भारत में भी बड़ी संख्या में हैं. यहां दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में लगे झंडे को झुका दिया गया है।

    साथ ही जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में लोग बड़ी संख्या में अयातुल्ला की मौत पर मातम मना रहे हैं. लोगों का कहना है कि रमजान के इस पवित्र महीने में अपने लीडर को खोना बहुत ही दर्दनाक है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Dainik Uttarakhand News
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी विजिट + एक्सप्रेसवे: डाट काली मंदिर को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

    April 14, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News4 Mins Read2
    Read More

    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष में निधन

    April 12, 2026 उत्तराखंड By Dainik Uttarakhand News3 Mins Read3
    Read More

    15 लाख की ठगी: रुद्रपुर का युवक इथियोपिया में फंसा, बंधक बनाकर पीटा

    April 8, 2026 अंतर्राष्ट्रीय By Dainik Uttarakhand News2 Mins Read7
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    डरावना नहीं परंतु पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ।

    December 28, 2025340

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    January 11, 2026128

    100 साल बाद गुरु बना रहे समसप्तक राजयोग, सिंह समेत 5 राशियों को नए साल तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे: आचार्य दैवज्ञ।

    December 13, 202588

    Breaking News: हरिद्वार में आज और नैनीताल-उधमसिंहनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद। आदेश जारी

    January 15, 202657
    Weather
    हमारे बारे में

    Dainik Uttarakhand News is a National Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address: Dehradun, Uttarakhand, 248001
    Email: contact@dainikuttarakhandnews.in

    एक्सक्लूसिव

    चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने कसे पेंच

    April 20, 2026

    त्रिमुडिया मेले के बाद बदरीनाथ कपाट खोलने की तैयारी शुरू

    April 19, 2026

    ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री

    April 16, 2026
    एडीटर स्पेशल

    देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा

    January 15, 202615

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 202615

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 202613
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Dainik Uttarakhand News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?