Author: Dainik Uttarakhand News

Dehradun Murder Case देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या करने वाला शूटर हरिद्वार में रुके थे। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक नेता के होटल के कमरे के लिए एंट्री करते हुए बदमाश का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देहरादून जाने के लिए हरिद्वार से ही स्कूटी और बाइक भी हरिद्वार से ही किराए पर ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हरिद्वार आए और स्कूटी देने के बाद आसानी से फरार भी हो गए। बदमाशों के बारे में पुलिस को अहम सुराग लगे हैं जो झारखंड पुलिस…

Read More

लालकुआं। शहर में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खनन सामग्री से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर शहर में घुसा और प्रवेश द्वार से लेकर बाजार क्षेत्र तक आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारता चला गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, हालांकि एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी की ओर से आ रहा 10 टायरा ट्रक अवंतिका कुंज देवी मंदिर के पास पहुंचते ही आगे चल रहे एक ऑटो से टकरा गया। टक्कर लगने से ऑटो में सवार युवक को हल्की चोटें आईं। इसके बाद भी ट्रक चालक…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में 20 आईपीएस के तबादले किए हैं, जिनमें 8 जिलों के एसएसपी भी बदले गए हैं। हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंहनगर, पिथौरागढ, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोडा के एसएसपी बदले है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया है। जबकि एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। चंपावत के एसएसपी अजय गणपति कुम्भार को उधमसिंह नगर का एसएसपी बनाया है। उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया है। अभिसूचना पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी बनाया है। पिथौरागढ की एसपी रेखा यादव को चंपावत का एसपी…

Read More

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां तीनधारा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. वाहन में 3 लोग सवार बताए जा रहे हैं. फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है. साथ ही वाहन चालक और सवारों की जानकारी जुटाई जा रही है. दरअसल, टिहरी जिला कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ यानी राज्य आपदा मोचन बल को सड़क हादसे की सूचना मिली. जिसमें बताया गया कि तीनधारा क्षेत्र में सैनिक होटल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है. सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए विभिन्न श्रेणियों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला राज्य निर्माण आंदोलन से जुड़े लोगों के त्याग और बलिदान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। सरकार के इस निर्णय से हजारों आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सीधा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन तक जेल गए या आंदोलन में घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन ₹6000 से बढ़ाकर…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह राजपुर रोड पर एक व्यक्ति  की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हमलावर बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर खोजबीन शुरू कर दी। आपको बता दे कि मृतक विक्रम शर्मा झारखंड का हिस्टशीटर था।आपको बता दे कि मृतक विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था और उसके ऊपर झारखंड में हत्या और अपहरण के साथ साथ और कई मामलों में पचास से ज़्यादा मुकदमे दर्ज थे और वो झारखंड का हिस्ट्रीशीटर था। कुख्यात अखिलेश शर्मा का…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही हत्याओं ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। महज कुछ दिनों के भीतर कई सनसनीखेज हत्याकांड सामने आए हैं, जिससे शहरवासियों में भय का माहौल है। तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या के बाद अब राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास एक युवक की गोली से हत्या की खबर ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जानकारी के अनुसार, सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकल रहे युवक विक्रम शर्मा पर अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। घटना के बाद…

Read More

हल्द्वानी: नियमितीकरण के दायरे में आए हजारों उपनल कर्मियों को दो महीने के भीतर नया वेतन और भत्ते मिलने लगेंगे। शासन की ओर से कुमाऊं परियोजना कार्यालय में इसका जीओ पहुंच चुका है। हालांकि दस माह से लटकी उपनल की भर्ती अब भी शुरू नहीं हो सकी है। उपनल कार्यालय कुमाऊं के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी कर्नल (सेनि.) आलोक पांडे ने बताया कि प्रदेश में 11 हजार से अधिक उपनलकर्मी नियमितिकरण के दायरे में आ रहे हैं। कुमाऊं में भी हजारों कर्मी इससे लाभान्वित होंगे। बताया, नियमित होने वाले कार्मिकों को अगले दो माह में नया वेतन मिलने लगेगा। शासन की…

Read More

मंडी डबल मर्डर कांड का 12 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी। शहर की मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर कांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुभम उर्फ गोलू और लक्ष्मी की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई थी। घटना के पीछे शराब के नशे में आपसी कहासुनी और छेड़खानी को मुख्य कारण बताया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, जिस पर पहले से गैंगस्टर एक्ट…

Read More

तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा घटना को अंजाम देने वाले दोनो मुख्य अभियुक्त पुलिस मुठभेड में हुए घायल चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर किया था फायर अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद विवाद के चलते मृतक की माँ व उसके सहयोगियों द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिये 12 लाख रू0 मे…

Read More

पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। प्राधिकरण द्वारा यह अभियान क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। एमडीडीए की टीम ने गली नंबर 10, निर्मल बाग, ब्लॉक-बी, पशुलोक, ऋषिकेश (देहरादून) में श्रवि द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। बताया…

Read More

कैबिनेट मंत्री ने किया घनसाली बसन्त महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ टिहरी। घनसाली नगर पंचायत क्षेत्र स्थित श्रीराम होटल में आयोजित तीन दिवसीय ‘घनसाली बसन्त महोत्सव–2026’ कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण और जलागम मंत्री सतपाल महाराज द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उनकी पुत्रवधु मोहिना रावत एवं पौत्र शियांश रावत, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण और जलागम मंत्री सतपाल…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के आदेश हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री की संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने की कड़ी हिदायत मुख्यमंत्री धामी ने सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार…

Read More

खाना हमारी पूरी हेल्थ और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इम्यूनिटी बढ़ाने में विटामिन D बहुत ज़रूरी रोल निभाता है. भारत में ज्यादातर लोग विटामिन D की कमी से परेशान हैं, यह समस्या महिलाओं में ज्यादा आम है. दरअसल, विटामिन D हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में बहुत जरूरी रोल निभाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस विटामिन की कमी से थकान, स्ट्रेस, मसल्स में दर्द, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, बाल झड़ना और पुरानी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए, विटामिन D से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दी जाती है.…

Read More

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीपल पोखरा नंबर-2 में जंगली जानवर के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगा देवी (पत्नी प्रेम भारती) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गंगा देवी पर अचानक जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार से मरीजों को लंबी कतारों में लगकर रजिस्ट्रेशन का पर्चा बनवाने से राहत मिली है. अस्पताल प्रशासन ने इस दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए ओपीडी के प्रत्येक फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिए हैं.अस्पताल की ओपीडी में यानी 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक आयुष्मान काउंटर भी संचालित होना शुरू हो गया है, यह नई व्यवस्था मरीजों को अनावश्यक भाग दौड़ से निजात दिलाएगी. इससे पूर्व कई मरीजों को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपातकालीन विभाग जाना पड़ता था. जबकि इमरजेंसी और ओपीडी भवन…

Read More